Category: Awareness

  • करबावाला परिवार ने 10 गौशालाओं को लिया गोददो माह तक हरा रिजगा व घास करवाई उपलब्ध

    करबावाला परिवार ने 10 गौशालाओं को लिया गोददो माह तक हरा रिजगा व घास करवाई उपलब्ध

    सादडी -मूकप्राणी मात्र निस्वार्थ सेवार्थ व भीषण गर्मी में इन्हें राहत देने को दानदाता भीमराज डालचंद करबावाला परिवार ने हरवर्ष भांति इस बार 22वें वर्ष में भी गोडवाड क्षेत्र की 10 गौशालाओं को गोद लिया जिन्हें आगामी डेढ़ से दो माह भीषण गर्मी दौरान नित्य 8-10 टन हरा चारा व रिजगा उपलब्ध कराया जाएगा अभियान का श्रीगणेश होने पर गौशाला संचालक व ग्रामीणों ने दानदाता करबावाला परिवारजनों का स्वागत किया।

    गौशालाओं में नित्य हरा चाटा व रिजगा वितरणकर्ता समाजसेवी गौसेवक देवराज टांक, टमेश गोयल, चंपालाल राव ने बताया कि हरवर्ष भांति इस 22 वें वर्ष में दानदाता भीमराज, ललित कुमार व विक्रम करबावाला परिवार द्वारा गोडवाड़ क्षेत्र की सिन्दरली ग्राम गौशालाएँ लुगावा भद्रंकर नगर गौशाला पुनाडिया ग्राम गौशाला, टतनगिटी महाराज परशुराम बगेची झुंपा गौशाला व ग्राम राजपुरा गौशाला, ग्राम जाटों का गुड़ा, माण्डीगढ ग्राम गौशाला अम्बेडकर नगर माता महाकाली गौशाला, गोकुलवाव पांजरा पोल गौशाला व टाणकपुर सड़क मार्ग इच्छापूर्ण मन्दिर पट स्वतंत्र विचरण करने वाली गौवंश की सेवार्थ हरा चाटा व रिजगा वितरण अभियान का श्रीगणेश किया।

    दानदाता द्वाटा नित्य 8-10 टन हरा रिजगा व चाटा ब्यावर से खरीद कर दो माह में कटीब 15 लाख रुपए की लागत आएगी।इस कार्य पर खर्च आएगी।अभियान का श्रीगणेश दानदाता परिवारजन द्वाटा किया तो ग्रामीण चंपालाल, शिवलाल गुड़का, प्रभुलाल, भगवानलाल, कालूराम माली, भंवरलाल गोयल, उमाटाम, भीमाराम चौधरी, मांगीलाल सोलंकी द्वारा स्वागत बहुमान किया गया। प्रत्येक गौशाला में डेढ सौ से दो सौ मवेशी होंगे। इस अभियान तहत हजारों गोवंश संरक्षण रहेगें। जिन्हें भीषण गर्मी में हरा रिजगा तृप्त करेगा।

  • श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ट्रस्ट के नये अध्यक्ष महोदय की हुई घोषणा

    श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ट्रस्ट के नये अध्यक्ष महोदय की हुई घोषणा

