Category: Awareness

  • विष्य को आकर देते है शिक्षक – शिक्षक दिवस

    विष्य को आकर देते है शिक्षक – शिक्षक दिवस

    शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है, जिसे हमारे देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन शिक्षा और शिक्षकों के महत्व को रेखांकित करने के लिए समर्पित है। डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षा को समाज का आधार माना और इसे अपने जीवन में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके छात्रों ने ही उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे उन्होंने बड़ी खुशी के साथ स्वीकार कर लिया।
    शिक्षक दिवस का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह दिन हमें उन गुरुओं की याद दिलाता है जिन्होंने हमें सही दिशा दिखाई, न केवल हमें शिक्षा दी बल्कि हमारे व्यक्तित्व को भी संवारा। शिक्षक सिर्फ शिक्षा का स्रोत नहीं होता, वह बच्चों के चरित्र निर्माण, समाज में उनके स्थान की पहचान और नैतिक मूल्यों की नींव रखता है।


    शिक्षक दिवस हमें अपने जीवन में शिक्षकों के महान योगदान के बारे में सोचने पर मजबूर करता है। चाहे वह हमारे प्राथमिक शिक्षक हों जिन्होंने हमें अक्षरों और अंको की दुनिया से परिचित कराया हो, या हमारे उच्च शिक्षा के शिक्षक जिन्होंने हमें जीवन की जटिलताओं को समझने का रास्ता दिखाया हो, हर शिक्षक की भूमिका हमारे जीवन में अमूल्य है।


    भारतीय परंपरा में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान दर्जा दिया गया है, अर्थात गुरु ही सृष्टि का निर्माण करते हैं, उसका पालन-पोषण करते हैं और अनीति का नाश करते हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र अपने शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। वे अपने शिक्षकों को उपहार, कार्ड और फूल देकर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। इस दिन को स्कूलों और कॉलेजों में विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से मनाया जाता है। छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक, कविता पाठ और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम इस दिन को और भी खास बना देते हैं।


    लेकिन डिजिटल युग में शिक्षा का स्वरूप बदल रहा है, और शिक्षकों की भूमिका भी बदल रही है। आज के शिक्षक न केवल ज्ञान के संवाहक हैं, बल्कि वे बच्चों के मार्गदर्शक, मित्र और प्रेरक भी हैं। वे बच्चों को न केवल किताबी ज्ञान देते हैं, बल्कि उन्हें जीवन के विभिन्न आयामों से परिचित कराते हैं, उन्हें आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करते हैं।


    इसलिए शिक्षक दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं है बल्कि यह हमारे जीवन के उन महत्वपूर्ण रिश्तों का उत्सव है जो हमें जीवन में सही दिशा दिखाने और सफल बनाने में मदद करते हैं। हमें अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए.

  • आदर्श विद्यालय, सादड़ी में मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव

    आदर्श विद्यालय, सादड़ी में मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव

    आदर्श विद्यालय सादड़ी में दिनांक 27 अगस्त ,2024 को छात्र-छात्राओं द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लाह एवं धूमधाम से मनाया गया । कक्षा नर्सरी से कक्षा पांचवी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने कृष्ण और राधा के वेशभूषा में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

    कक्षा नर्सरी से प्रथम के बच्चों ने भजन तथा श्लोक /मंत्र उच्चारण कर विद्यालय का वातावरण भक्तिमय बना दिया । इस दिन कक्षा नर्सरी से पांचवी तक के बच्चों के लिए नृत्य ,भजन ,श्लोक गायन, डांडिया नृत्य , मटका रेस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । कक्षा छठी से दसवीं तक के बच्चों की दही हांडी प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र रही । छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित अनेक प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए । इसके साथ ही प्रधानाध्यापिका हेमलता सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व से हमें अपने कर्तव्यों को पूरा करने तथा बिना किसी स्वार्थ के कर्म करने सहित समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने की प्रेरणा मिलती है ।

    कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका ने सभी अभिभावक ,शिक्षक तथा छात्रों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनकी सराहना की तथा उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया । मंडल अध्यक्ष श्री दिलीप भंडारी तथा अन्य मंडल सदस्यों ने सभी बच्चों , शिक्षकों तथा अभिभावक को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित की 

  • डाक्टरों की “घटिया हैंडराइटिंग” का कहर ..!

    डाक्टरों की “घटिया हैंडराइटिंग” का कहर ..!

    “जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। इस। डिजिटल युग में भी डाक्टरों का मरीजों के लिए लिखा गया दवाईयों का नुस्खा सुपाव्य नहीं हुआ। डाक्टर आज भी मरीजों के लिए लिखे गए नुस्खे में घसीटा मारते हैं। पढ़ने में मुश्किल डाक्टरों की इस हैंडराइटिंग के चलते अमेरिका में हर साल 7000 से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है, यही नहीं करीब 15,00,000 लोग इस अपठनीय हैंडटाइटिंग के चलते गलत दवाईयों के शिकार होकर कई तरह से बीमार हो जाते हैं, कई घायल हो जाते हैं और कई तो अपाहिज तक हो जाते हैं। लेकिन रुकिये, यह भयावह समस्या अकेले अमरीका की नहीं है, भारत जैसे देश में भी आम लोग डाक्टरों की इस खामी की सजा भुगतते हैं। यही कारण है कि सुप्रीम कोर्ट ने एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) के जरिये सभी मेडिकल सेंटर, निजी क्लीनिक, मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों को सर्कुलर जारी कराकर निर्देश दिया है कि डाक्टरों को साफ लिखावट में ही प्रिस्क्रिप्शन लिखना होगा।

    साथ ही उन्हें मेडिको लीगल रिपोर्ट के लिए टाइप किए गए फॉर्म का ही उपयोग कटना होगा। साल 2020 में उड़ीसा हाईकोर्ट ने भी डाक्टरों की अपठनीय लिखावट पर नाराजगी जतायी थी, तत्कालीन न्यायाधीश जस्टिस संजीव कुमार पाणिगृही ने अगस्त 2020 में डाक्टरों को निर्देश दिया था कि उनके लिखे गए प्रिस्क्रिप्शन की हैंडराइटिंग पठनीय होनी चाहिए। दरअसल कोर्ट को ऐसा करने के लिए उस समय बाध्य होना पड़ा, जब एक सुनवाई के दौरान जस्टिस एस. के पाणिगृही को एक पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ने में बेहद दिक्कत हुई। वास्तव में सीबीआई ने बंद लिफाफे में एक व्यक्ति की सांप काटने की वजह से हुई मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अदालत में पेश की थी, क्योंकि मृतक व्यक्ति के पिता ने अपने बेटे की मौत पर मुआवजे के लिए याचिका दायर की थी, जिसे तहसीलदार ने खारिज कर दिया था।

    इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट को जब माननीय न्यायाधीश ने पढ़ने की कोशिश की तो उन्हें असमर्थतता हाथ लगी। नतीजतन उन्होंने डाक्टरों के प्रिस्क्रिप्शन के संबंध में अपठनीय हैंडराइटिंग को लेकर नाराजगी जताई थी और इसे बेहतर बनाने के निर्देश जारी किए थे। दुनिया में करीब 400 सालों से आधुनिक किस्म की चिकित्सा व्यवस्था जाटी है और कटीब 250 सालों से मौजूदा किस्म की एलोपैथी व्यवस्था मौजूद है। निःसंदेह यह लगातार विकसित और बेहतर हो रही है, मगर हैरानी की बात ये है कि दवाईयों और मरीजों को बीमारी के दौरान विभिन्न तरह के परहेजों हेतु लिखे गए डाक्टरी नुस्खे हमेशा से अपठनीय होते रहे हैं। चूंकि एक जमाने में स्याही में कलम डुबोकर ये नुस्खे लिखे जाते थे, उस समय स्याही के कागज में फैल जाने की समस्या भी हुआ करती थी, इस कारण भी ये नुस्खे कई बार अपठनीय हो जाते थे।

    लेकिन जब बॉल पेन आने लगे और गीली स्याही की लिखने के मामले में अनिवार्यता नहीं रही, तो भी डाक्टरी नुस्खों में कोई ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। हैटानी की बात तो ये है कि आज के दौट में जब ज्यादातर दफ्तर पेपटलेस हो चुके हैं, साटा कामकाज डिजिटल हो गया है, लोग मोबाइल और टैंप का इस्तेमाल टैक्स्ट मैसिजिंग के लिए करते हैं, उस दौर में भी डाक्टर आमतौर पर अपने मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन हाथ से ही लिखते हैं और उनकी राइटिंग की दरिद्रता और अपठनीयता के किस्से अभी भी जारी हैं। हालांकि समय समय पर विभिन्न अदालतें डाक्टरों को साफ सुथरा नुस्खा लिखने के निर्देश देते रहे हैं, लेकिन पता नहीं क्या बात है डाक्टर अपनी इस कमी में किसी तरह का सुधार करने को ही तैयार नहीं हैं।

    हालांकि अपने देश में अमेरिका की तरह कोई ऐसा शोध तो नहीं हुआ, जिससे स्पष्ट तौटपर यह जाना जा सके कि डाक्टरों की इस अपठनीय हैंडराइटिंग के चलते हर साल कितने लोग मौत के मुंह में समा जाते हैं और कितनों को इससे दूसरी मेडिकल परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फिर भी अगर लोगों से आप व्यक्तिगत तौटपर इस संबंध में अनुभव पूछें तो ज्यादातर मरीजों के अनुभव डरावने हैं। फिर भी हिंदुस्तान में न तो टाज्य व केंद्र सरकारें या डाक्टरों के संगठन ही इस समस्या को लेकर कोई गंभीरता दर्शाते हैं।

    जबकि अदालतें समय समय पर एक नहीं कई बार कह चुकी हैं कि डाक्टरों को प्रिस्क्रिप्शन लिखते समय अपनी जिगजैग हैंडराइटिंग से बाज आना चाहिए। कई बार तो देश की अदालतें इस संबंध में नाराज होते हुए डाक्टरों को लताड़ भी लगाया है
    और यह भी कहा कि टेढीमेढ़ी और अपठनीय हैंडराइटिंग में लिखना उनके लिए फैशन हो गया है। अदालतों की इन टिप्पणियों और निर्देशों के बाद मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी डाक्टरों को न सिर्फ मौखिक निर्देश दिए हैं बल्कि उन्हें एक गाइडलाइन भी जाटी की है, जिसमें साफ कहा गया है कि इलाज के लिए लिखे गए प्रिस्क्रिप्शन में हमेशा कैपिटल लेटर इस्तेमाल कटना होगा।

    यही नहीं एमसीआई और अदालतों ने डाक्टरों को यह भी निर्देश दिया है कि वो लिखी गई दवाईयों को अपने सामने ही मटीजों से या मरीजों की देखरेख कटने वाले परिजनों से पढ़वाकर देख लें, अगर वो गलत पढ़ रहे हों तो उन्हें समझाएं कि सही क्या है। मगर सवाल है आखिर धरती के भगवान कहे जाने वाले डाक्टर खराब हैंडटाइटिंग में क्यों लिखते हैं? जब सदियों से उनकी इस हैंडटाइटिंग को कोसा जा रहा है, फिर भी आखिर क्या बात है कि उनकी हैंडराइटिंग सुधरने का नाम ही नहीं ले रही? यही नहीं इस संबंध में तरह तरह की बातें भी प्रचलित हैं। डाक्टरों की खराब हैंडटाइटिंग के लिए जो एक आम धारणा बनी हुई है और जिसे बनवाने में खुद डाक्टरों ने भी मदद की है, वह यह है कि माना जाता है।

    कि डाक्टरों की हैंडराइटिंग इसलिए खराब होती है, क्योंकि वे जल्दी में लिखते हैं, ज्यादातर डाक्टर ड्यूटी के समय थके होते हैं, क्योंकि भारत में डाक्टरों पर काम का भारी बोझ है। साथ ही यह भी माना जाता है कि लगातार बदलते मेडिकल टर्म और जटिल भाषा के कारण भी विभिन्न भाषाभाषी डाक्टर आमतौर पर अंग्रेजी की दवाओं को लिखते समय या मरीजों के लिए इलाज के दौरान विभिन्न तरह के परहेजों को लिखते समय भाषाई असमर्थतता और असहजता के शिकार होते हैं। सबसे खास जो वजह डाक्टरों की खराब हैंडराइटिंग के लिए गिनाई जाती है, वह यह है कि माना जाता है कि उनके हाथ की मांसपेशियां बहुत थकी होती हैं, इस वजह से पठनीय भाषा में लिख नहीं पाते। एक सर्वेक्षण के मुताबिक, जो दुनिया के कई देशों में हुआ है, डाक्टर अपनी खराब लिखावट को लेकर यह नहीं मानते कि यह उनकी एक बड़ी खामी है।

  • गली-मोहल्लों में टूटी नालियों से लोग परेशान, पालिका में नहीं हो रही सुनवाई

    गली-मोहल्लों में टूटी नालियों से लोग परेशान, पालिका में नहीं हो रही सुनवाई

    लाखों के टेंडर, फिर भी समस्या जस की तस
    पार्षदों की बात को भी नहीं दी जा रही तवज्जो

    सादड़ी-कस्बे के गली मोहल्लों में टूटी नालियों से आमजन के है कि वहां से गुजरने वाले कई दुपहिया वाहन चालक गिर कर
    साथ राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालिका चोटिल हो चुके है। कट लगने से टायर फूटने तक की नौबत आ
    प्रशासन से लगातार शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस चुकी है। लेकिन, पालिका प्रशासन भ्रष्टराष्ट्र बना बैठा है। टूटी
    बनी हुई है। ऐसे में लोगों में पालिका प्रसाशन के खिलाफ रोष व्याप्त है। नालियों के कारण गंदा पानी आम रास्तों पर फैल कर लोगों के
    कस्बे में ऐसे कई गली मोहल्ले है जहां पालिका बोर्ड के पांच वर्ष के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। बारिश के मौसम में तो हालात और
    कार्यकाल में जहां टूटी नालियों की ना तो सुध ली गई एवं ना ही ज्यादा खराब हो रहे है।
    मरम्मत ही करवाई गई। संबंधित वार्ड पार्षदों ने कई बार पालिका में
    लाखों के टेंडर, समस्या बरकरार
    संबंधित अधिकारी को शिकायत भी की। लेकिन समस्या समाधान के
    कस्बे में पालिका की ओर से अलग-अलग वाड़ों में नालियों
    प्रति कोई तवज्जो नहीं दिया गया। जनप्रतिनिधियों तक की बात को
    नहीं सुना गया तो आमजन की सुनवाई के बारे में सहज ही अंदाजा के रख रखाव और मरम्मत के टेंडर निकाले हुए है। लेकिन संबंधित
    ठेकेदार की ओर से ना तो पार्षदों की शिकायतें ही सुनी जा रही है
    नहीं होती सुनवाई
    पार्षद ओमप्रकाश बोहरा ने कहा कि उनके वार्ड में नालियों की
    हालत बदतर हो रखी है। एक-एक फीट तक के गड्ढे हो रखे है। कई
    बार पालिका प्रशासन से शिकायत कर चुके है परंतु कोई सुनने वाला
    नहीं है एवं स्थिति जस की तस ही बनी हुई है। शीघ्र ही जिला कलक्टर
    से स्थिति से अवगत करवा समाधान की मांग करेंगे।
    समाजसेवी हितेश लौहार ने बताया कि महावीर नगर में टूटी
    नालियों से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    पालिका प्रशासन से पिछले एक महीने से गुहार लगा रहे है किंतु कोई
    सुनवाई नहीं हुई।
    लगाया जा सकता है।
    और ना ही नालियों की मरम्मत ही करवाई जा रही है। पालिका
    पार्षद रमेश प्रजापत ने बताया कि पिछले कई महीनों से उनके वार्ड
    हो चुके हैं कई हादसे
    प्रशासन भी ठेकेदारों को कोई ठोस निर्देश नहीं दे रहा है। ऐसे में टूटी में नालियों के निर्माण के लिए लिखित पत्र पालिका को दिए है। लेकिन
    कस्बे के कई गली मोहल्लों में तो नालियां इस कदर टूट चुकी ने
    नालियों की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।
    समस्या जस की तस ही बनी हुई है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

  • स्कूल जाना जरूरी है … बच्चों को कंधों पर बिठा रस्से के सहारे नदी पार करवाई

    स्कूल जाना जरूरी है … बच्चों को कंधों पर बिठा रस्से के सहारे नदी पार करवाई

    देसूरी – काणा बांध ओवरफ्लो होने से दुदापुरा और काणा
    स्कूलों में पढ़ते हैं। ग्रामीणों ने
    गांव के बीच संपर्क कट गया है। नदी वेग से बह रही है। पुल का
    नदी के दोनों किनारों पर रस्सी
    बांधकर बच्चों को कंधों पर
    बैठाकर नदी पार करवाई।
    बीमार लोगों को देसूरी,
    नारलाई और सादड़ी
    अस्पताल ले जाने में भी
    परेशानी हो रही है।

    बारिश से 3 माह पहले
    तोड़ दिया था पुराना पुल ग्रामीणों ने बताया कि तीन माह पहले ठेकेदार ने पुराना पुल तोड़ा तब ग्रामीणों ने विरोध किया था। नए पुल
    अब तक नहीं बन पाया। प्रशासक दौलत राईका ने कहा कि ठेकेदार
    को बारिश को ध्यान में रखकर काम करना था। पीडब्ल्यूडी के एईएन
    पेमाराम ने कहा कि दुदापुरा के बीच पुलिया का निर्माण पानी की
    आवक होने से बाधित हुआ। अस्थाई पुलिया का निर्माण पाइप
    डालकर शीघ्र किया जाएगा।

  • बारिश में सतर्कता बरते और सुरक्षित रहे

    बारिश में सतर्कता बरते और सुरक्षित रहे

    गुरुग्राम: क्षेत्र के अक्षत जैन शाम करीब
    9:30-10 बजे जिम से अपनी बाइक पर घर
    लौट रहे थे. सेक्टर 49 इलाके में जलभराव
    के कारण उन्हें स्ट्रीट लाइट के खंभे के पास से
    गुजरना पड़ा, जहां उन्हें करंट लग गया. गंभीर
    रूप से घायल अक्षत को तुरंत अस्पताल ले
    जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अक्षत
    जैन की मौत के कुछ ही देर बाद, उसी स्थान पर दो गायें भी करंट
    की चपेट में आ गईं और उनकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

  • गोड़वाड़ की धर्मनगरी श्री लाटारा नगर की पावन धरा पर पर्वाधिराजपर्युषण महापर्व का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    गोड़वाड़ की धर्मनगरी श्री लाटारा नगर की पावन धरा पर पर्वाधिराजपर्युषण महापर्व का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    संपूर्ण पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के लाभार्थी मातोश्री सौ. पानीबाई भुरमलजी रिखभदासजी मांडोत परिवार रहे

    लाटाडा। गोड़वाड़ की धर्मनगरी श्री लाटारा नगर की पावन धरा पर श्री आदिनाथ जिनालय के प्रांगण में भव्यातिभव्य पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर वर्तमान गच्छाधिपति प. पू. आचारवदेव श्री हेमप्रभ सुरिश्वरजी म. सा. आज्ञानुवर्तिनी प.पू. साध्वीजी ललितप्रभाश्रीजी म.सा. की शिष्या प.पू. साध्वीजी श्री कल्पशीलाश्रीजी म.सा. की प्रशिष्या प.पू. साध्वीजीश्री मननशिलाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा के पावन निश्रा में हर्षोल्लास के साथ पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व का आयोजन सानद संपन्न हुआ। संपूर्ण पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के लाभार्थी मातोश्री सौ. पानीबाई भुरमलजी रिखभदासजी मांडोत परिवार थे।

    पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के दौरान प्रातः भाईयों एवं बहनों का प्रतिकमण, प्रभातिया गीत, भक्तामर पाठ, शाम को भाईयों एवं बहनों का प्रतिकमण, भक्तीभावना सहित कई कार्यक्रम हर्षोल्सा के साथ संपन्न हुए। पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के तीसरे दिन दिनांक 2 सितंबर 2024 सोमवार को कल्पसुत्र (पोथाजी) गाजते-बाजते मातोश्री पानीबाई भुरमलजी मांडोत परिवार के वहां सकलश्री संघ के साथ गए। चौथे दिन दिनांक 3 सितंबर 2024 मंगलवार को परमात्मा के केसर अभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें सुप्रसिद्ध आंगी करने वाले गुंदोज निवासी श्री अमृतजी पुनमिया पधारकर परमात्मा के केसर अभिषेक किया।

    विधिकारक श्री बिरलभाई शिवगंज वाले थे। पांचवे दिन श्री महावीर जन्मवांचन तथा 14 सपनों के चढ़ावे बोले गए, जिसमें उपस्थित सभी महानुभावों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सातवें दिन दिनांक 6 सितंबर 2024 शुक्रवार को कुमार पाल महाराजा के परिवेश में परमात्मा की 108 दीपक से महाआरती का आयोजन हजारों महानुभावों की उपस्थित में हुआ। आठवें दिन संवत्सरी प्रतिकमण एवं क्षमापना की आयोजन हुआ। जिसमें उपस्थित सभी महानुभावों ने प्रतिकमण करने के पश्चात एक-दूसरे से क्षमापना मांगी।

    दिनांक 8 सितंबर 2024 रविवार को प्रातः 5 बजे जिनालय का द्वारोद्धाटन करने के पश्चात सुबह 7.30 बजे तपस्वियों के पारणे का आयोजन हुआ। जिसमें सभी तपस्या करने वाले तपस्वियों ने शांततिपूर्वक पारणा किया। सुबह 10 बजे ऐतिहासिक वरघोडे का आयोजन रखा गया था, जिसमें सभी महानुभाव उपस्थित थे।

  • गाजण माता के लिए जातरुओं का पैदल संघ रवाना:लोगों ने किया स्वागत, 120 किमी की यात्रा कर कल करेंगे दर्शन

    गाजण माता के लिए जातरुओं का पैदल संघ रवाना:लोगों ने किया स्वागत, 120 किमी की यात्रा कर कल करेंगे दर्शन

    राव, परिहार परिवार के जातरुओं का पैदल संघ आराध्य कुलदेवी गाजण माता के दर्शनार्थ रविवार को धूमधाम से रवाना हुआ जो 120 किमी सुदूर पैदल यात्रा कर 15 अक्टूबर शाम तक गाजण माता धर्मधारी पहुंचेगा। नगरवासियों व प्रबुद्धजनों ने राव व परिहार परिवार पैदल श्रद्धालुओं का पुष्पहार व पुष्प बरसाकर स्वागत किया।

    बारली सादड़ी राव, परिहार परिवार से पार्षद नारायण राव, एडवोकेट प्रफुल्लसिंह, ललित, प्रवीण, प्रदीप, सज्जन, करण, नारंगीदेवी, दुर्गादेवी, गीता, कमला, सरोज सहित 51 पैदल यात्रियों का पैदल श्रद्धालुओं का एकत्रीकरण हुआ। माता महाकाली व शीतला माता की पूजा-अर्चना व प्रसादी बाद भगवा ध्वज के साथ सादड़ी से गाजण माता दर्शनार्थ एवं विश्व शांति, आपसी भाईचारे

    की प्रार्थना लेकर धूमधाम से पैदल संघ रवाना हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद मीणा, मनोहर चौहान, जोगेंद्र सोयल, विनोद मेघवाल, मोतीलाल राव, पन्नालाल, नरेश परमार, कृष्ण कवाड़िया, भोपतसिंह सहित बड़ी तादाद में प्रबुद्धजनो ने पैदल संघ श्रद्धालुओं का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।

