Category: Awareness

  • सिरोही फोटोग्राफर एसोसिएशन में सम्मान समारोह

    सिरोही फोटोग्राफर एसोसिएशन में सम्मान समारोह

    सिरोही – फोटोग्राफर एसोसिएशन की नव
    निर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में संस्था के
    पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह सोलंकी द्वारा सम्मान
    समारोह आयोजित किया गया। संस्था के पूर्व
    अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों का
    फूल माला और साफा बनाकर बहुमान किया।
    एवं नई कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई व
    शुभकामनाएं दी समारोह में संस्था के
    नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश रावल, उपाध्यक्ष
    बबलू भाई, सिरोड़ी, सचिव कांतिलाल सुआरा,
    सह सचिव हितेश भाई जावाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र
    माली, सह-कोषाध्यक्ष
    महामंत्री जितेंद्र सिंह पाडीव,
    संरक्षक नंदू भाई रावल एवं
    मीडिया प्रभारी राजू भाई एवं जीतेंद्र माली,
    संगठन मंत्री वसीम भाई, मुकेश कुमार तिवारी,
    चेतन भाई कृष्णगंज, जोताराम भूतगांव, दिलीप
    भाई माकरोड़ा, धनपत प्रजापत पाड़ीव एवं संस्था
    के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

  • सांसद ने रेल्वेमंत्री से की मांग : सोमेसर स्टेशन ठहराव के लिए कई गाँवों को फायदा

    सांसद ने रेल्वेमंत्री से की मांग : सोमेसर स्टेशन ठहराव के लिए कई गाँवों को फायदा

    सोमेसर – सोमेसर रेलवे स्टेशन पर
    जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस के नियमित ठहराव
    के लिए मंजूरी मिली। पाली सांसद पीपी चौधरी ने
    इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री से मांग की। केंद्रीय
    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से इस
    ट्रेन (गाड़ी संख्या 20495/96) के ठहराव की
    जानकारी सांसद चौधरी को दी। सांसद चौधरी
    ने रेल मंत्री को लिखे अपने पत्र में बताया कि
    जोधपुर-हडपसर (पुणे) एक्सप्रेस का सोमेसर
    स्टेशन पर ठहराव नहीं है। स्थानीय लोगों ने लंबे
    समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे।
    इस मंजूरी से आसपास के सौ से अधिक
    गांवों के लोगों को लाभ मिला। रेल मंत्री ने पत्र
    भेजकर ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति दी। सांसद
    चौधरी ने इस सुविधा के लिए रेल मंत्री का
    आभार व्यक्त किया।

  • अब जनरल रिजर्वेशन में भी पहले 15 मिनट में सिर्फ आधार से बुकिंग

    अब जनरल रिजर्वेशन में भी पहले 15 मिनट में सिर्फ आधार से बुकिंग

    नई दिल्ली – रेल मंत्रालय ने एक नया
    नियम लागू करने का फैसला किया है। इसके
    तहत 1 अक्टूबर 2025 से किसी भी ट्रेन के
    जनरल रिजर्वेशन की शुरुआत के पहले 15
    मिनट में केवल आधार से वेरिफाइड यूजर ही
    आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप से टिकट
    बुक कर सकेंगे। अभी तक यह नियम सिर्फ
    तत्काल टिकटों पर लागू था। रेलवे मंत्रालय ने
    एक सर्कुलर जारी कर कहा कि यह कदम
    इसलिए उठाया गया है ताकि आरक्षण प्रणाली
    का लाभ आम यात्रियों तक पहुंचे और इसका
    गलत इस्तेमाल न हो। पहले 15 मिनट के बाद
    अधिकृत टिकट एजेंट भी ऑनलाइन बुकिंग
    कर सकेंगे।

  • घर में अगर है वास्तु दोष, मिलते हैं ऐसे संकेत

    घर में अगर है वास्तु दोष, मिलते हैं ऐसे संकेत

    वास्तु दोष: घर का वास्तु बहुत मायने रखता है. घर का
    वास्तु सही हो तो बहुत सी चीजें सही हो जाती है, वहीं अहगर का
    वास्तु खराब हो तो दिक्कते आने लग जाती है. आइये जानते हैं वास्तु
    दोष के संकेत.
    अक्सर वास्तु दोष की वजह से हमारे जीवन में तरह-तरह की
    दिक्कतें और परेशानियां आने लगती है. लेकिन हम उन परेशानियों से
    यह नहीं जान पाते कि यह दिक्कतें वास्तु की वजह से हैं.
    अगर आपके घर का तुलसी का पौधा सूख रहा है तो इस बात
    पर ध्यान दें. ऐसा होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का बढ़ना ये संकेत
    देता है कि आपके घर में आर्थिक समस्याएं आने वाली हैं.

    घर में बार-बार कांच का टूटना भी अशुभ माना जाता है.
    जिसका अर्थ है किसी बड़े संकट की दस्तक या परिवार के सदस्यों के
    बीच अनबन का होना. ये बात घर में वास्तु दोष का संकेत देती है.

    सोना खोना, अगर आपके हाथ से बार-बार सोना खोता है तो
    इसका अर्थ है आपके घर में वास्तु दोष है जिस वजह से ऐसा हो रहा है.
    साथ ही ये आर्थिक स्थिति खराब होने का भी संकेत देता है.
    घर के सदस्यों का बिमार होना भी इस बात का प्रतीक है कि
    आपके घर में वास्तु दोष विराजमान है. बार-बार सदस्य का बीमार
    होना घर में वास्तु दोष को दर्शाता है.

  • वास्तु के इन उपायों से घर आएगी सुख-समृद्धि, भाग्य देगा साथ, मिलेगी अपार सफलता

    वास्तु के इन उपायों से घर आएगी सुख-समृद्धि, भाग्य देगा साथ, मिलेगी अपार सफलता

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में सुख-समृद्धि और
    खुशहाली के लिए वास्तु के कुछ खास टिप्स बहुत कारगर माने
    जाते हैं। वास्तु के इन खास उपायों से जीवन की हर बाधा से
    छुटकारा पाया जा सकता है।
    हिंदू धर्म में जीवन के हर पहलू में वास्तु का बड़ा महत्व
    है। वास्तु के अनुसार, जीवन में किए गए छोटे-छोटे शुभ कार्यों से
    सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है और जातक का भाग्य चमकने
    लगता है। व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। साथ
    ही जीवन सुख-सुविधाओं और खुशहाली में व्यतीत होता है। घर
    में सकारात्मक ऊर्जा और धन-संपन्नता के लिए वास्तु के कुछ
    उपाय बहुत लाभकारी माने जाते हैं। इन उपायों से जीवन की हर
    एक बाधा दूर की जा सकती है। चलिए जानते हैं …
    तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं : रोजाना तुलसी के पौधे
    पर जल चढ़ाने और शाम को दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न
    होती है। धार्मिक मान्यता है कि इससे जातकों को जीवन में कभी
    भी धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और जीवन सुख-
    सुविधाओं से भरपूर रहता है।
    कुबेर यंत्र स्थापित करें: घर के उत्तर-पूर्व कोने में कुबेर यंत्र
    स्थापित करना बेहद मंगलकारी माना जाता है। वास्तु के
    मुताबिक, घर में कुबेर यंत्र होने से सुख-समृद्धि और खुशहाली
    आती है। लेकिन वास्तु के इन नियमों का पालन करने के साथ धन
    का प्रबंधन भी समझदारी से करें।
    गंगाजल छिड़के : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर की दरिद्रता
    को दूर करने के लिए रोजाना घर के उत्तर-पूर्व कोने में गंगाजल का
    छिड़काव करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की
    सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
    तिजोरी रखने की दिशा :
    धन-दौलत में बढ़ोत्तरी के लिए घर की अलमारी रखते समय वास्तु
    का खास ध्यान रखना चाहिए। घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में
    अलमारी या तिजोरी रखने से धन-संपदा में वृद्धि होती है और
    व्यक्ति आर्थिक रूप से सुखी और संपन्न रहता है।
    इस दिशा में ना रखें फर्नीचर
    घर के उत्तर-पूर्व दिशा में भारी फर्नीचर या जूते-चप्पल का रैक
    नहीं रखना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।