    मुंबई / वरकाना – मुंबई नटीमन पोईट स्थित वाई. बी चव्वाण सभागृह में 14/4 रविवार को श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय के अध्यक्ष श्री खुबीलालजी टाठौड (उअ) भूतपूर्व अध्यक्ष श्री फतेचंदजी टाणावत, उपाध्यक्ष श्री बाबुलालजी मंडलेशा, श्री राजेन्द्रजी मंडलेशा श्री बाबुलालजी तलेसरा, श्री विजयराजजी सुराणा श्री इन्द्रराजजी भंडारी श्री मुकेशजी भंडारी ने पधारे हुये अपने ट्रस्ट मंडल के साथ निर्विटोध नवनिवाचित श्री बाबुलालजी भुर-मलजी मंडलेशा (मिठी माँ) को नये अध्यक्ष पद पर सुशोभीत कर स्वागत किया अध्यक्ष श्री खुबीलालजी राठौड़ (उअ) ने कहा की आचार्य भगवंत श्री वल्लभसुटीश्वरजी म. साहेब द्वाटा स्थापित विद्यालय जिसमे आज तक चुनाव नहीं हुआ व इस समय चुनावी बिगुल के बीच समाज के समझदार शिक्षित श्रेष्ठी श्री भरतजी पटमार व श्री प्रवीणजी मेहता ने संस्था व समाज हीत मे अपना नाम वापस लिया मैं उनको तहेदिल से धन्यवाद देता हू मैंने मेरे कार्यकाल में कोई गलती की हो किसी को मन में ठेस लगी हो तो मिच्छामी दुगड मांगता हूँ! श्रीपार्श्रनाथ जैन विद्यालय बरकाना का परचम देश विदेश मे फैले, आने वाले दो वर्ष पश्चात संस्था का 100 वर्ष पूर्ण हो रहा है वो आप सभी के साथ सहकार से इस प्रकार मनाए की अपने विद्यालय के विकास की बाते प्रधानमंत्री तक पहुंचे व विद्यालय शिक्षा क्षेत्र का बहुत बड़ा सेंटर (होब) बने। साथ में श्री बाबुलालजी ने तहेदिल से श्री भरतजी परमार व श्री प्रवीणजी मेहता को भी धन्यवाद दिया और कहा की संस्था व समाज हीत में इन दोनो ने अपना नाम वापस लेकर समाज को बहुत बड़ा संदेश पहुँचाया कि समाज में चुनाव प्रणाली कभी सही नहीं हो सकती एक तो छोटा समाज व उसमें भी चुनाव, चुनाव समाज मे आपसी फूट व वैमनस्यता फैलाता है समाज बटता है आखीर समाज में भामाशा – बुद्धीजीवी व कर्मठ कार्यकर्ता तीनों के संगम से ही समाज की हर संस्था का विकास हो सकता है! उन्होंने कहा कि विद्यालय की कोई भी समस्या हो आप मुझे जानकारी दे मैं खुद उनके द्वारा जाकर समस्याओं को हल कटने का प्रयत्न करूंगा लेकिन सोशल मीडिया में जो बाते हो रही हैं कृपया वो बंद करे
    इससे समाज व संस्था का अहीत है! ढालोप निवासी श्री माणेकचंदजी राठौड ने इस खुशी के मौके पर भोजन कराने का लाभ लिया समाज बंधुओ ने श्री माणेकजी राठौड का हार पहनाकर बहुमान किया। सभी के चेहरो पर खुशी की लहर थी व हर्षोल्लासीत माहोल मे स्वरूची भोजन लेकर सभा समाप्त की!

  • मिरा-भायंदर में आयोजित जलसेवा (मोबाईल)प्याऊ का उद्घाटन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    मिरा-भायंदर में आयोजित जलसेवा (मोबाईल)प्याऊ का उद्घाटन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    श्री मुनिसुव्रत स्वामी जैन मित्र मंडल भायंदर – मीरा रोड द्वारा भायंदर में नित नये आयोजनों द्वारा जन मन के मानस पटल पर अंकित एवं जिनशासन में कार्यदक्ष, कार्यक्षमता का उदाहरण बन चुका है. मंण्डल एक बार फिर दिनांक २६/०३/२०२४ मंगलवार को प.पु.आचार्य भगवंत सागरचंद्र सागर सुरीजी म.सा.की निश्रा में मोबाईल जलसेवा प्याऊ का उद्घाटन भायंदर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मे संपन्न हुआ.

    सबसे पहले आचार्य भगवंत ने अपने मुखारविंद से मांगलिक सुनाकर वहाँ पर उपस्थित सभी गणमान्यों को मोबाईल जल सेवा का महत्व समझाया.

    ततपश्चात मिरा – भायंदर भाजपा के जिल्हा अध्यक्ष श्री किशोरजी शर्मा एवं वहाँ आमंत्रित सभी अतिथियों के साथ मोबाईल जलसेवा प्याऊ का जोरदार (उद्घाटन कीया गया) इस मोबाईल जलसेवा प्याऊ के मुख्य लाभार्थी मातुश्री चंद्रावती बेन फूलचंदजी शाह परिवार कोसेलाव निवासी हाल कालाचौकी वालों ने प्राप्त कीया. श्री मुनिसुव्रत स्वामी जैन मित्र मंण्डल की ओर से लाभार्थी परिवार की खूब -खूब अनुमोदना कीया गया.

    आप को बता दें कि श्री मुनिसुव्रत स्वामी जैन मित्र मंण्डल १८ वर्षो से अखंड पुण्यधाम / लोढ़ाधाम की यात्रा हर शनिवार को करवा रहा है. उसी कड़ी में आज ये मोबाईल जलसेवा प्याऊ का उद्घाटन भी किया गया.

