अब जनरल रिजर्वेशन में भी पहले 15 मिनट में सिर्फ आधार से बुकिंग

नई दिल्ली – रेल मंत्रालय ने एक नया
नियम लागू करने का फैसला किया है। इसके
तहत 1 अक्टूबर 2025 से किसी भी ट्रेन के
जनरल रिजर्वेशन की शुरुआत के पहले 15
मिनट में केवल आधार से वेरिफाइड यूजर ही
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप से टिकट
बुक कर सकेंगे। अभी तक यह नियम सिर्फ
तत्काल टिकटों पर लागू था। रेलवे मंत्रालय ने
एक सर्कुलर जारी कर कहा कि यह कदम
इसलिए उठाया गया है ताकि आरक्षण प्रणाली
का लाभ आम यात्रियों तक पहुंचे और इसका
गलत इस्तेमाल न हो। पहले 15 मिनट के बाद
अधिकृत टिकट एजेंट भी ऑनलाइन बुकिंग
कर सकेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *