घाणेराव – घाणेराव कस्बे से करीब पांच किमी दूरी पर
स्थित गरासिया कॉलोनी राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल जाने
वाले मुख्य मार्ग पर मौजूद बरसाती नाले में डेढ़ माह पूर्व पानी की
आवक अधिक होने से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण
बच्चों को नाले में बहते पानी के अंदर होकर स्कूल जाना पड़ता
था। ऐसे बच्चों की परेशानी को देख भामाशाह बिपिन पुनमिया पुत्र
विमलचंद पुनमिया घाणेराव ने तुरंत प्रभाव से जेसीबी और ट्रैक्टर
लगाकर नाले के पानी को रोककर क्षतिग्रस्त नाले को दुरुस्त
करवाया। जिसके बाद बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
गरासिया कॉलोनी के लोगों ने बताया कि डेढ़माह पूर्व हुई
तेज बारिश के कारण बरसाती नाले में पानी की आवक अधिक
होने से नाले को क्षतिग्रस्त करते हुए कच्ची मिट्टी को बहा ले जाने
से तीन से चार फीट गहरा खड़ा हो गया। जिसमें लगातार पानी की
आवक हो रही थी, जिसके कारण बच्चों को स्कूल जाने में
परेशानी हो रही है।
वही ऐसे ग्रामीणों ने अस्थाई व्यवस्था करते हुए बहते पानी में
पेड़ों की बड़ी लकड़ी डालकर दी। जिसके सहारे बच्चे स्कूल जा
रहे। वही डेढ़ माह किसी ने भी क्षतिग्रस्त नाले को दुरुस्त नहीं
करवाया।

Leave a Reply