जवाली पाली – जवाली रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के
ठहराव की मांग जोर पकड़ती जा रही हैं। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामीणों
ने मंडल रेल प्रबंधक के नाम स्टेशन अधीक्षक भगवान सहाय
बैरवा को ज्ञापन सौंपकर जवाली में राणकपुर, सूर्यनगरी,
जोधपुर-बैंगलोर, पूना भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव
की मांग एक बार फिर से उठाई। इसके अतिरिक्त आरक्षण
खिड़की और शेड की मांग के लिए भी ज्ञापन दिया।
स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देते समय जवाली के प्रशासक जुगराज जैन,
समाजसेवी उत्तमचन्द गांधी, गमनाराम चौधरी, सहकारी समिति
अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, दिलीप सिंह राजपुरोहित, कैलाश
प्रजापत, जगाराम चौधरी, पी पी परिहार, धनराज मेवाड़ा,
मानाराम देवली, तेजाराम साँवलता, नारंगी बाई, अनसीबाई,
मूली बाई, भंवरी बाई आदि जवाली एवं आस पास के ग्रामीण एवं
जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
जवाली रेलवे स्टेशन पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा रेल का ठहराव

Leave a Reply