    एड वोके ट प्रफुल्लसिंह ने बताया कि कालका माता मंदिर सादड़ी से सुबह 6 बजे 51 यात्री रवाना हुए। श्रद्धा व भक्ति से झूमते नाचते गाते रवाना हुए जो नाडोल, दुठारिया, हेमावास, पाली होकर 15 अक्टूबर को गाजण माता धर्मधारी पहुंचेगे। गाजण माता की पूजा- अर्चना, महाप्रसादी कर गणतव्य के लिए रवाना होंगे। संघ प्रस्तावित रास्ते के ग्राम्यांचल से राव व परिहार समाजबंधुओं का कारवा जुड़ता जाएगा।

  • आत्मवल्लभ जैन महिला मंडल, सादडी द्वारा सराहनीय वृक्षारोपण

    आत्मवल्लभ जैन महिला मंडल, सादडी द्वारा सराहनीय वृक्षारोपण

    ‘आओ मिल कर हम वृक्ष लगाए, धरती मां का कर्ज चुकाए।’ इन यथार्थ पंक्तियो को सजीव करता हुआ एक अनुमोदनीय व अनुकरणीय कार्यक्रम गत दिनों आत्मवललभ जैन महिला मंडल, मुंबई (सादड़ी) द्वारा आयोजित किया गया। लगभग सभी सदस्यों की उपस्थिति से कार्यक्रम सुसज्जित हुआ। इस कार्यक्रम में सभी ने मिट्टी की पानी की बोटल पर चित्रकारी व पेंटिंग कला का लुत्फ उठाया।

    ‘मिट्टी से जुड़कर जीवन सजाए। चलो, हरियाली से खुशहाली लाएं।’ इस थीम को भी कार्यक्रम का हिस्सा बनाकर मिट्टी के बर्तनों का उपयोग याद दिलाया गया। इसके अलावा, प्रश्नोत्तरी के माध्यम से हमारे चौबीस तीर्थकरों के निर्वाण वृक्षों का ज्ञान भी बहुत सराहा गया। और इन सबके साथ साथ छोटी छोटी प्रेरक कहानियो के माध्यम से सभी के दिलों में जगह बनाने वाले ‘शानदार शांतीभाई’ ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में और चार चांद लगा दिए। अपनी कहानियों के द्वारा उन्होंने, प्रकृति व वृक्षारोपण संबंधी राजस्थान व राजस्थानीयो से जुड़े कई रोचक किस्से साझा किए। जिसे सुनकर राजस्थानियों को अत्यधिक गर्व का एहसास हो रहा था। उनके अंदाज व कहानियों को सभी ने तालियों की करतल ध्वनी के साथ सुना। इस कार्यक्रम की उनकी कहानियों ने सोशल मीडिया पर बडी धूम मचाई है।

    कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों को रिटर्न गिफ्ट में एक एक पौधा दिया गया जिसे सभी लोगों ने अपने घरों के आस पास रोपण किया। कार्यक्रम के कुछ दिनों पश्चात मंडल द्वारा पुनः नेशनल पार्क मे 25 बड़े आम के पेड़ों का वृक्षारोपण भी किया गया। भारी बरसात के बावजूद अपने हाथों से वृक्षारोपण करने के लिए आए हुए सदस्यों के लिए ये एक यादगार पल रहा।

    इस तरह कुल मिलाकर लगभग पौनै दो सौ वृक्षों के रोपण से अध्यक्षा भावना राठोड़, संगीता राठोड़, नेजल, वर्षा, मोनिका सहित सभी लोग बहुत ही आनंद विभोर है। पर्यावरण को केंद्र में रखकर, अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को परिपूर्ण करने की आत्मवललभ जैन महिला मंडल की ये कोशिश अत्यंत ही सराहनीय व अनुकरणीय है।