  • पश्चिमी राजस्थान में अधिक रहा मानसून

    पश्चिमी राजस्थान में अधिक रहा मानसून

    जोधपुर – प्रदेश में इन दिनों मानसून विदाई ले चुका है। इस
    बार राजस्थान में मानसून सीजन में 514.2 एमएम बारिश हुई।
    पश्चिमी राजस्थान की बात की जाए तो इस बार मानसून सात से
    आठ दिन अधिक रहा। अमूमन यहां पर मानसून की विदाई
    सितंबर के करीब होती है और इस बार यह सितंबर के बीच रही।
    हालांकि इस बार मानसून सीजन में अगस्त में करीब 18 दिन के
    गैप की वजह से मूंग और मोठ की फसल को नुकसान पहुंचा।
    इसके चलते उत्पादन करीब 20 से 25 फीसदी कम होने का
    अंदेशा है। काजरी के मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक
    डॉ. हरिमोहन मीणा ने इसको लेकर जानकारी दी। लगभग
    मानसून आ गया था। जो पिछले साल के मुकाबले 8 से 9 दिन
    पहले आया। इस बार जो मानसून रहा वो करीब 7/8 दिन ज्यादा
    रहा। इस बार बारिश में अगस्त माह में करीब 18 दिन का गैप रहा।
    इसी दौरान फसल की फ्लोरिंग सीजन होती है। इसके बाद जो
    बारिश हुई है वो बारिश हवा के साथ थी। कुछ इलाके ऐसे थे जहां
    पर खेतों में पानी भरने से मूंग की फसल काली पड़ गई, बाजरे की
    फसल को भी नुकसान पहुंचा। बाजरा गिर गया। इसके चलते
    करीब 20 से 25 प्रतिशत नुकसान का अंदेशा है। सहायक कृषि
    अधिकारी विक्रम सिंह भाटी ने बताया कि जोधपुर जिले में 12
    हजार 250 स्क्वायर किलोमीटर खेती का एरिया है। जिसमें
    खरीफ फसल का 12 लाख 50 हजार हेक्टेयर है, वहीं रबी का 4
    लाख 50 हजार हेक्टेयर एरिया है। आमतौर पर यहां के किसान
    मूंग, मोठ, बाजरे, ग्वार, तिल की खेती करते हैं। हालांकि मोठ,
    ग्वार की फसल कम पानी में भी ज्यादा दिन तक सर्वाइव कर जाती
    है, लेकिन मोठ और ग्वार के भाव कम मिलने की वजह से किसान
    इन्हें उगाना कम पसंद करते हैं।

  • क्या यह सच है भाग्य से तय नहीं होती अमीरी और गरीबी?

    क्या यह सच है भाग्य से तय नहीं होती अमीरी और गरीबी?

    गरीब – अमीरी बुद्धिमत्ता की बात हैं. गरीब -अमीरी विज्ञान और टेक्नोलॉजी की बात हैं. क्या तुम सोचते हो कि सब भाग्यशाली अमेरिका में ही पैदा होते हैं? अगर तुम्हारे शास्त्र सही हैं तो सब भाग्यशाली अमेरिका में ही पैदा होते हैं. और सब अभागे भारत में पैदा होते हैं. अगर तुम्हारे शास्त्र सही हैं तो भारत में सिर्फ पापी ही पैदा होते हैं, जिन्होंने पहले पाप किये हैं. और अमेरिका में वे सब पैदा होते हैं. जिन्होंने पहले पुण्य किये.

    तुम्हारे शास्त्र गलत हैं, तुम्हारा गणित गलत हैं. अमेरिका समृद्ध इसलिए नहीं है कि वहां पुण्यवान लोग पैदा हो रहे हैं. अमेरिका समृद्ध इसलिए है कि विज्ञान है, तकनीक है, बुद्धि का प्रयोग है. अमेरिका समृद्ध होता जा रहा है, रोज- रोज समृद्ध होता जा रहा है, और तुम देखते हो अमेरिका में कितने जोर की लहर है अध्यात्म की! कितनी अभीप्सा है ध्यान की! कितनी आतुरता है अंतर्यात्रा की! हजारों लोग पश्चिम से पूरब यात्रा करते हैं, इसी आशा में कि शायद पूरब के पास कुंजियां मिल जायें. उन्हें पता नहीं, पूरब अपनी कुंजियां खो चुका है. पूरब बहुत दरिद्र है. और दरिद्र हाथों में परमात्मा के मंदिर की कुंजियां बहुत मुश्किल हैं.

    तो पहली तो बात है कि भारत पुनः समृद्ध होना चाहिए. और समृद्ध होने के लिए जरुरी है कि गांधीवादी जैसे विचारों से भारत का छुटकारा हो. बिना बड़ी टेक्नोलॉजी के अब यह देश समृद्ध नहीं हो सकता. अब इसकी संख्या बहुत है. बुद्ध के समय में पूरे देश की संख्या दो करोड़ थी. निश्चित देश समृद्ध नहीं हो सकता. अब इसकी संख्या बहुत हैं. बुद्ध के समय में पूरे देश की संख्या दो करोड़ थी. निश्चित देश समृद्ध रहा होगा- इतनी भूमि और दो करोड़ लोग. भूमि अब भी उतनी है और इंच भर जमीन बढ़ी नहीं. हां, जमीन घटी बहुत. घटी इस अर्थों मैं कि इन ढाई हजार सालों में हमने जमीन का इतना शोषण किया, इतनी फसलें काटीं कि जमीन रोज- रोज रूखी होती चली गई. हमने जमीन का सब कुछ छीन लिया. वापस कुछ भी नहीं दिया. वापस देने की हमें सूझ ही नहीं है, लेते ही चले गये, लेते ही चले गये.

    जमीन दीन-हीन होती चली गई, उसके साथ हम दिन-हीन होते चले गये. और जितना ही समाज दीन-हीन होता है, उतने ज्यादा बच्चे पैदा करता हैं, इस जगत में बड़े अनूठे हिसाब हैं. अमीर घर में बच्चे कम पैदा होते हैं, गरीब घर में बच्चे ज्यादा पैदा हैं. क्यों? अमीरों को अक्सर बच्चे गोद लेने पड़ते हैं.

  • सफल लोगों की चार बातें अपनी कीमत पहचानो

    सफल लोगों की चार बातें अपनी कीमत पहचानो

    जीवन में अच्छे अवसर तो सबके सामने आते हैं, लेकिन उनमें से कुछेक ही सफल हो पाते हैं। क्या आप जानना नहीं चाहेंगे कि ऐसा क्यों होता है? वो कौन-सी बातें हैं, जो वास्तव में उन्हें दूसरों से अलग करती हैं. आइए नजर डालते हैं सफल लोगों की कुछ अच्छी आदतों पर

    1) जल्दी जागना
    सफल लोग, सुबह जल्दी जागने का अभ्यास करते हैं, ताकि वे अपनी सुबह के घंटों का और अधिक उत्पादकता से इस्तेमाल कर सकें. असल में जब आप जल्दी उठते हैं, तो आपको उन चीजों को कटने के लिए अधिक समय मिलता है, जो आप शायद कटना चाहते हैं, लेकिन समय की कमी के कारण असमर्थ हैं. जल्दी जागने से आपको अपने विचारों को व्यवस्थित कटने, यहां तक कि अपने दिन की योजना बनाने के लिए अधिक समय मिलता है. आप अपने शरीर व दिमाग के लिए स्वस्थ गतिविधियों से जुड़ सकते हैं.

    2) कल्पना शक्ति का उपयोग
    सफल लोगों को पता है कि वे अपनी कल्पना का उपयोग भविष्य बनाने के लिए कैसे कर सकते हैं, बजाय इसके कि वे उन चीजों के बारे में सोचें औरकल्पना करें, जो वे नहीं चाहते हैं. कल्पना कटना, तेजी से किसी व्यक्ति की उपलब्धि और सफलता को बढ़ा सकता है यदि वह सुबह में कुछ मिनटों के लिए या बिस्तर पर जाने से पहले अपने सपने या इच्छा की कल्पना कटने के लिए तैयार है. ऐसा कटने का एक शक्तिशाली तटीका यह है कि मन को किसी उच्चतम लक्ष्य और इरादों की उपलब्धि की मजबूत तस्वीटों को रोजाना दिखाया जाए. ऐसा कटके अगर आप मन को प्रशिक्षित करें, तो यह आपको वह सफलता दिलाएगा जो आप चाहते हैं.

    3) मानसिक समृद्धि के प्रयास
    टीवी देखने, सोशल मीडिया पर लगातार स्क्रोल करते हुए समय बर्बाद कटने या काम टालते रहने के बजाय सफल लोग अपना समय ज्ञान और जुनून बढ़ाने वाली चीजों के बारे में पढ़ने और समझने में अधिक व्यतीत करते हैं. वे उन पुस्तकों और पत्रिकाओं को पढ़ना चुनते हैं, जो उनके जीवन को समृद्ध करते हैं, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, उन्हें बड़ा सोचने के लिए प्रेटित कटते हैं और उन्हें अपने सपनों को वास्तविकता बनाने के लिए प्रेरित कटते हैं.

    4) ध्यान में बैठना
    सफल लोग मौन में बैठने के लिए समय निकालते हैं. शांत हो जाना, मौन में अकेले समय बिताना, खुद से जुड़ना हमारे शरीर, मन और समग्र दृष्टिकोण पर बहुत सकारात्मक प्रभाव डालता है. ध्यान में अपने विचारों के साथ अकेले होने से आप मन की स्पष्टता, एकाग्रता, आत्मविश्वास व शांति ला सकते हैं, जो हमें हमारे काम को अधिक कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से कटने में मदद करते हैं. इसीलिए अपनी दिनचर्या में कुछ समय इसे भी दें.

    एक आदमी ने भगवान बुद्ध से पूछा, जीवन का मूल्य क्या है? बुद्ध ने उसे एक पत्थर दिया और कहा, जाओ और इस पत्थर का मूल्य पता कटके आओ, लेकिन ध्यान टखना, इसे बेचना नहीं है. वह आदमी पत्थर को बाजार में एक संतरे वाले के पास लेकर गया और बोला, इसकी कीमत क्या है ? संतरे वाला चमकीले पत्थर को देखकर बोला- ’12 संतटे ले जाओ और इसे यह मुझे दे दो. ‘आगे एक सब्जी वाले ने उस चमकीले पत्थर को देखा और कहा- ‘एक बोटी आलू ले जा और इस पत्थट को मेटे पास छोड़ जा.’ ह आदमी आगे
    एक सोना बेचने वाले के पास गया और उसे पत्थर दिखाया सुनार उस चमकीले पत्थर को देखकट बोला-‘मुझे 50 लाख में बेच दो.

    ‘उसने मना कट दिया, तो सुनार बोला-‘2 कटोड़ में दे दो या तुम खुद ही बता दो इसकी कीमत क्या है, जो तुम मांगोगे, वह दूंगा.’ उस आदमी ने सुनार से कहा- मेटे गुर ने इसे बेचने से मना किया है. आगे वह आदमी हीटे बेचने वाले एक जौहटी के पास गया और उसे वह पत्थर दिखाया. जौहटी ने जब उस बेशकीमती रुबी को देखा, तो पहले उसने रुबी के लिए एक लाल कपड़ा बिछाया, फिर उस बेशकीमती रुबी की परिक्रमा लगाई, माथा टेका. फिर जौहटी बोला- ‘कहां से लाया है ये बेशकीमती रुबी ? साटी कायनात, साटी दुनिया को बेचकर भी इसकी कीमत नहीं लगाई जा सकती, ये तो बेशकीमती है.’

    वह आदमी हैरान-परेशान होकर सीधे बुद्ध के पास आया. अपनी आपबीती बताई और बोला- ‘अब बताओ भगवान, मानवीय जीवन का मूल्य क्या है? बुद्ध बोले-संतरे वाले को दिखाया तो उसने इसकी कीमत ’12 संतरे की बताई. सब्जी वाले के पास गया तो उसने इसकी कीमत 1 बोटी आलू’ बताई. आगे सुनाट ने इसकी कीमत 2 करोड़ बताई और जौहटी ने इसे ‘बेशकीमती’ बताया. अब ऐसा ही मानवीय मूल्य का भी है. तू बेशक हीटा है ..! लेकिन, सामने वाला तेटी कीमत, अपनी औकात, अपनी जानकारी, अपनी हैसियत से
    लगाएगा. घबराओ मत, दुनिया में तुझे पहचानने वाले भी मिल जाएंगे.

  • प्रशासन ने अगर सड़क निर्माण सही नहीं कराने पर जन आंदोलन्

    प्रशासन ने अगर सड़क निर्माण सही नहीं कराने पर जन आंदोलन्

    सादड़ी। कस्बे के समीपवर्ती अरावली की वादियों में स्थित आराध्यदेव भगवान परशुराम महादेव जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों प्रशासन की अनदेखी के चलते पूरी तरह से खड्डों में तब्दील हो गई है। श्रावन महीने में आराध्य देव के दर्शन करने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु दर्शन को आते है। ऐसे में सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से लाखों श्रदालुओंको होने वाली भारी परेशानी को नजर अंदाज किया जा रह है। प्रशासन आने जाने वाले श्रदालुओंके लिए सड़क नवीनीकरण का कार्य स्वीकृति होने के बाद भी शुरु नहीं करवाने से स्थानीय जनता में भारी रोष व्याप्त है। ऐसी टुटी सड़कों से राहगीरों का जाना किसी खतरे से खाली नहीं हैं। खड्डों में तब्दील हो चुकी सड़क के चलते दुर्घटना की हमेशा संभावना बनी रहती है।

