बाली – आम आदमी पार्टी ने पाली जिले की बाली
विधानसभा में संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी
है। प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस और सह प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज के
निर्देश पर रंजन सराय बाली में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
की गई। जिला कोर्डिनेशन टीम के सदस्य नरपतसिंह जैतावत ने
बैठक का उद्देश्य बताया। उन्होंने सभी विंग के लिए पांच-पांच
नाम प्रस्तावित करने को कहा। इन विंग में मेन, यूथ, महिला,
अल्पसंख्यक, एससी, एसटी, ओबीसी, लीगल और
ऑटो-मजदूर शामिल हैं। बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने
जिम्मेदारियां लेने की इच्छा जताई। आनंद कुमार जैन ने बाली
नगरपालिका क्षेत्र की जिम्मेदारी ली। नैनाराम ने सादड़ी
नगरपालिका क्षेत्र का कार्यभार संभाला। बाबूदास ने बाली
विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी स्वीकार की। कार्यकर्ताओं ने
आगामी नगरपालिका चुनावों में बाली, सादड़ी और खुडाला
(फालना) में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। पाली से
जेठाराम देवासी और सुमेरपुर से सवारामदेवासी ने भी बैठक में
हिस्सा लिया। बैठक में हरीश सादड़ी, भूराराम सिन्दरली, भरत
कुमार सादड़ी, मोहब्बतसिंह बोया, भरत भाई, छैलसिंह बोया,
आजाद सादड़ी, युनुस खान बाली, शाबिर अली बाली और
बस्तीमल टेलर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की
ओर से दी जाने वाली जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने का
वादा किया।
बाली में संगठन मजबूत करने ‘आप’ की तैयारी

Leave a Reply