  • श्री जैन संस्कार वाटिका की धार्मिक यात्रा: 700 यात्रियों का सफल आयोजन

    श्री जैन संस्कार वाटिका की धार्मिक यात्रा: 700 यात्रियों का सफल आयोजन

    🙏 हार्दिक अनुमोदना 🙏

    श्री जैन संस्कार वाटिका हैदराबाद द्वारा आयोजित श्री आगरा अकबर प्रतिबोधक जगद्गुरु हीरसुरी दादावाडी , भरतपुर दादा गुरुदेव श्री राजेंद्रसुरीजी की जन्मभूमी , शौरीपुरी श्री नेमिनाथ भगवान की च्यवन एवं जन्म कल्याणक भूमी , कम्पिलपुर श्री विमलनाथ भगवान की कल्याणक भूमी अहिच्छत्रा श्री पार्श्वनाथ भगवान की साधना स्थली, हस्तिनापुर श्री शांतिनाथ, कुंथुनाथ, अरनाथ भगवान के च्यवन, जन्म , दीक्षा, केवलज्ञान कल्याणक भूमि, महाराजा श्रेयांस कुमार द्वारा आदिनाथ भगवान को 400 निर्जल ( चौविहार ) उपवास के पारणा स्थली, नेमिनाथ भगवान के पूर्व तीसरे भव मे तीर्थंकर गोत्र कर्म बाँधने की पवित्र भूमी आदि तिर्थो की यात्रा का सम्पूर्ण लाभ लेने वाले मरुधर मे मांडवला निवासी श्रीमती खम्मादेवी शांतिलालजी चौधरी परिवार द्वारा दिनांक 03-10 से 09-10-2024 तक की लगभग 700 यात्रालुओं का यात्रा संघ की जितनी अनुमोदना की जाये उतनी कम है!

    चौधरी परिवार ने राजधानी एक्सप्रेस से आने जाने की, एवं सम्पूर्ण AC बसों के द्वारा यात्रा कराई ! लगभग 350 वर्षीतप आराधको के बियासणा की सुन्दर व्यवस्था एवं 350 सग्गे संबंधी, मित्र आदि के लिए तीनों टाइम खाने पिने की व्यवस्था , ट्रैन मे तपस्वीयों के लिए दो दो काल के पिने के गर्म पानी एवं यात्रियों के लिए तीनों टाइम खाने की सुन्दर उत्तम व्यवस्था की!

    आने वाले सभी 700 यात्रालुओं को बहुत ही उदारता से KIT, सूटकेस आदि देकर अच्छा बहुमान कीया! संस्कार वाटिका के वर्धमान मुकेशजी चौहान , प्रवीण घेवरजी बंदामुथा, के नेतृत्व मे संस्कार वाटिका के उत्साही युवान अमित कीर्तिभाई श्रीश्रीश्रीमाल, अविनाश अमृतजी बालड,योगेश कमलेशजी बंदामुथा, कुणाल , राहुल नरपतजी बंदामुथा अक्षय रविंद्रजी सालेचा आदि समस्त युवा टीम एवं भागुबेन महावीरजी खांटेड, नितुबेन बागरेचा, रुचिता वर्धमान चौहान , प्रवीण बंदामुथा , शिक्षा आदि बहनों की टीम ने जो अद्भुत कार्य शैली से इस यात्रा को सफल बनाने मे सहयोग कीया है, उसकी खुब खुब अनुमोदना करता हूँ !

    पिछले 15 वर्षों से लगातार संस्कार वाटिका की टीम द्वारा धार्मिक पाठशाला संस्कारशाला के द्वारा जिनशाशन की सेवा के कार्य के साथ साथ सम्मर वेकेशन मे ऐतिहासिक उपधान अढ़ारीया , सम्मर वेकेशन मे पालिताना मे ऐतिहासिक नव्वाणु यात्रा , सम्मर वेकेशन मे 5 दिवसीय छ री पालित संघ , तीर्थ रक्षा हेतु 15000 से 20000 लोगो की ऐतिहासिक रेली आदि के बाद अब 350+ आराधको का वर्षीतप आराधना कराने का आयोजन चल रहा हे! इसी वर्षीतप के उपलक्ष्य मे चौधरी परिवार द्वारा इस यात्रा का आयोजन सफलतापूर्वक सुसम्पन्न हुआ है ! देव गुरू की कृपा से निर्विघ्न रुप से यात्रा की सफलता की खुब खुब अनुमोदना करता हूँ ! मे शाशनदेव से प्रार्थना करता हूँ की चौधरी परिवार एवं संस्कार वाटिका को और भी अधिक शक्ति प्रदान करें और आगे भी जिनशासन की जाहोजाहाली करने और करवाने के अधिक से अधिक आयोजन करते रहे ऐसी मंगलकामना