Category: Business

  • मुथाजी एंड कंपनी को मिला 1.30 करोड़ इंश्योरेंस क्लेम-ज्वैलरी फैक्ट्री में लगी आग, नाईस इंश्योरेंस लैंडमार्क ने दिलवाया क्लेम

    मुथाजी एंड कंपनी को मिला 1.30 करोड़ इंश्योरेंस क्लेम-ज्वैलरी फैक्ट्री में लगी आग, नाईस इंश्योरेंस लैंडमार्क ने दिलवाया क्लेम

    मुंबई। मुंबई के अंधेरी में स्थित ज्वेलरी निर्माण कंपनी
    मूथाजी एंड कंपनी ने हाल ही में आग लगने की घटना का सामना
    किया, जिसमें उन्हें 1.30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। हालांकि,
    कंपनी ने इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से
    ज्वैलर्स ब्लॉक कम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी नाईस इंश्योरेंस
    लैंडमार्क के गणपत डागलिया एवं चिराग डागलिया के माध्यम से
    खरीदी थी। इस घटना के सूचना के बाद नाइस इंश्योरेंस की कोशिशों
    से मुथाजी एंड कंपनी के नुकसान भरपाई का क्लेम पास हो गया।
    जानकारी के अनुसार, आग की घटना के बाद कंपनी ने
    घटना की सूचना नाइस इंश्योरेंस को दी जिसके बाद क्लेम पंजीकृत
    किया गया। सर्वेक्षण और जांच के बाद, क्लेम सेटलमेंट कुछ ही
    महीनों में हो गया। इस पर मुथा एंड कंपनी के मालिक दिनेश जैन,
    मनोज जैन एवं दिव्य जैन ने 1.30 करोड़ रुपये का क्लेम सेटलमेंट
    वाउचर प्राप्त करने पर खुशी जताई है।
    मुथाजी एंड कंपनी के परिवार ने नाईस इंश्योरेंस लैंडमार्क,
    इफको टोकियो और उनकी पूरी टीम के समर्थन के लिए धन्यवाद
    दिया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि हर वह शख्स जो व्यवसाय कर
    रहा है, उनको नाईस इंश्योरेंस लैंडमार्क जैसी कंपनी के साथ पर्याप्त
    कवरेज लेना चाहिए, जो इस तरह की अद्भुत सेवा और समर्थन
    प्रदान करती है।


    दिनेश जैन ने आगे बताया कि हमने मात्र 65000 रुपये पॉलिसी के
    लिए का प्रीमियम भरा और 1.30 करोड़ का क्लेम पास हो गया।
    नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क ने कागजी कार्रवाई से लेकर इंश्योरेंस
    कंपनी के साथ समन्वय तक पूर्ण सहयोग दिया, जिसके परिणाम
    स्वरूप क्लेम का निपटारा संभव हुआ।
    इस पर डागलिया ने कहा कि छोटे से इंश्योरेंस प्रीमियम से
    आप अपने बिजनेस एवं पूंजी को बचा सकते हैं। कोविड़ महामारी के
    बाद हैल्थ एवं लाइफ इंश्योरेंस की जागरूकता बढ़ गई है। बहुत सारे
    घर, फैक्ट्री में हाल ही में कई जगह जैसे सूरत, लाल बाग (मुंबई) एवं
    अन्य जगहों पर आग के हादसों को देखते हुए लोगों ने पॉलिसी लेना
    शुरू किया है। खास तौर पर ज्वेलरी व्यवसाय के लिए यह अनिवार्य
    हो गया है क्योंकि दिनोदिन गोल्ड के भाव बढ़ रहे है, जिसकी वजह से
    हर हफ्ते लूट एवं चोरी के क्लेम हमारे पास बड़ी संख्या में दर्ज हो रहे
    है। आज के इस युग में इंश्योरेंस को महज एक पॉलिसी समझना गैर
    ज़िम्मेदारी माना जाता है, इसलिए इंश्योरेंस पॉलिसी करके चैन की
    नींद सोना में ही भलाई है। पूरे भारत में नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क
    सर्विस क्लेम सेटल के लिए अपनी सेवा बखूबी दे रही है, जिससे नाइस
    का क्लेम सेटल में नंबर वन है।
    विशेष: सभी ज्वेलर्स को ध्यान देना चाहिए बढ़ते हुवे भाव से
    मार्केट रेट पॉलिसी कायम रहे
    इसलिए आप अपनी पॉलिसी को बीच में भी बढ़ा सकते है।

