पर्यटकों के स्वागत के लिए घरों के बाहर आकर्षक चित्रकारी

जोधपुर. भारत में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं जो प्राकृतिक प्रकृति, सुंदर मिठाइयों, बर्फीली घाटियों और भव्य वास्तुकला का दावा करते हैं। उन्हीम में से एक है जोधपुर। फिलहाल यह शहर अपने अनोख तरीके से पर्यटकों को अपनी ओर खिच रही है। ब्लू सिटी के नाम से अलग पहचान बनाने वाले जोधपुर शहर में पर्यटकों के स्वागत में घरों के बाहर सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं। शहर के भीतरी क्षेत्र में दीपावली पर्व की तैयारी में एक ओर मकानों पर नीले रंग से रंगाई-पुताई की गई हैं, वहीं दूसरी ओर पर्यटकों को रिझाने के लिए नीले रंग पर चित्रकारी से सेल्फी पॉइंट बनाने के साथ मंडला कला सहित विभिन्न तरह की चित्रकारी की गई हैं। घरों के दरवाजे व खिड़कियों को आकर्षक चित्रकारी से सजाया जा रहा हैं।

चित्रों से सजी हैं गलियां
शहर की गलियों में नीले रंग की दीवारों पर अनेक प्रकार के चित्र उकेरे हुए हैं। महिलाएं गणेश, मोर, बाघ, पुष्प व तितली सहित विभिन्न तरह के डिजाइन लाल, नारंगी, हरा, पीला, बैंगनी व नीले रंग से बनाकर सजा रही हैं। क्षेत्र की बुजुर्ग महिला प्रेमलता व्यास ने बताया कि पहले लोग घरों के आंगन को सजाने के लिए रंगोली व मांडणा बनाते थे। आजकल घर की दीवारों पर अलग-अलग रंगों से आकर्षक चित्र बनाए गए हैं। माणक चौक के नया बास में एक घर की दीवार पर बनाए सेल्फी पॉइंट को देख पर्यटक फोटोशूट करवाते हैं। ऐसे में भीतरी क्षेत्र में घूमने आने वाले पर्यटकों के साथ शहरवासी भी फोटो खिंचवाने से नहीं चूकते हैं। युवा अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के लिए फोटोशूट के साथ रील्स भी बनाते दिखाई दे जाते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *