Author: Halkara Hindi Newspaper

  • सेलो फाउंडेशनअध्यक्ष प्रदीपराठौड़ केसहयोग से जलसंरक्षण कोमिली नई दिशा

    सेलो फाउंडेशनअध्यक्ष प्रदीपराठौड़ केसहयोग से जलसंरक्षण कोमिली नई दिशा

    देसूरी – उपखंड के गांव गुड़ा मांगलियान
    एवं सिन्दरली में सेलो फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप
    राठौड़ सादड़ी के सहयोग एवं सौजन्य से तालाब
    खुदाई का पुण्य कार्य किया गया। इस पहल से
    करोड़ों लीटर जल भराव क्षमता में वृद्धि होगी,
    जिससे जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र
    के किसान तथा पशुपालक लाभान्वित होंगे।ग्रामवासियों
    ने बताया कि तालाब खुदाई से वर्षा
    जल संचयन में सहायता मिलेगी और क्षेत्र में जल
    संकट कम होगा।

    गांव के किसान और पशुपालक लंबे समय
    से पानीकी समस्या से जूझ रहे थे। अब इस पहल से
    उन्हें राहत मिलने की उम्मीद जागी। ग्राम निवासी
    नारायण लोहार ने कहा, तालाब खुदाई से जल
    संरक्षण में मदद मिलेगी और इससे हमारे खेतों
    और पशुओं को सीधा लाभ होगा। जल है तो
    जीवन है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण
    में योगदान देना चाहिए।

    इस अवसर पर ग्राम सरपंच कानाराम, नरेंद्र
    सिंह राणावत, पंकज सिंह राव, भरत माली,
    भैराराम माली सहित प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि
    और सेलो फाउंडेशन से अमित माथुर उपस्थित
    रहे। सभी ने भामाशाह प्रदीप राठौड़ के प्रयासों की
    सराहना की और कहा कि समाज को ऐसे प्रयासों
    में सहयोग देना चाहिए। ग्रामवासियों और उपस्थित
    जनों ने भामाशाह प्रदीप राठौड़ के योगदान की
    सराहना करते हुए जल संरक्षण की दिशा में
    एकजुट होकर काम करने का संकल्प व्यक्त
    किया। तालाब खुदाई से न केवल जल संकट से
    राहत मिलेगी, बल्कि गांव की समृद्धि और
    पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

  • कांग्रेस नेताओं के साथ किसानों ने दिए ज्ञापन

    जालोर – जिला मुख्यालय पर बारिश में खराब हुई फसलों का सर्वे करवाने और मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर किसानों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, आहोर विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी और पीसीसी सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सवाराम चौधरी की मौजूदगी में जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और मुआवजा दिलाने के लिए नारेबाजी की। ज्ञापन में बताया कि आहोर विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि से खराब हुई खरीफ की फसलों का सर्वे करवाने, किसानों को मुआवजा व बीमा क्लेम जल्द से जल्द दिलवाया जाए। इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। लेकिन सर्वे कार्य करवाने में लेटलतीफी बरती जा रही है। आहोर विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश गांवों में फसले संपूर्ण रूप से खराब हो गई है। खेतों में बरसाती पानी भरा हुआ है। किसानों को आर्थिक रूप से काफ़ी नुकसान हुआ है। ऐसे में समय रहते फसल खराब का आकलन जरूरी है। 72 घंटों में फसल खराबें का सर्वे नहीं होने पर अक्सर सम्बन्धित बीमा कंपनियां किसानों को बीमा क्लेम देने में आनाकानी करती है। जो कि पहले भी कई बार किया जा चुका है। 72 घंटे व्यतीत हो जाने के बाद बीमा कंपनी खराब की सूचना नहीं मिलने का बहाना बनाती है। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। आहोर विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे जालौर जिले में जल्द से जल्द फसल खराब को लेकर सर्वे कार्य तत्परता और तत्काल शुरू करवाया जाए और इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थित मॉनिटरिंग के लिए पाबंद किया जाए, ताकि एक भी व्यथित और पीड़ित किसान बीमा क्लेम और मुआवजे से वंचित ना रहे और किसानों का अहित न हो। शीघ्र गिरदावरी करवाकर नुकसान का आकलन कर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा व बीमा क्लेम दिलवाया जाए। वर्ष 2023 में भी फसल खराबें के आकलन का अभी तक कई किसानों को मुआवजा व बीमा क्लेम नहीं मिला है। इस संबंध में कई किसानों ने पीड़ा व्यक्त की है। उस राशि को भी जल्द से जल्द किसानों को दिलवाई जाए। इस दौरान किसानों ने जिला कलेक्टर जालोर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मांग की है कि भाद्राजून तहसील के गांव भोरड़ा, बाला, नीलकण्ठ, मोतीसरी, विजली, घाना, बरवा, रामा, रेवड़ा, तोड़मी, रातानाड़ा सहित सम्पूर्ण तहसील में लगातार व अत्यधिक बारिश से खरीफ की फसले बाजरा, मूंग, ग्वार, तिल, ज्वार और अरण्डी आदि नष्ट हो गई है। राजस्थान सरकार तुरन्त गिरदावरी करवाकर नुकसान का आंकलन करवाकर किसानों को मुआवजा दे और फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम राशि भी दिलवाए। किसान भाइयों ने खड़ाई, बुवाई, खाद, बीज, दवाइयों आदि पर काफी धन खर्च किया है। कई किसानों ने बार बार बुवाई की है जिस पर हर बार खर्च करने से खर्च अधिक हुआ है। कई किसानों ने बैंकों व सेठ साहूकारों से लोन लेकर खेती की है। राजस्थान सरकार तुरन्त सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा व बीमा क्लेम राशि दे। प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम सर्वे के लिए किसानों द्वारा बीमा कंपनी को कॉल करने पर कोई प्रति उत्तर प्राप्त नहीं हो रहा है तथा 72 घण्टे व्यतित हो जाने के बाद बीमा कंपनी खराब सूचना नहीं मिलने का बहाना कर किसानों की फसल बीमा क्लेम राशि देने से इनकार कर देगी। जिसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ेगा। किसानों द्वारा फसल खराबें की सूचना राजस्व अधिकारियों को व फसल बीमा कंपनी को दी गई है लेकिन बीमा कंपनी कोई ध्यान नहीं दे रही है।

  • भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शिक्षा का बढ़ता महत्व

    भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शिक्षा का बढ़ता महत्व

    Introduction

    Artificial Intelligence (AI) शिक्षा में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुसार, 21वीं सदी के कौशलों को बढ़ावा देने के लिए AI शिक्षा का महत्व बढ़ा है। 2024-25 सत्र में भारत के हजारों स्कूलों में AI को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है, जो छात्रों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है।

    AI शिक्षा के प्रमुख आँकड़े

    • माध्यमिक स्तर (कक्षा 9-10):
      2024-25 में, 4,538 स्कूलों के करीब 7.90 लाख छात्र AI पाठ्यक्रम में नामांकित हुए हैं।
    • वरिष्ठ माध्यमिक स्तर (कक्षा 11-12):
      लगभग 944 स्कूलों के 50,000 से अधिक छात्र AI विषय का चयन कर चुके हैं।

    सरकार की पहल

    केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने जानकारी दी कि 2019 में CBSE ने अपने संबद्ध स्कूलों में AI पाठ्यक्रम की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य छात्रों को AI की समझ और इसके अनुप्रयोगों में रुचि विकसित करना है।

    AI पाठ्यक्रम की संरचना:

    • कक्षा 8: 15 घंटे का AI परिचय मॉड्यूल।
    • कक्षा 9-12: AI को एक कौशल विषय के रूप में पढ़ाया जाता है।

    तकनीकी बुनियादी ढाँचा

    मंत्रालय के अनुसार, 30,373 CBSE-संबद्ध स्कूलों में से 29,719 स्कूलों के पास आवश्यक आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर है, ताकि AI और अन्य IT-आधारित पाठ्यक्रमों की प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके।

    AI शिक्षा के लाभ

    1. तकनीकी साक्षरता:
      छात्रों को आधुनिक तकनीकों की गहरी समझ होती है।
    2. भविष्य के रोजगार:
      AI कौशल से छात्रों के लिए नए करियर विकल्प खुलते हैं।
    3. रचनात्मकता और नवाचार:
      AI विषय से छात्रों में नवाचार की सोच विकसित होती है।
    4. समस्या समाधान कौशल:
      AI के अध्ययन से विश्लेषणात्मक और समाधान-उन्मुख दृष्टिकोण विकसित होता है।

    उम्मीदों और चुनौतियों का संतुलन

    AI शिक्षा से उम्मीदें अधिक हैं, लेकिन चुनौतियाँ भी हैं:

    1. शिक्षकों का प्रशिक्षण: AI विषय पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी।
    2. तकनीकी संसाधन: सभी स्कूलों में समान आईटी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं।
    3. नैतिक मुद्दे: AI के उपयोग में नैतिकता और डेटा सुरक्षा के मुद्दे।

    निष्कर्ष

    भारत में AI शिक्षा छात्रों को भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार और CBSE के प्रयासों से AI सीखने की पहुँच बढ़ रही है। यदि इन चुनौतियों पर काबू पा लिया जाए, तो AI शिक्षा का भविष्य और भी उज्जवल होगा।

  • उदयपुर शहर मानसून में घूमने का देश का शानदार शहर

    ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल और मैगजीन ट्रैवल एण्ड लीजर ने इस साल मानसून में घूमने के लिए देश के बेस्ट 11 शहरों के नामचीन लिस्ट जारी की हैं. इसमें रेनी रिट्रीट के नाम से मानसून दौरान घूमने के लिए बेस्ट जगहों के बारे में बताया गया है. इस लिस्ट में राजस्थान से उदयपुर को 6वां स्थान मिला है.

    इस लिस्ट में केरल, महाराष्ट्र, तामिलनाडू के दो-दो शहर शामिल किए गए हैं. लिस्ट में दक्षिण भारत राज्यों के ज्यादा आने का कारण मानसून की एंट्री ने इन राज्यों से होना है. मानसून के दौरान इन राज्यों के पर्यटन स्थल घूमने के लिए सबसे सुंदर माने जाते हैं. राजस्थान, अरुणाचल, दीव प्रदेश को छोड़कर सारे पर्यटन स्थल पश्चिम घाट के राज्यों में स्थित हैं.

    पोर्टल ने लिस्ट जारी करते हुए लेकसिटी के लिए लिखा की झीलों का रोमांटिक शहर भारत के मानसून के मौसम में घूमने के लिए एक आदर्श स्थान है. उदयपुर में मानसून के दौरान मध्यम से भारी वर्षा होती है. इससे तापमान भी काफी गिर जाता है. यहां झीलें,
    बगीचे, झरने और पहाड़ियां हरी-भरी हरियाली से जीवंत हो उठती है. यात्रा के दौरान सज्जनगढ़ मानसून पैलेस, पिछोला झील में बोटिंग और सिटी पैलेस संग्रहालय घूम सकते है. अभी हाल में ट्रैवल पोर्टल थ्रिलोफिलिया ने देश के 14 बेस्ट डेस्टिनेशन में नंबर एक पर उदयपुर को बताया था.

    इस लिस्ट में जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर को शामिल किया था. पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि मानसून में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश के चुनिंदा ट्रैवल ब्लॉगर्स को बुलाकर मार्केटिंग की गई हैं.

  • सुबह जल्दी उठने से संतुष्टि और खुशी बढ़ जाती है

    सुबह जल्दी उठने से संतुष्टि और खुशी बढ़ जाती है

    हमारे नींदे के पैटर्न को दो हिस्सो में बांटा जाता है। पहला जल्दी उठने वाले और दूसरा देर रात तक जागने वाले। यह लंबी बहस का मुद्दा है कि इनमें कौन ज्यादा बेहतर है। ऐसे ही एक ताजा शोध में पोलैंड की वारसॉ यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग के शोधकर्ताओंने पाया कि देर तक जागने वाले लोगों की तुलना में सुबह जल्दी उठने वाले लोग अधिक कर्तव्यनिष्ठ और धार्मिक स्वभाव के होते है। यह अनुशासन उन्हे जीवन में अधिक संतुष्ट और खुशहाल बनाता है। यह शोध ‘गॉडलेस आउल, डेवाउट लॉर्क्स’शीर्षक से पीएलओएस वन जर्नल में प्रकाशित हुआ है। हालांकि मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि इसकी वजह यह हो सकती है कि ज्यादातर धार्मिक गतिविधियां सुबह होती है। निश्चित ही,

    धर्म जल्दी उठने और कर्तव्यनिष्ठता के बीच कुछ जुडाव हो सकता है दूसरी ओर, बिहेवियरल स्लीप मेडिसन जर्नल में प्रकाशित एक अन्य ताजा शोध में पाया गया कि रात में जागने वाले लोगों को आलसी, अस्वस्थ, अनुशासनहीन, अपरिपक्व और रचनात्मक माना जाता है। लेकिन क्या वास्तव में लोगों को इस नजरिए देखा जाना चाहिए? या ऐसे शोध अधूरे और अत्यधिक नैतिक तस्वीर तो पेश नहीं कर रहे। वर्कप्लेस साइकोलॉजी  के एक्सपर्ट डेक्कन गिल्मर कहते है, कि यह एक पूर्वाग्रह है कि जो लोग सुबह जल्दी उठते है, वे रात में जागने वाले लोगों की तुलना में अधिक नैतिक होते है।

    अगर कोई सुबह ६ बजे उठता है और काम पर जल्दी पहुंचता है तो उसे सामाजिक धारणाओंके चलते अधिक कर्तव्यनिष्ठ माना जाता है। वे कहते हैं कि एक रिसर्च में कर्मचारियों को खुद मैनेजर के तौर पर देखने और शेड्यूल परिवर्तन करने के कर्मचारियों के आवेदन की समीक्षा करने का टास्क दिया गया। इसमें पाया गया कि रात में जागने वाले लोगों के शेड्यूल में बदलाव के आवेदन को नकारात्मक तरीके से लिया गया, जबकि उनके काम में किसी तरह काी गडबडी नही थी।

    मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि किसी व्यक्ति का स्लीपिंग पैटर्न बायोलॉजिकल कारणों पर भी निर्भर करता है। कई बार मौसम भी तय करता है कि व्यक्ति किस समय उठेगा।

  • Travel Tips: सफर के दौरान फिजूलखर्ची से बचें और करें स्मार्ट बचत

    Travel Tips: सफर के दौरान फिजूलखर्ची से बचें और करें स्मार्ट बचत

    सारांश (Summary)

    यात्रा का मजा तब तक अधूरा है जब तक आप स्मार्ट बजटिंग नहीं करते। थोड़ी-सी प्लानिंग और समझदारी से आप अपने ट्रैवल एक्सपीरियंस को और बेहतर बना सकते हैं। चाहे आप अकेले जा रहे हों या दोस्तों के साथ, नीचे दिए गए टिप्स से आप फिजूलखर्ची से बच सकते हैं और अगली यात्रा के लिए बचत कर सकते हैं।

    1. पहले से करें टिकट बुकिंग (Advance Ticket Booking)

    अक्सर लोग यात्रा की प्लानिंग आखिरी समय पर करते हैं, जिससे टिकट के दाम बढ़ जाते हैं। Last-minute bookings से बचें। अगर आप एडवांस में बुकिंग करते हैं, तो आप अच्छा खासा पैसा बचा सकते हैं।
    Example: Flight या Train tickets 2-3 महीने पहले बुक करें।

    2. बजट फ्रेंडली ठहरने की व्यवस्था (Budget Accommodation)

    महंगे होटलों की जगह सस्ते गेस्ट हाउस या होस्टल में ठहरने की कोशिश करें। Airbnb, Hostelworld, और Couchsurfing जैसी साइट्स से आप किफायती रहने के विकल्प खोज सकते हैं।
    Tip: Trip से पहले ऑनलाइन रिव्यू जरूर पढ़ें।

    3. लोकल परिवहन का उपयोग (Use Local Transport)

    Private taxis की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस, मेट्रो, या लोकल ट्रेन का इस्तेमाल करें। यह न सिर्फ पैसे बचाता है बल्कि आपको वहां की लोकल लाइफस्टाइल भी समझ में आती है।
    Example: जयपुर घूमते वक्त लोकल बसें और ऑटो का इस्तेमाल करें।

    4. फ्री या सस्ते स्थानीय कार्यक्रम (Attend Local Events)

    घूमने वाली जगहों पर कई बार फ्री म्यूजिक फेस्टिवल या सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। ये इवेंट्स आपको जगह की संस्कृति से जोड़ते हैं और आपका खर्चा भी नहीं बढ़ता।
    Tip: यात्रा से पहले उस जगह का इवेंट कैलेंडर जरूर चेक करें।

    5. खाने-पीने में बचत (Save on Food Expenses)

    महंगे रेस्टोरेंट्स की बजाय लोकल स्ट्रीट फूड का मजा लें। साथ ही, कुछ snacks और dry fruits अपने साथ ले जाएं ताकि भूख लगने पर महंगे फूड पर खर्च न करना पड़े।
    Tip: लोकल ढाबे में खाना खाएं, जहां आपको सस्ता और स्वादिष्ट भोजन मिलेगा।

    6. शॉपिंग पर लगाम (Control Shopping Impulses)

    ट्रैवल के दौरान शॉपिंग का मन होता है, लेकिन कोशिश करें कि सिर्फ स्मृति-चिह्न (souvenirs) या एंटीक आइटम्स खरीदें। कपड़े या ज्वेलरी जैसी चीजें आप कहीं और से सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।
    Tip: अगर खरीदना जरूरी हो तो लोकल बाजार से ही खरीदें।

    7. ट्रिप का बजट बनाएं (Create a Travel Budget)

    यात्रा शुरू करने से पहले एक बजट प्लान बनाएं जिसमें यात्रा का हर खर्च शामिल हो, जैसे ट्रांसपोर्ट, होटल, खाना, और एंट्री फीस। इससे आप फिजूलखर्ची से बचेंगे और अपनी लिमिट में रहेंगे।
    Example: 5 दिन की यात्रा के लिए एक निश्चित रकम तय करें और उसी में सब कुछ मैनेज करें।

    8. ऑफ-सीजन में यात्रा करें (Travel in Off-Season)

    अगर संभव हो तो ऑफ-सीजन में यात्रा करें। इस समय होटल्स, फ्लाइट्स, और टूरिस्ट स्पॉट्स की कीमतें कम होती हैं।
    Tip: गोवा जैसी जगहें मानसून में सस्ती होती हैं और भीड़ भी कम होती है।

    9. मुफ्त एक्टिविटीज का आनंद लें (Enjoy Free Activities)

    हर जगह कुछ न कुछ फ्री एक्टिविटीज होती हैं जैसे कि बीच वॉक, ट्रेकिंग, या पार्क विजिट। इससे आपके पैसे भी बचेंगे और आप अपनी ट्रिप का पूरा मजा ले पाएंगे।
    Example: हिमाचल में कई खूबसूरत ट्रेक फ्री में कर सकते हैं।

    10. स्थानीय लोगों से जुड़ें (Connect with Locals)

    लोकल लोगों से बात करके आप सस्ते में खाने-पीने और घूमने की सही जगहों की जानकारी ले सकते हैं। इससे आप एक अनोखा एक्सपीरियंस भी पाएंगे।
    Tip: Travel forums और social media groups पर लोकल्स से कनेक्ट करें।

    निष्कर्ष (Conclusion)

    थोड़ी-सी प्लानिंग और समझदारी से आप अपनी ट्रिप को बजट-फ्रेंडली बना सकते हैं। इस तरह आप सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि कई यात्राओं का आनंद उठा सकते हैं। याद रखें, पैसा खर्च करने से ज्यादा जरूरी है सही जगह और सही तरीके से खर्च करना।

    तो अगली बार जब भी यात्रा की योजना बनाएं, इन टिप्स को जरूर अपनाएं और करें स्मार्ट बचत!

  • कम लागत वाले बिजनेस आइडिया: छोटे निवेश से बड़ी कमाई!

    कम लागत वाले बिजनेस आइडिया: छोटे निवेश से बड़ी कमाई!

    क्यों बिजनेस?

    नौकरी आपको stability और income security देती है, लेकिन ये आपको financial freedom नहीं दिला सकती। ऐसे में कई लोग बिजनेस शुरू करने का सपना देखते हैं। हालांकि, बिजनेस शुरू करना जोखिम भरा हो सकता है, खासकर जब पैसा कम हो। लेकिन चिंता मत कीजिए! यहां हम आपको 5 ऐसे बिजनेस आइडिया बता रहे हैं जो low investment में शुरू किए जा सकते हैं और बड़ी कमाई करवा सकते हैं। इनमें से एक तो कई लोगों को crorepati तक बना चुका है!

    1. जूस पॉइंट (Juice Point)

    Low-Cost Investment, High Demand

    आजकल लोग अपनी सेहत के प्रति काफी जागरूक हो गए हैं। ताजे फलों का जूस पीने का ट्रेंड बढ़ रहा है। ऐसे में, एक जूस पॉइंट खोलना एक शानदार बिजनेस आइडिया हो सकता है।

    कमाई कैसे होगी?

    • फ्रेश फ्रूट जूस की मांग पूरे साल रहती है।
    • अच्छी लोकेशन पर छोटा स्टॉल लगाकर शुरुआत कर सकते हैं।
    • Health-Conscious Customers को टारगेट करें।

    Tips:

    • अलग-अलग तरह के जूस जैसे Detox Juices, Immunity Boosters भी ऑफर करें।
    • Eco-Friendly Packaging इस्तेमाल करें।

    2. सिलाई और कढ़ाई का बिजनेस (Sewing & Embroidery)

    Skill-Based Business for Everyone

    अगर आपके पास सिलाई या कढ़ाई की स्किल है, तो यह बिजनेस आपके लिए परफेक्ट है। कई महिलाएं इस बिजनेस को घर से ही शुरू कर अच्छी कमाई कर रही हैं।

    कमाई कैसे होगी?

    • फैशन और डिज़ाइनिंग की डिमांड कभी कम नहीं होती।
    • Customized Designs और Alteration Services दे सकते हैं।
    • बड़े स्तर पर शुरू करने के लिए Mudra Loan का लाभ उठा सकते हैं।

    Tips:

    • Social Media Marketing के जरिए ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचें।
    • Festive Seasons में खास डिज़ाइन तैयार करें।

    3. ऑनलाइन कोचिंग क्लासेस (Online Coaching Classes)

    Teach and Earn Digitally

    Online Learning का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। अगर आप किसी विषय में एक्सपर्ट हैं, तो आप YouTube या अन्य प्लेटफॉर्म पर Online Coaching शुरू कर सकते हैं।

    कमाई कैसे होगी?

    • Students को स्कूल से बाहर एक्स्ट्रा सपोर्ट चाहिए।
    • Recorded Sessions या Live Classes दोनों तरीके से काम कर सकते हैं।
    • कोचिंग का एक बार सेटअप होने के बाद, Passive Income का जरिया बन सकता है।

    Tips:

    • Specific Niches पर फोकस करें जैसे Math Tutoring, Language Learning, Competitive Exams।
    • सोशल मीडिया पर अपना ब्रांड बनाएं।

    4. केटरिंग बिजनेस (Catering Business)

    Food Lovers’ Perfect Choice

    अगर आपको कुकिंग में इंटरेस्ट है, तो केटरिंग का बिजनेस आपके लिए सही रहेगा। हर इवेंट को सफल बनाने में good catering की जरूरत होती है।

    कमाई कैसे होगी?

    • Weddings, Corporate Events, Birthday Parties में सर्विस दे सकते हैं।
    • आपके खाने की Quality और Presentation से बिजनेस ग्रो करेगा।

    Tips:

    • Online Presence बनाकर अधिक ऑर्डर लें।
    • Healthy Menu Options भी ऑफर करें।

    5. आइसक्रीम पार्लर (Ice Cream Parlour)

    Year-Round Favorite Business

    आइसक्रीम एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसकी डिमांड हमेशा रहती है। एक Ice Cream Parlour खोलकर आप हर सीजन में कमाई कर सकते हैं।

    कमाई कैसे होगी?

    • अच्छे लोकेशन पर एक छोटा स्टॉल या शॉप से शुरुआत करें।
    • Unique Flavors और Seasonal Specials ऑफर करें।

    Tips:

    • Combo Deals और Discount Offers से ग्राहकों को आकर्षित करें।
    • Delivery Services भी शुरू करें।

    Conclusion: छोटे बिजनेस, बड़े सपने!

    ये सभी बिजनेस आइडिया आपको कम निवेश में बड़े मुनाफे की ओर ले जा सकते हैं। सही प्लानिंग, मार्केटिंग और डेडिकेशन के साथ आप भी एक सफल Entrepreneur बन सकते हैं। याद रखें, सफलता का रास्ता छोटा हो या बड़ा, शुरुआत करना सबसे जरूरी है।

    तो, कौन-सा बिजनेस आप शुरू करने वाले हैं?

  • बाली अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण

    बाली अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण

    बाली – बाली जिला अस्पताल में को
    डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण किया गया। इस
    सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को
    डायलिसिस के लिए दूरदराज के अस्पतालों में
    जाने की आवश्यकता नहीं होगी। बाली विधायक
    पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने उद्घाटन समारोह में बताया
    कि बाली में 68 करोड़ रुपए की लागत से नया
    जिला अस्पताल भी बनाया जाएगा। विधायक
    राणावत ने बाली में ब्लड बैंक की मांग पर कहा कि
    ब्लड स्टोरेज यूनिट को तत्काल मजबूत किया
    जाएगा, जिससे मरीजों को रक्त संबंधी सेवाओं का
    लाभ मिल सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
    अधिकारी विकास मोरवाल ने बताया कि जिला
    स्तरीय टीम द्वारा सिलिकोसिस मरीजों की पहचान
    कर उनकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने
    आश्वासन दिया कि मरीजों को अब यहीं हर संभव
    उपचार मिलेगा। विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत
    द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष
    में बाली में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
    इसी क्रम में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार
    अभियान’ के तहत जिला चिकित्सालय, बाली में
    एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
    गया। इस अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा
    धार (मध्यप्रदेश) से किया गया था, जिसका सीधा
    प्रसारण शिविर में दिखाया गया।

  • शिवगंज रोल मॉडल बने टेबल टेनिस में खुशवर्धन राणावत स्टेट में खेलेंगें

    शिवगंज रोल मॉडल बने टेबल टेनिस में खुशवर्धन राणावत स्टेट में खेलेंगें

    शिवगंज कलापुरा कुवर श्री
    निलकमलसिंह राणावत के छोटे पुत्र खुशवर्धन
    राणावत का सेंट पोल स्कूल शिवगंज से हुआ
    टेबल टेनिस स्टेट जयपुर में खेलेंगे शिवगंज शहर
    का रोल मॉडल बने दोनों पुत्र बड़ा पुत्र यशवर्धन
    राणावत फुटबॉल में दूसरे नम्बर पर स्टेट में हुआ है
    दोनों पुत्र स्टेट जयपुर में खेलेंगें 69 वीं जिला
    स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्राओं टेबल टेनिस खेल
    प्रतियोगिता 2025 आयोजित महात्मा गांधी
    राजकीय विद्यालय मानपुर (शहरी) आबूरोड
    सिरोही टेबल टेनिस सेंट पॉल स्कूल शिवगंज
    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवेरा
    महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मानपुर (शहरी)
    आबूरोड राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय
    मानपुर ग्रामीण आबुरोड शंकर विद्यापीठ
    आबूपर्वत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
    पेशवा अजीत विद्या मंदिर सिरोही राजकीय उच्च
    माध्यमिक विद्यालय कोदरला एच जी इंटरप्राइजेज
    स्कूल आबूरोड लक्ष्मीपत सिंघानिया जे के पुरम इन
    सभी विद्यालय बीच में खेलकूद टेबल टेनिस
    प्रतियोगिता में शिवगंज सेंट पोल स्कूल शिवगंज में
    पढ़ाई करने वाले ईमानदार कलापुरा कंवर के रोल
    मॉडल नीलकमलसिंह राणावत के पुत्र
    खुशवर्धनसिंह राणावत का स्टेट टेबल टेनिस में
    सलेक्शन हुआ वह बड़े पुत्र सेंट मैरी माउंट आबू में
    फुटबाल प्रतियोगिता में दूसरे नम्बर पर स्टेट में
    हुआ है दोनों पुत्र जयपुर में खेलेंगे सिरोही जिला के
    लिए सेंट पोल स्कूल शिवगंज व सेंट मैरी माउंट
    आबू में पढ़ाई कर रहे है राणावत कलापुरा
    शिवगंज ने अपने बड़े पुत्र को शुरू से ही आबू पर्वत
    पढ़ाई के लिए भेज दिया गया था अपने परिवार से
    दूर पुत्र ऐसे हीहोनहार होते हैं और ऐसी विद्यालय
    सेंट मैरी माउंट आबू पर्वत की पढ़ाई अलग ही बात
    वहां पर युवा हर वर्ग में अलग ही रोल मेडल बनै
    रहे यषर्वेधन राणावत खुशवेंधन राणावत ने अलग
    ही नाम रोशन किया है फुटबॉल व टेबल टेनिस में
    अब जल्दी ही जयपुर में सिरोही जिले के लिए
    खैलेगे.

    दादाजी व पिताजी की तरह ही अपना
    नाम रोशन कर रहे है

    यशवर्धन राणावत व हर्षवर्धन राणावत पोत्र
    दिलीपसिंहजी राणावत पुत्र निलकमलसिंह
    राणावत के दोनों पुत्र पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद
    प्रतियोगिता में अपना नाम रोशन कर रहे है अब
    जयपुर में सिरोही जिले के लिए खेलेंगे नाम रोशन
    करेंगे बड़ा पुत्र यशवर्धन राणावत जो सेंट मैरी
    माउंट आबू में पढ़ाई कर रहे है छोटा पुत्र हर्षवर्धन
    राणावत सेंट पोल स्कूल शिवगंज में पढ़ाई कर रहे
    है दोनों मेहनत एवं ईमानदारी से कलापुरा शिवगंज
    का नाम रोशन कर रहे हैं।

  • सादड़ी में भव्य पशु चिकित्सा शिविर

    सादड़ी में भव्य पशु चिकित्सा शिविर

    सादड़ी – श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, सादड़ी
    के तत्वावधान में श्री वीर लोंकाशाह जैन मंडल, सादड़ी द्वारा
    संचालित 28 वा तीन दिवसीय विशाल निःशुल्क पशु चिकित्सा
    शिविर का आयोजन 24, 25 व 26 अक्टूबर 2025 को
    आयोजित किया गया है। इस शिविर के संयुक्त सौजन्यकर्ता स्व.
    श्रीमती ताईबाई मिश्रीमलजी पुनमिया परिवार सौ. विमलादेवी
    जीवनराजजी पुनमिया-इचलकरंजी, स्व. श्रीमती गजरोबाई
    रतनचंदजी मेहता परिवार-मुंबई, पुणे, USA है। निरंतर 27 वर्षों
    से चलते आ रहे जीवदया के इस भगीरथ कार्य में संस्था के द्वारा
    अब तक अंदाजित 4.5 लाख पशुओं का इलाज किया गया है जो
    गोडवाड़ के इस क्षेत्र में अपने आप में एक उल्लेखनीय कीर्तिमान
    है। श्री वीर लोंकाशाह जैन मंडल के इस वर्तमान कमेटी ने गत दो
    वर्षों से इस शिविर के दरम्यान युवाओं के प्रोत्साहनार्थ दो दिवसीय
    बॉक्स नाइट क्रिकेट का भी आयोजन करते है जिसे अभूतपूर्व
    प्रतिसाद मिला है। मंडल की महिला सदस्याओं द्वारा भी प्रत्येक वर्ष
    दो दिवसीय हर एक वर्ग के बच्चों, युवाओं, महिला और पुरुषों के
    लिए विविध मनोरंजक गेम्स का भी आयोजन होता है। आप सभी
    से सविनय निवेदन है कि भगवान महावीर स्वामीजी के उपदेश
    अहिंसा परमोधर्म व जिओ और जीने दो के सिद्धांत को चरितार्थ
    करने जीवदया के इस भगीरथ कार्य में आप सभी सहपरिवार
    मित्रगण सहित उपस्थित रहकर जिन शासन कि शोभा में
    अभिवृद्धि करेंगे। आपके आगमन की मंगलमय भावनाओ सहित
    धन्यवाद। अध्यक्षः श्री जयेश केवलचंदजी पुनमिया वरी,
    उपाध्यक्षः श्री सुरेंद्र जीवराजजी पुनमिया, मंत्री: श्री अजीत
    नेमीचंदजी सोलंकी, कोषाध्यक्ष: श्री शैलेंद्र पोपटलालजी पुनमिया