पोसालिया – कस्बे गांव में उपखंड शिवगंज (जिला
सिरोही) राजस्थान की सड़कें अब सड़कें कम और गड्डों का जाल
ज्यादा नजर आ रहा हैं। पोसालिया में मुख्य मार्ग आज़ाद चौक,
ग्राम पंचायत के बाहर एवं मुख्य मार्गों पर हाल ही में किए गए
पैचवर्क को महीना भी नहीं गुजरा और सारी मेहनत बारिश की
कुछ बूंदों के साथ बहकर गायब हो गई। जहां-जहां गड्ढे भरे गए
थे, वहां अब फिर से गहरे गड्ढे मुंह फैलाए खड़े हैं। हालत यह है कि
पैदल चलना तो दूर, दुपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़कें
रोजाना मौत से जंग लड़ने जैसा अनुभव दे रही हैं। हर गली, हर
मोड़ पर उखड़ा कांक्रीट और बिखरी मिट्टी हादसे का जाल बिछाए
बैठी है। नतीजा यह कि मामूली फिसलन भी बड़े हादसे का सबब
बन सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर जिम्मेदार
पीडब्ल्यूडी विभाग गांव को गड्ढा मुक्त बनाने और सफाई व्यवस्था
सुधारने के बड़े-बड़े दावे किए थे। लेकिन जमीनी हकीकत इन
दावों की पोल खोल रही है। सवाल सीधा है कि आखिर
पीडब्ल्यूडी विभाग और जिम्मेदार अधिकारी, गांव की सुध क्यों
नहीं ले रहे हैं। मरम्मत का काम जनता के अनुसार सिर्फ खानापूर्ति
बनकर रह गया है। ठेकेदार और पी डब्ल्यू डी विभाग की
मिलीभगत से घटिया गुणवत्ता का काम कर जनता की गाढ़ी
कमाई को बर्बाद किया जा रहा है। आलम यह है कि हर टूटी
सड़क अब जिम्मेदारों की लापरवाही का जीवंत स्मारक बन चुकी
है।
पोसालिया में गांव तक सड़कें कम, गड्डों का साम्राज्य ज्यादा

Leave a Reply