सायला – श्री जय अम्बे जैन भक्त मंडल
दियावट बैंगलोर के तत्वावधान में सायला से
अम्बाजी धाम के लिए सत्रहवीं अखण्ड जैन संघ
पैदल यात्रा आयोजन समिति
के सुमेरमल कागरेचा ने
बताया कि पैदल यात्रा के
निमित कात्यायनी माता मंदिर
से अम्बे माता मंदिर तक भव्य
वरघोड़ा निकाला जाएगा।
जिसमें सुसज्जित रथ में
विराजित अम्बे माता की
तस्वीर एवं बैंड पार्टी आकर्षण का
केंद्र रहेंगे।
मंदिर में अम्बे माता वरघोड़े के बाद की
महाआरती का आयोजन होगा। तत्पश्चात सवा
पांच किलो के लड्डू की प्रसादी वितरित की।
अम्बे माता मन्दिर से प्रातः 5 बजे ब्रह्म मुहूर्त में
पैदल संघ रवाना होगा। जो
बाकरारोड, नून, रामसीन,
जीरावला, दतानी तीर्थ,
आबूरोड होते हुए अम्बाजी
धाम गुजरात पहुंचेगा। जहां
संघ द्वारा अम्बाजी धाम में 11
मीटर की ध्वजा चढ़ाई
जाएगी। पैदल यात्रा संघ का
लाभ संघवी मातुश्री मिश्रीदेवी देवीचंद लुंकड
परिवार दासपां ने लिया है और संघ में करीब 151
श्रद्धालु शामिल हैं।
Leave a Reply