सुमेरपुर में 336 प्रतिभाएं सम्मानित तेरहवां प्रतिभावान सम्मान समारोह

सुमेरपुर – काना कोलर स्थित कांबेश्वर महादेव मंदिर
परिसर में श्री क्षत्रिय घांची समाज शिक्षा समिति सुमेरपुर-शिवगंज
के बैनर तले 13वां प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह एवं
घांची सम्मान स्नेह मिलन समारोह का समापन धूमधाम व
हर्षोल्लास के साथ हुआ। दो दिवसीय समारोह का पहला दिन
संगम-2025 सांस्कृतिक कार्यक्रम के रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ
सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों, भामाशाहों और
कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप
प्रज्वलित और माल्यार्पण करके किया गया। समाज के होनहारों ने
25 समूहों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह
लिया। कक्षा 8, 9 और 11वीं के 98 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को
सिल्वर मेडल, मोमेंटो, स्कूल बैग और प्रशस्ति पत्र देकर
सम्मानित किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *