वेस्टर्न रेल्वे के सबसे सुप्रसिद्ध स्टेशन में से एक फालना स्टेशन सब से कार्यरत स्टेशन है। आसपास के क्षेत्र में छोटे बड़े गांव कस्बे 200 से अधिक है और आबादी के दृष्टिकोण से करीब 32 लाख से अधिक लोगों का आवागमन होता है। इतना कार्यरत स्टेशन को अमृत स्टेशन घोषितकर के पश्चात भी कोई सुविधा नहीं है।न हाइटेक लिफ्ट न एस्केलेटर न हमाल। ओर बहुत ही आश्चर्य जनक पिछले एक साल से एस्केलेटर प्लेटफार्म नंबर 2 पर सब ट्रेन का आवागमन किया हुआ है। न वेटिंग रूम की सफाई न कोई वाटर कुलर। इस क्षेत्र में विश्वप्रसिद्धपर्यटन स्थल जैन टैंपल। रणकपुर मुछाला महावीर जी। सेशली खेतलाजी ठाकुर सा दानवीर भामाशाह एवं ताराचंदजी कावेड़ीया की बावड़ी विश्वप्रसिद्ध अनगिनत स्थल है। कई विश्व प्रसिद्ध उद्योग cello एवं अनगिनत अंब्रेला उद्योग है। ओर उद्योगपति फ्लेयर किलर भी अपने जन्मस्थल पर अवश्य आवागमन करते है। और इतने संसाधन होते हुए भी सब से बड़ा अन्याय फालना वालो से होता है। लड़ाई लंबे समय से चल रही है। पर अब तो रेल्वे मंत्री स्वयं अश्विनी वैष्णव भी इस क्षेत्र से है। तो शायद अब उम्मीद करें। या नहीं कृपया शीघ्र ही सब पर ध्यान आकर्षित कर के काम करवाने की जिम्मेदारी स्टेशन प्रबंधक की है। ना कि गुमराह ओर आधा अधूरा जवाब दे।
.
बाहरगांव से आनेवाले प्रवासी बंधुओं में ख़ुशी की लहर “मुंबई से फालना जा रहे यात्री कृपया ध्यान दे!”
रेल प्रशासन ने हमारी मांग को स्वीकार करते हुए NWR मुख्य प्रबन्धक श्री अमिताभ जी ने मुंबई से फालना जानेवाली (अरावली, सूर्यनगरी, खातीपुरा, चंडीगढ़)
गाड़ियों को अस्थायी तौर पर फालना प्लेटफार्म नम्बर 2 के बजाए प्लेटफॉर्म नम्बर 1 पर लाया जाएगा!
इससे यात्रियों को पुल पार करने की समस्या से छुटकारा मिलेगा !
फालना आनेवाली कुल 48 गाड़ियों में से 28 गाड़ियों को प्लेटफार्म नम्बर 1 पर लाया जा रहा है!
Category: Awareness
-

गौडवाड़ का गौरव फालना स्टेशन सुविधाओं से वंचित
-

शरीर ही नहीं मन को भी पवित्र रखना चाहिए
महात्मा रामानुजाचार्य अपनी शारीरिक दुर्बलता के कारण
नदी में स्नान करने जाते समय, जाते हुए लोगों का सहारा लेकर
जाया करते थे। जाते समय वे ब्राह्मण के कंधे का सहारा लेते और
आते समय शुद्र के कंधे पर हाथ रखकर आते। लोगों ने
आश्चर्यपूर्वक पूछा- भगवन्! शूद्र के स्पर्श से तो आप अपवित्र हो
जाते हैं, फिर स्नान का महत्व क्या रहा? आचार्यजी मुस्कुराए और
उन्होंने कहा- स्नान से मेरी देह मात्र शुद्ध होती है। मन का मैल तो
अहंकार है। जब तक मनुष्य में अहंकार शेष है, तब तक उसे मन
का मलीन ही कहा जाता है। मैं शूद्र का स्पर्श करके अपने मन की
मलीनता स्वच्छ करता हूँ। मैं किसी से बड़ा नहीं, सब मुझसे ही बड़े
हैं, शूद्र भी मुझसे श्रेष्ठ है, इसी भावना को स्थिर करने के लिए शूद्र
का सहारा लिया करता हूँ। उत्तर युक्तियुक्त था, पूछने वालों का
ठीक समाधान हो गया। शरीर ही नहीं मन को भी पवित्र रखने की
व्यवस्था करनी चाहिए। -

जवाली रेलवे स्टेशन पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा रेल का ठहराव
जवाली पाली – जवाली रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के
ठहराव की मांग जोर पकड़ती जा रही हैं। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामीणों
ने मंडल रेल प्रबंधक के नाम स्टेशन अधीक्षक भगवान सहाय
बैरवा को ज्ञापन सौंपकर जवाली में राणकपुर, सूर्यनगरी,
जोधपुर-बैंगलोर, पूना भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव
की मांग एक बार फिर से उठाई। इसके अतिरिक्त आरक्षण
खिड़की और शेड की मांग के लिए भी ज्ञापन दिया।
स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देते समय जवाली के प्रशासक जुगराज जैन,
समाजसेवी उत्तमचन्द गांधी, गमनाराम चौधरी, सहकारी समिति
अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, दिलीप सिंह राजपुरोहित, कैलाश
प्रजापत, जगाराम चौधरी, पी पी परिहार, धनराज मेवाड़ा,
मानाराम देवली, तेजाराम साँवलता, नारंगी बाई, अनसीबाई,
मूली बाई, भंवरी बाई आदि जवाली एवं आस पास के ग्रामीण एवं
जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। -

स्कूल जाने वाले मुख्य मार्ग को भामाशाह ने कराया दुरुस्त
घाणेराव – घाणेराव कस्बे से करीब पांच किमी दूरी पर
स्थित गरासिया कॉलोनी राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल जाने
वाले मुख्य मार्ग पर मौजूद बरसाती नाले में डेढ़ माह पूर्व पानी की
आवक अधिक होने से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण
बच्चों को नाले में बहते पानी के अंदर होकर स्कूल जाना पड़ता
था। ऐसे बच्चों की परेशानी को देख भामाशाह बिपिन पुनमिया पुत्र
विमलचंद पुनमिया घाणेराव ने तुरंत प्रभाव से जेसीबी और ट्रैक्टर
लगाकर नाले के पानी को रोककर क्षतिग्रस्त नाले को दुरुस्त
करवाया। जिसके बाद बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।गरासिया कॉलोनी के लोगों ने बताया कि डेढ़माह पूर्व हुई
तेज बारिश के कारण बरसाती नाले में पानी की आवक अधिक
होने से नाले को क्षतिग्रस्त करते हुए कच्ची मिट्टी को बहा ले जाने
से तीन से चार फीट गहरा खड़ा हो गया। जिसमें लगातार पानी की
आवक हो रही थी, जिसके कारण बच्चों को स्कूल जाने में
परेशानी हो रही है।
वही ऐसे ग्रामीणों ने अस्थाई व्यवस्था करते हुए बहते पानी में
पेड़ों की बड़ी लकड़ी डालकर दी। जिसके सहारे बच्चे स्कूल जा
रहे। वही डेढ़ माह किसी ने भी क्षतिग्रस्त नाले को दुरुस्त नहीं
करवाया। -
कांग्रेस नेताओं के साथ किसानों ने दिए ज्ञापन
जालोर – जिला मुख्यालय पर बारिश में खराब हुई फसलों का सर्वे करवाने और मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर किसानों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, आहोर विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी और पीसीसी सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सवाराम चौधरी की मौजूदगी में जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और मुआवजा दिलाने के लिए नारेबाजी की। ज्ञापन में बताया कि आहोर विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि से खराब हुई खरीफ की फसलों का सर्वे करवाने, किसानों को मुआवजा व बीमा क्लेम जल्द से जल्द दिलवाया जाए। इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। लेकिन सर्वे कार्य करवाने में लेटलतीफी बरती जा रही है। आहोर विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश गांवों में फसले संपूर्ण रूप से खराब हो गई है। खेतों में बरसाती पानी भरा हुआ है। किसानों को आर्थिक रूप से काफ़ी नुकसान हुआ है। ऐसे में समय रहते फसल खराब का आकलन जरूरी है। 72 घंटों में फसल खराबें का सर्वे नहीं होने पर अक्सर सम्बन्धित बीमा कंपनियां किसानों को बीमा क्लेम देने में आनाकानी करती है। जो कि पहले भी कई बार किया जा चुका है। 72 घंटे व्यतीत हो जाने के बाद बीमा कंपनी खराब की सूचना नहीं मिलने का बहाना बनाती है। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। आहोर विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे जालौर जिले में जल्द से जल्द फसल खराब को लेकर सर्वे कार्य तत्परता और तत्काल शुरू करवाया जाए और इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थित मॉनिटरिंग के लिए पाबंद किया जाए, ताकि एक भी व्यथित और पीड़ित किसान बीमा क्लेम और मुआवजे से वंचित ना रहे और किसानों का अहित न हो। शीघ्र गिरदावरी करवाकर नुकसान का आकलन कर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा व बीमा क्लेम दिलवाया जाए। वर्ष 2023 में भी फसल खराबें के आकलन का अभी तक कई किसानों को मुआवजा व बीमा क्लेम नहीं मिला है। इस संबंध में कई किसानों ने पीड़ा व्यक्त की है। उस राशि को भी जल्द से जल्द किसानों को दिलवाई जाए। इस दौरान किसानों ने जिला कलेक्टर जालोर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मांग की है कि भाद्राजून तहसील के गांव भोरड़ा, बाला, नीलकण्ठ, मोतीसरी, विजली, घाना, बरवा, रामा, रेवड़ा, तोड़मी, रातानाड़ा सहित सम्पूर्ण तहसील में लगातार व अत्यधिक बारिश से खरीफ की फसले बाजरा, मूंग, ग्वार, तिल, ज्वार और अरण्डी आदि नष्ट हो गई है। राजस्थान सरकार तुरन्त गिरदावरी करवाकर नुकसान का आंकलन करवाकर किसानों को मुआवजा दे और फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम राशि भी दिलवाए। किसान भाइयों ने खड़ाई, बुवाई, खाद, बीज, दवाइयों आदि पर काफी धन खर्च किया है। कई किसानों ने बार बार बुवाई की है जिस पर हर बार खर्च करने से खर्च अधिक हुआ है। कई किसानों ने बैंकों व सेठ साहूकारों से लोन लेकर खेती की है। राजस्थान सरकार तुरन्त सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा व बीमा क्लेम राशि दे। प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम सर्वे के लिए किसानों द्वारा बीमा कंपनी को कॉल करने पर कोई प्रति उत्तर प्राप्त नहीं हो रहा है तथा 72 घण्टे व्यतित हो जाने के बाद बीमा कंपनी खराब सूचना नहीं मिलने का बहाना कर किसानों की फसल बीमा क्लेम राशि देने से इनकार कर देगी। जिसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ेगा। किसानों द्वारा फसल खराबें की सूचना राजस्व अधिकारियों को व फसल बीमा कंपनी को दी गई है लेकिन बीमा कंपनी कोई ध्यान नहीं दे रही है।
-

शिवगंज रोल मॉडल बने टेबल टेनिस में खुशवर्धन राणावत स्टेट में खेलेंगें
शिवगंज कलापुरा कुवर श्री
निलकमलसिंह राणावत के छोटे पुत्र खुशवर्धन
राणावत का सेंट पोल स्कूल शिवगंज से हुआ
टेबल टेनिस स्टेट जयपुर में खेलेंगे शिवगंज शहर
का रोल मॉडल बने दोनों पुत्र बड़ा पुत्र यशवर्धन
राणावत फुटबॉल में दूसरे नम्बर पर स्टेट में हुआ है
दोनों पुत्र स्टेट जयपुर में खेलेंगें 69 वीं जिला
स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्राओं टेबल टेनिस खेल
प्रतियोगिता 2025 आयोजित महात्मा गांधी
राजकीय विद्यालय मानपुर (शहरी) आबूरोड
सिरोही टेबल टेनिस सेंट पॉल स्कूल शिवगंज
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवेरा
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मानपुर (शहरी)
आबूरोड राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय
मानपुर ग्रामीण आबुरोड शंकर विद्यापीठ
आबूपर्वत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
पेशवा अजीत विद्या मंदिर सिरोही राजकीय उच्च
माध्यमिक विद्यालय कोदरला एच जी इंटरप्राइजेज
स्कूल आबूरोड लक्ष्मीपत सिंघानिया जे के पुरम इन
सभी विद्यालय बीच में खेलकूद टेबल टेनिस
प्रतियोगिता में शिवगंज सेंट पोल स्कूल शिवगंज में
पढ़ाई करने वाले ईमानदार कलापुरा कंवर के रोल
मॉडल नीलकमलसिंह राणावत के पुत्र
खुशवर्धनसिंह राणावत का स्टेट टेबल टेनिस में
सलेक्शन हुआ वह बड़े पुत्र सेंट मैरी माउंट आबू में
फुटबाल प्रतियोगिता में दूसरे नम्बर पर स्टेट में
हुआ है दोनों पुत्र जयपुर में खेलेंगे सिरोही जिला के
लिए सेंट पोल स्कूल शिवगंज व सेंट मैरी माउंट
आबू में पढ़ाई कर रहे है राणावत कलापुरा
शिवगंज ने अपने बड़े पुत्र को शुरू से ही आबू पर्वत
पढ़ाई के लिए भेज दिया गया था अपने परिवार से
दूर पुत्र ऐसे हीहोनहार होते हैं और ऐसी विद्यालय
सेंट मैरी माउंट आबू पर्वत की पढ़ाई अलग ही बात
वहां पर युवा हर वर्ग में अलग ही रोल मेडल बनै
रहे यषर्वेधन राणावत खुशवेंधन राणावत ने अलग
ही नाम रोशन किया है फुटबॉल व टेबल टेनिस में
अब जल्दी ही जयपुर में सिरोही जिले के लिए
खैलेगे.
दादाजी व पिताजी की तरह ही अपना
नाम रोशन कर रहे है
यशवर्धन राणावत व हर्षवर्धन राणावत पोत्र
दिलीपसिंहजी राणावत पुत्र निलकमलसिंह
राणावत के दोनों पुत्र पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद
प्रतियोगिता में अपना नाम रोशन कर रहे है अब
जयपुर में सिरोही जिले के लिए खेलेंगे नाम रोशन
करेंगे बड़ा पुत्र यशवर्धन राणावत जो सेंट मैरी
माउंट आबू में पढ़ाई कर रहे है छोटा पुत्र हर्षवर्धन
राणावत सेंट पोल स्कूल शिवगंज में पढ़ाई कर रहे
है दोनों मेहनत एवं ईमानदारी से कलापुरा शिवगंज
का नाम रोशन कर रहे हैं। -

डेली दौड़ लगायें, तनाव से दूरी बनायें
अधिकांश रनर्स का मानना है कि यदि वे दौड़
लगाना शुरु करते हैं, तो कुछ ही देर में
उनका मूड ठीक हो जाता है. रनिंग करने से
आप खुद को मजबूत मानने लग जाते हैं.
यदि आप तनाव में हैं तो एक बार दौड़
लगाकर देखिए, तनाव जाता रहेगा. इससे
एक बात तो साफ है कि एक्सरसाइज से मूड
सुधर जाता है. ऐसा क्या है कि एक्सरसाइज
के बाद दिमाग में एकदम शांति महसूस होने
लगती है. इसका जवाब कुछ केमिकल्स में
है. खासतौर पर दिमाग में मौजूद
न्यूरोकेमिकल्स, जो मूड को प्रभावित करते हैं. मूड सुधारने वाले
केमिकल्स में सेरोटोनिन, एपाइनफ्रिन, डोपामाइन और एंडोर्फिन
है. कुल मिलाकर चारों न्यूरोकेमिकल्स
एक्सरसाइज से बढ़ते हैं. बता रही हैं
फिजिकल हेल्थ व वेलनेस एक्सपर्ट क्लेरी
डोरोटिक.
मूड सुधरने लगेगा :
सेरोटोनिन से मूड सुधर जाता है. साथ ही
अवसाद खत्म होता है. इस केमिकल के
लिए लंबी दूर तक दौड़ लगा लें, या फिर एक
प्लेट पास्ता खा लें. जिस तरह से दोस्त या
परिवार के साथ समय गुजार लेने पर
फीलिंग होती है, वैसी ही इस केमिकल के बनने से होती है. भारी
दबाव और बेचैनी से यह केमिकल घटता है. भूखे रहने से या लो
कार्बोहाइड्रेट से भी कम होता है.सुकून की नींद आएगी :
नींद के लिए यही न्यूरोकेमिकल जिम्मेदार है. सोने और जागने के
समय में गड़बड़ी है तो समझो डोपामाइन का संतुलन गड़बड़ाया है.
तनाव, भूखे रहने और कम कार्बोहाइड्रेड के भोजन से घटता है.
इसे ‘जेटलेग’ (विमान से उतरने के बाद थकान) भी कहते
हैं. लंबे समय तक यदि आप एक्सरसाइज़ करते हैं और इसका नियम
बनाए रखते हैं तो इससे इस केमिकल में इजाफा होने लगता है.नया रास्ता मिलेगा:
यह केमिकल संघर्ष के काम का है. साथ ही मुश्किल घड़ी में यही
केमिकल भागने का रास्ता भी सुझाता है. इससे शरीर में दिल
की धड़कन, ब्लड प्रेशर और शरीर का तापमान बढ़ता है. -

हृदय रोगी कॉफी के अधिक प्रयोग से बचें
कॉफी पीना कुछ मामलों में फायदेमंद होता है, लेकिन अब
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने एक शोध में बताया, प्रतिदिन दो या अधिक
कप कॉफी पीना गंभीर उच्च रक्तचाप वाले लोगों में हृदय रोग से मृत्यु
के जोखिम को दोगुना कर सकता है. अध्ययन के निष्कर्ष जर्नल
ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में प्रकाशित हुए थे. साथ ही
अध्ययन में यह भी बताया गया कि हर दिन एक कप कॉफी या एक
कप ग्रीन टी पीने से किसी भी रक्तचाप माप पर हृदय रोग से मरने का
खतरा नहीं होता हैं.
हालांकि इससे पहले हुए एक शोध में बताया गया था कि
एक दिन में एक कप कॉफी पीने से दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत के
जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है और स्वस्थ व्यक्तियों
में दिल के दौरे या स्ट्रोक को रोका जा सकता है. नए अध्ययन का
उद्देश्य यह निर्धारित करना है कि क्या कॉफी का ज्ञात सुरक्षात्मक
प्रभाव उच्च रक्तचाप की विभिन्न डिग्री वाले व्यक्तियों पर भी लागू होता
है. साथ ही शोधकर्ताओं ने एक ही आबादी में ग्रीन टी के प्रभावों की भी
जांच की. अध्ययन के वरिष्ठ लेखक हिरोयासु इसो ने कहा, यह इस
तरह का पहला अध्ययन है, जिसमें प्रतिदिन २ या अधिक कप कॉफी
पीने और गंभीर उच्च रक्तचाप वाले लोगों में हृदय रोगियों में मृत्यु दर
के बीच संबंध खोजने का प्रयास किया है. -

ज़िंदगी में ना कहने की भी आदत डालिए
ओवरप्रोडक्टिव होने की चाहत
वर्क फ्रॉम होम ने हम सब को हाइपर-प्रोडक्टिव बना दिया
है. नौकरी खोने के डर ने हमें खुद को साबित करने के
लिए कुछ ज्यादा ही प्रेरित कर दिया है. पर इसका असर
हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत पर नजर आने
लगा है. खुद को साबित करने का यह दबाव, हमारी टु-डू
लिस्ट यानी आज के काम की सूची को कभी खत्म ही नहीं
होने देता. पर, जिंदगी को जीने का यह तरीका ठीक नहीं.
लगातार, बिना ब्रेक के काम करते जाना ही तो हमारी
जिंदगी का एकमात्र लक्ष्य नहीं हैं तो आपको जिंदगी जीने का
सलीका थोड़ा बदलना होगा. थोड़ा ब्रेक लेना सीखना
होगा. थोड़ा आराम करना सीखना होगा.बचपन से हमारा फोकस यह सिखाने पर होता है कि,
किसी काम को करने के लिए मना नहीं करते. पर यह
सीख बड़े होने पर हमारी जिंदगी के सुख-चैन चुरा लेती है.
क्यों जरुरी है ऐसे कामों की सूची बनाना, जिसके लिए
आपकों ना कहना है.
लगातार काम करते जाओ, करते जाओ. पर, ऐसा लगता
है कि काम खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा. घर के कामकाज, घर
से ऑफिस का कामकाज, बच्चों की पढ़ाई, बच्चों से जुड़ी अन्य
जिम्मेदारी … एक के बाद एक इन कामों को निपटाते-निपटाते रात में
सोने का वक्त कब हो जाता है, पता नहीं चलता. पर, यह मैं पूरे विश्वास
के साथ कह सकती हूं कि, इतनी व्यस्तता के बाद भी आपके सारे
काम खत्म नहीं होते होंगे. पढ़ते-पढ़ते जवाब में आपने सिर हिला
दिया ना ?
यह स्थिति सिर्फ हमारी और आपकी नहीं, बल्कि हम
सबकी है. कोरोना महामारी ने ना सिर्फ हमारी मानसिक शांति को
प्रभावित किया है, बल्कि इसका असर हमारी कार्यक्षमता पर भी पड़ा
है. ऐसा लगता है कि, मानो हमारे दिमाग के सामने एक घना कोहरा
है, जिसके बाद की दुनिया हमें दिखाई नहीं दे रही है. या फिर हाथ-
पैर मारने के बावजूद हमारे पैर कहीं फंस रहे हैं.
ऐसा नहीं है कि पहले हमारी जिंदगी व्यस्त नहीं थी.२०२० से पहले भी हम सब अतिव्यस्त जिंदगी ही जी रहे थे, पर पूरी
दुनिया के लिए पिछला साल ऐसा बीता है, जो शायद हम सब जिंदगी
में एक बार ही देखते हैं. खैर .. २०२० बीत चुका है.
महामारी को हराने की तैयारियां भी जोर पकड़ती नजर
आ रही हैं. पर, इस सबके बीच इस साल ने हमें बार-बार एक चीज के
लिए कुरेदा भी है. वह चीज है, खुद पर ओढ़े हुए काम के अतिरिक्त
बोझ को कम करना. हर बात में हां कहने की जगह ना कहना
सीखना. अपने बारे और अपने हितों के बारे में सोचना और उस दिशा
में काम करना. आपने इससे पहले हजारों बार पढ़ा या सुना होगा कि,
अपनी जिंदगी को थोड़ा सरल बनाने के लिए टु-डू लिस्ट बनाएं यानी
उन कामों की सूची बनाएं, जो आपको आज करने हैं. पर, मेरी सलाह
है कि, अब आप उन कामों की सूची बनाएं, जो आपको नहीं करने हैं
या जिसके लिए आपकों सामने वाले को मना करना है.
अच्छा, आप कभी ट्रेडमिल पर चढ़ी हैं ? एक घंटे तक
ट्रेडमिल पर दौड़ने के बाद मशीन कह देती है कि आप फलां
किलोमीटर तक चली हैं और आपकी कुछ कैलोरी बर्न हो गई है. पर,
दरअसल उसके लिए हम कहीं जाते नहीं है. टु-डू लिस्ट देखकर भी
कई दफा ऐसा ही लगता है. ऐसा महसूस होता है कि काम है कि
खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है तो इस सूची में नई चीजों को शामिल
करने की जगह, कुछ ऐसे काम करने ही बंद कर दें जो जिंदगी में
आपको आगे बढ़ने नहीं दे रहे. -

पोसालिया में गांव तक सड़कें कम, गड्डों का साम्राज्य ज्यादा
पोसालिया – कस्बे गांव में उपखंड शिवगंज (जिला
सिरोही) राजस्थान की सड़कें अब सड़कें कम और गड्डों का जाल
ज्यादा नजर आ रहा हैं। पोसालिया में मुख्य मार्ग आज़ाद चौक,
ग्राम पंचायत के बाहर एवं मुख्य मार्गों पर हाल ही में किए गए
पैचवर्क को महीना भी नहीं गुजरा और सारी मेहनत बारिश की
कुछ बूंदों के साथ बहकर गायब हो गई। जहां-जहां गड्ढे भरे गए
थे, वहां अब फिर से गहरे गड्ढे मुंह फैलाए खड़े हैं। हालत यह है कि
पैदल चलना तो दूर, दुपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़कें
रोजाना मौत से जंग लड़ने जैसा अनुभव दे रही हैं। हर गली, हर
मोड़ पर उखड़ा कांक्रीट और बिखरी मिट्टी हादसे का जाल बिछाए
बैठी है। नतीजा यह कि मामूली फिसलन भी बड़े हादसे का सबब
बन सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर जिम्मेदार
पीडब्ल्यूडी विभाग गांव को गड्ढा मुक्त बनाने और सफाई व्यवस्था
सुधारने के बड़े-बड़े दावे किए थे। लेकिन जमीनी हकीकत इन
दावों की पोल खोल रही है। सवाल सीधा है कि आखिर
पीडब्ल्यूडी विभाग और जिम्मेदार अधिकारी, गांव की सुध क्यों
नहीं ले रहे हैं। मरम्मत का काम जनता के अनुसार सिर्फ खानापूर्ति
बनकर रह गया है। ठेकेदार और पी डब्ल्यू डी विभाग की
मिलीभगत से घटिया गुणवत्ता का काम कर जनता की गाढ़ी
कमाई को बर्बाद किया जा रहा है। आलम यह है कि हर टूटी
सड़क अब जिम्मेदारों की लापरवाही का जीवंत स्मारक बन चुकी
है।