जयपुर। अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे महेश जोशी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। 9000 करोड़ रुपए के जल जीवन मिशन घोटाले में ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। कांग्रेस नेता महेश जोशी ईडी मुख्यालय पहुंचे थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने महेश जोशी को कई बार तलब किया था लेकिन वह व्यक्तिगत कारणों की वजह से नहीं जा रहे थे। ईडी के अधिकारियों ने उनसे जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े कई सवाल
किए। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
घोटाले में दो कंपनियों के नाम
सूत्रों के मुताबिक जोशी अपने निजी सहायक के साथ ईडी ऑफिस पहुंचे थे। ईडी के अधिकारियों ने उन्हें कुछ कागज दिखाते हुए सवाल किए। सवाल-जवाब का लंबा दौर चला। देर शाम उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला केंद्र सरकार की ‘जल जीवन मिशन योजना’ से जुड़ा है।

Leave a Reply