सादड़ी – श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, सादड़ी
के तत्वावधान में श्री वीर लोंकाशाह जैन मंडल, सादड़ी द्वारा
संचालित 28 वा तीन दिवसीय विशाल निःशुल्क पशु चिकित्सा
शिविर का आयोजन 24, 25 व 26 अक्टूबर 2025 को
आयोजित किया गया है। इस शिविर के संयुक्त सौजन्यकर्ता स्व.
श्रीमती ताईबाई मिश्रीमलजी पुनमिया परिवार सौ. विमलादेवी
जीवनराजजी पुनमिया-इचलकरंजी, स्व. श्रीमती गजरोबाई
रतनचंदजी मेहता परिवार-मुंबई, पुणे, USA है। निरंतर 27 वर्षों
से चलते आ रहे जीवदया के इस भगीरथ कार्य में संस्था के द्वारा
अब तक अंदाजित 4.5 लाख पशुओं का इलाज किया गया है जो
गोडवाड़ के इस क्षेत्र में अपने आप में एक उल्लेखनीय कीर्तिमान
है। श्री वीर लोंकाशाह जैन मंडल के इस वर्तमान कमेटी ने गत दो
वर्षों से इस शिविर के दरम्यान युवाओं के प्रोत्साहनार्थ दो दिवसीय
बॉक्स नाइट क्रिकेट का भी आयोजन करते है जिसे अभूतपूर्व
प्रतिसाद मिला है। मंडल की महिला सदस्याओं द्वारा भी प्रत्येक वर्ष
दो दिवसीय हर एक वर्ग के बच्चों, युवाओं, महिला और पुरुषों के
लिए विविध मनोरंजक गेम्स का भी आयोजन होता है। आप सभी
से सविनय निवेदन है कि भगवान महावीर स्वामीजी के उपदेश
अहिंसा परमोधर्म व जिओ और जीने दो के सिद्धांत को चरितार्थ
करने जीवदया के इस भगीरथ कार्य में आप सभी सहपरिवार
मित्रगण सहित उपस्थित रहकर जिन शासन कि शोभा में
अभिवृद्धि करेंगे। आपके आगमन की मंगलमय भावनाओ सहित
धन्यवाद। अध्यक्षः श्री जयेश केवलचंदजी पुनमिया वरी,
उपाध्यक्षः श्री सुरेंद्र जीवराजजी पुनमिया, मंत्री: श्री अजीत
नेमीचंदजी सोलंकी, कोषाध्यक्ष: श्री शैलेंद्र पोपटलालजी पुनमिया
सादड़ी में भव्य पशु चिकित्सा शिविर

Leave a Reply