–
इस बार समूचे गोड़वाड़ सहित राजस्थान में मूसलाधार बारिश के संकेत आ रहे हैं। पुरातन कथाओं को आधार माना जाए तो एक साथ टिटहरी अगर चार अंडे दें और इनके मुंह नीचे हो तो बारिश के चार महिनों में भारी बारिश होती हैं। अब कोलर बांध परिक्षेत्र में टिटहरी के चार अंडों को दिखना शुभ संकेत हैं। पर्यावरणविद कैलाश पंवार ने बताया कि टिटहरी को अंग्रेजी में Sandpiper संस्कृत में टिट्टिभ कहते हैं। जो मध्यम आकार के जलचर पक्षी होते हैं। जिनका सिर गोल, गर्दन व चोंच छोटी और पैर लंबे होते हैं। जीववैज्ञानिक रूप से इसकी जातियां स्कोलोपसिडाए नामक कुल में संगठित हैं। यह प्रायः जलाशयों के समीप रहती है। इसे कुररी भी कहते हैं। नर अपनी मादा को हवाई करतुबों से रिझाता हैं। जिनमें उड़ान के बीच में दुत चढ़ाव, पलटे और चक्कर होते है। यह तेज चक्करों, हिचकोलों और लुढ़कन भरी उड़ान है। जिसमें कुछ अंतराल पर पंख फड़फड़ाने की ऊंची दूर तक सुनाई देती है। ये धरती पर मामूली सा खोदकर अथवा थोड़े से कंकरों और बालू से घिरे गड्ढे में घोंसला बनाते हैं। इनका प्रजनन बरसात के समय मार्च से अगस्त के दौरान होता है। ये सामान्यतः दो से चार नाशपाती के आकार के (पृष्ठभूमि से बिल्कुल मिलते-जुलते, पत्थर के रंग के हल्के पीले पर स्लेटी-भूरे, गहरे भूरे या बैंगनी धब्बों वाले) अंडे देती हैं। यह पेड़ पर बैठते नहीं है।
गोडवाड़ में अच्छे बारिश के संकेत

Leave a Reply