    समय रहते नहीं किया सुधार तो आंदोलन 

    कस्बे से श्रावण महीने में प्रति दिन भगवान परशुराम महादेव के दर्शन को जाने वाले श्रदालु गोविन्द मीना, दिलीप सोनी, भीमा राम चौधरी, मनोहर सुथार, नरेश तंवर, पनालाल माली, महेंद्र देवड़ा, शंकर देवड़ा, सोहनलाल प्रजापत, हरीश प्रजापत, नारायण राव, प्रफुल राव, मुकेश गर्ग, हीराराम घाची आदि ने टूटी सड़क मार्ग से आने जाने में होने वाली परेशानी को लेकर कई मर्तबा सम्बन्धित विभाग को अवगत करवाया। लेकिन विभाग ने आज तक कोई समाधान उचित नहीं समझा। ऐसे में श्रदालुओंने आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि अगर समय रहते सार्वजनिक निर्माण विभाग परशुराम महादेव सड़क मार्ग का सही करवाने के लिए कोई प्रयास नहीं करता तो सादड़ी की जनता उग्र आंदोलन करेगी।

    जनता को झेलनी पड़ रही परेशानी

    सादड़ी से राजपुरा जाने वाली ३ से ५ किलोमीटर की सड़क निर्माण का सार्वजनिक निर्माण विभाग ने टेंडर भी जारी किया है। उसके बाद भी सड़क मार्ग पर कार्य शुरु कर हजारों श्रद्धालुओं के सफर को आसान करना विभाग को जरुरी नहीं लग रहा है। इन दो महिनों में ही सबसे ज्यादा आवागमन इस सड़क मार्ग पर होता है। उसके बाद भी विभाग अपनी लापरवाही से बाज ना आकर निर्माण कार्य शुरु करवाने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठा रहा है।

    बाइकरों के लिए चुनौती भरा सफर

    भगवान परशुराम महादेव के दर्शन करने को श्रद्धालुओं का मोटरसाइकल पर जाना इन दिनों किसी चुनौती भरे सफर से कम नहीं हैं। बारिश के कारण टूटी सड़कों पर कीचड़ होने से सफर और भी मुश्किल हो गया है। मोटरसाईकल सवार अक्सर इस टूटीफूटी सड़क पर हादसे का शिकार हो रहे है। लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग के शिथिल रवैये के चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

  • Battery Tips: आपकी इन आदतों से खराब होती है स्मार्टफोन की बैटरी

    Battery Tips: आपकी इन आदतों से खराब होती है स्मार्टफोन की बैटरी

    Introduction (परिचय)

    आज के समय में smartphone हमारी life का essential हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन अक्सर इनकी battery performance हमें परेशान करती है। कुछ wrong habits और technical limitations की वजह से battery जल्दी खराब हो जाती है। अगर आप अपनी battery life को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो यह समझना जरूरी है कि कौन-सी आदतें battery को नुकसान पहुंचाती हैं।

    1. बैटरी का ज्यादा गर्म होना (Overheating of Battery)

    Overheating स्मार्टफोन बैटरी के लिए सबसे बड़ी समस्या है। जब battery ज्यादा गर्म हो जाती है, तो इसका pressure बढ़ता है और इसकी lifespan कम हो जाती है। Fast charging के दौरान अक्सर battery गर्म हो जाती है, जिससे उसकी efficiency कम हो सकती है।

    Tips to Avoid Overheating:

    • Charging के समय फोन का use ना करें।
    • Direct sunlight या बहुत गर्म environment में फोन को रखने से बचें।
    • यदि फोन गर्म हो जाए, तो उसे कुछ समय के लिए बंद कर दें।

    Caution (सावधानी):

    Extreme heating की वजह से बैटरी में fire लगने की संभावना भी रहती है। इसलिए overheating को ignore ना करें।

    2. हद से ज्यादा चार्जिंग (Overcharging)

    स्मार्टफोन को जरूरत से ज्यादा चार्ज करना battery की health के लिए खराब होता है। जब फोन 100% तक चार्ज हो जाता है और फिर भी plugged-in रहता है, तो battery पर extra pressure पड़ता है।

    Best Charging Practice:

    • Experts की सलाह है कि battery को सिर्फ 95% तक ही चार्ज करें।
    • Overnight charging से बचें।
    • जब battery 20% तक रह जाए, तभी चार्जिंग शुरू करें।

    Frequent Charging से बचें:

    बार-बार charging से भी battery की capacity धीरे-धीरे कम हो जाती है। इसलिए जरूरत के हिसाब से ही चार्ज करें।

    3. सही चार्जर का चुनाव (Using the Right Charger)

    Fast chargers या किसी और phone के charger का use करना battery को नुकसान पहुंचा सकता है। हर smartphone के लिए उसका specific charger design किया गया होता है।

    Why Right Charger Matters:

    • गलत charger से battery में voltage fluctuations हो सकते हैं।
    • Non-compatible chargers से overheating और damage का खतरा बढ़ता है।

    Tips:

    • हमेशा original charger का ही use करें।
    • अगर replacement की जरूरत हो, तो certified chargers खरीदें।

    4. बैटरी खत्म होने तक इस्तेमाल ना करें (Avoid Full Discharge)

    फोन की बैटरी को पूरी तरह से खत्म होने देना उसकी lifespan को कम करता है। Low battery percentage पर phone use करना battery की chemistry को negatively affect करता है।

    Best Practice:

    • Battery को हमेशा 20-80% के बीच रखें।
    • जब battery 20% के नीचे हो, तो तुरंत चार्ज करें।

    Impact of Full Discharge:

    • Regular full discharge से battery की capacity धीरे-धीरे घटती जाती है।
    • Lithium-ion batteries, जो कि अधिकांश smartphones में होती हैं, full discharge के लिए sensitive होती हैं।

    5. बैकग्राउंड एप्स का इस्तेमाल (Background Apps Drain Battery)

    Smartphone में कई apps बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, जो battery को जल्दी drain कर सकते हैं। विशेषकर heavy apps जैसे कि gaming, video streaming, और navigation apps ज्यादा battery consume करते हैं।

    Battery Saving Tips:

    • Unused apps को close कर दें।
    • Settings में जाकर battery saver mode on करें।
    • Apps को auto-update से रोकें और जरूरत के हिसाब से ही update करें।

    Identify Battery-Draining Apps:

    Settings में जाकर देखें कि कौन-से apps सबसे ज्यादा battery consume कर रहे हैं और उन apps के usage को manage करें।

    6. फोन को बर्फ में रखने की गलती (Avoid Cooling Phones with Ice)

    जब फोन बहुत गर्म हो जाता है, तो कुछ लोग इसे फ्रिज या ice pack में रख देते हैं। यह तरीका battery के लिए खतरनाक हो सकता है। Extreme cold से battery की internal chemistry खराब हो सकती है।

    Safe Cooling Methods:

    • फोन को कुछ देर के लिए बंद करके normal temperature पर ठंडा करें।
    • Heavily use के बाद फोन को rest दें।

    Why Ice is Harmful:

    • Extreme temperature changes से फोन में moisture आ सकता है।
    • Battery के अंदर short-circuit का खतरा बढ़ जाता है।

    7. बैटरी केयर के कुछ अन्य टिप्स (Additional Battery Care Tips)

    1. Original Accessories: हमेशा original और certified accessories का इस्तेमाल करें।
    2. Software Updates: Regularly phone software को update करें, ताकि battery optimization के नए features मिल सकें।
    3. Low Brightness: Screen brightness को कम रखें, ताकि battery consumption कम हो।
    4. Airplane Mode: जब network की जरूरत ना हो, तब airplane mode use करें।

    Conclusion (निष्कर्ष)

    Smartphone battery की life को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप इन छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान दें। Overheating, overcharging, और wrong chargers का use battery की health खराब कर सकता है। सही practices अपनाकर आप अपनी battery को लंबे समय तक efficient रख सकते हैं।

    Remember: थोड़ी सी सावधानी आपके smartphone की battery life को बढ़ा सकती है और आपको बार-बार battery change करने के झंझट से बचा सकती है।