    इस अवसर पर मिरा भायंदर के पूर्व सभापति ध्रुवकिशोरजी पाटिल, नगरसेवक भगवतीजी शर्मा, नगरसेविका सुनिताजी जैन, पूर्व नगरसेवक डा@. रमेशजी जैन के साथ, बावन जिनालय जैन संघ के ट्रस्टी श्री दिनेशजी तातेड़, बालाजी नगर १५० फीट जैन संघ के ट्रस्टी श्री भुपत भाई शाह, बालाजी नगर फेडरेशन के आशीष भाई जैन, सीमंधर स्वामी जैन संघ के ट्रस्टी श्री किशोर भाई जैन, दिलीप भाई जैन, नितेश सर, वैंकटेश पार्क जैन संघ के ट्रस्टी श्री राजू भाई पुनमिया, चिंतामणी जैन संघ से श्री महेंद्रजी मेहता, जैन एलर्ट ग्रुप के अध्यक्ष श्री पीयूष भाई धामी, समाजसेवी परेश भाई शाह, मनीषभाई दोषी, नाकोड़ा फाउंडेशन के श्री महेन्द्रजी जोधावत, भैरव रत्न संजयजी रांका, समाजसेवी दिनेशजी पारेख, भाजपा वेस्ट मंडल के अध्यक्ष श्री राजेन्द्रजी चांडक, श्री रामचंन्द्रजी जोशी, श्रीमती हेमलताजी जोशी के साथ समाज के तमाम गणमान्य ने अपनी उपस्थिती प्रदान की.
    इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मंण्डल के सभी सदस्यो का दिल से आभार.

  • सावधानी व जागरूकता से ही है बचाव संभव

    सावधानी व जागरूकता से ही है बचाव संभव

    इन दिनों साइबरक्राइम में लगातार बढोतरी हो रही है। कई बार लोग अनजाने में साइबर क्राइम के शिकार हो जाते हैं। खासकर महिलाएं साइबर जालसाजों के निशाने पर हैं। बीते कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें ई-मेल व व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर, परिचित के नाम से पैसा मांग कर या प्राइजमनी जीतने का झांसा देकर उन्होंने ठगी का शिकार बनाया गया। अगर हम इसके प्रति जागरूक व सावधान होंगे, तो इससे हमें ही क्या समाज को भी कोई नुकसान होगा। साइबर क्राइम से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बडा हगिथयार है।

    सर्तक रहें व चैक करें अकाउंट नंबर

    कई बार हमारे पास हमारे किसी परिचित का मैसेज व्हाट्सएप या फेसबुक पर आता है, जो हमसे मदद के नाम पर पैसे मांगते हैं। अगर आप उन्हें कॉल करेंगे तो उनका कॉल पिक भी नहीं होता, वो इसलिए क्योंकि उनका व्हाट्सएप नंबर या अकाउंट हैक हो चुका होता है और हैकर यह पैसा मांग रहे होते हैं। ध्यान रहे कि जिस बैंक अकाउंट नंबर पर पैसा ट्रांसफर करने के लिए कहा गया है वह आपके परिचित का नहीं होगा। ऐसे में किसी भी अपरिचित के कहने पर अपने बैंक अकाउंट की जानकारी न दें और न ही उन्हें पैसे ट्रांसफर करें और न ही व्यक्तिगत जानकारी को किसी के साथ शेयर करें।

    ओटीपी नहीं करें शेयर

    इसी तरह से प्राइज मनी जीतने के नाम पर कोई मैसेज आपके पास आता है या आपको किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है, तो ऐसे किसी भी प्रकार के मैसेज या लिंक पर पर क्लिक ना करें। अगर आप गलती से क्लिंक कर चुके हैं, तो ध्यान रखें कि इसके बाद आपको किसी भी स्थिति में ओटीपी या कोई अन्य नंबर शेयर नहीं करना चाहिए।

    आपकी सुरक्षा स्वयं के हाथो में

    वास्तविक दुनिया में होने वाले खतरे से पुलिस आपकी सुरक्षा कर कती है, लेकिन साइबर स्पेर् में हो रहे साइबर अपराध से बचाव की कुंजी आपकी सावधानी और जागरूकता है। इसके लिए आपको हमेशा सर्तक एंव जागरूक रहना होगा। किसी भी प्रकार के अंजान फोन, विडियो कॉल से सावधान रहे, ईमेल लिंक, एसएमएस को स्वीकार या क्लिक न करें। व्यक्तिगत जानकारी को शेयर न करें, व्हाटसप पर प्रसारित होने वाली जानकारी झूठी हो सकती है। किसी भी संदेश को फोरवर्ड करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें और तभी किसी को शेयर या फोरवर्ड करें।