  • नाकोड़ा प्रोडक्ट्स के एम्बेस्डर श्रेयस तलपड़े

    नाकोड़ा प्रोडक्ट्स के एम्बेस्डर श्रेयस तलपड़े

    मुंबई । भारत के सबसे तेजी से बढ़ते FMCG ब्रांड्स में से एक, नाकोडा ने ब्रांड के आधिकारिक चेहरे के रूप में प्रसिद्ध अभिनेता श्रेयस तलपड़े को शामिल करने की घोषणा की है। अपने मजबूत पारिवारिक आकर्षण और भारतीय परिवारों के साथ गहरे भावनात्मक जुड़ाव के साथ, श्रेयस नाकोडा के विश्वास, शुद्धता और गुणवत्ता के मूल्यों के साथ पूरी तरह से प्रतिध्वनित होते हैं।

    शुद्ध गाय के घी और रिफाइंड तेलों से लेकर कोल्ड-प्रेस्ड खाद्य तेलों के प्रीमियम चयन तक खाना पकाने के माध्यमों की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करते हुए नाकोडा जल्दी ही भारतीय रसोई में स्वास्थ्य और स्वाद का –
    पर्याय बन गया है।

    केवलचंद जैन और जगदीशचंद जैन द्वारा सह- स्थापित, कंपनी का नेतृत्व अब सीईओ रविकुमार जैन और सीओओ नमनकुमार जैन कर रहे हैं, जो ब्रांड को एक मजबूत डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) मॉडल की ओर ले जा रहे हैं। नाकोडा के उत्पाद अब न केवल सभी प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध हैं, बल्कि इसकी नई लॉन्च की गई आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी उपलब्ध हैं, जिससे उच्च गुणवत्ता वाली खाना पकाने की आवश्यक वस्तुएँ सिर्फ़ एक क्लिक पर उपलब्ध हो जाती हैं। नाकोडा के सीईओ रविकुमार जैन ने कहा, “नाकोडा को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँचाना हमारी विकास यात्रा में

    स्वाभाविक अगला कदम था।” “हमारा ध्यान हमेशा असाधारण गुणवत्ता बनाए रखने पर रहा है, जबकि लॉजिस्टिक्स लागत न्यूनतम रही है – जिससे हम अपने ग्राहकों को सीधे लाभ पहुँचा सकें।” सीओओ नमनकुमार जैन ने कहा, “श्रेयस तलपड़े एक ऐसा नाम है जो विश्वसनीयता, गर्मजोशी और प्रासंगिकता रखता है। नाकोडा के साथ उनका जुड़ाव हमें पूरे भारत में अपने उपभोक्ताओं के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव बनाने में मदद करेगा।”


    अभियान का रचनात्मक नेतृत्व रोहित बोस रॉय ने किया है, जो इस परियोजना में क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में शामिल हुए हैं, जो ब्रांड में एक नया, सिनेमाई विज़न लेकर आए हैं। निर्देशन का नेतृत्व नमन त्यागी ने किया है और रोहित बजाज ने इसका निर्माण किया है, जिनकी कहानी कहने की विशेषज्ञता से ब्रांड के मूल्यों और पेशकशों के इर्द-गिर्द एक उच्च-प्रभाव वाली कहानी पेश करने की उम्मीद है। ज़ूममंत्रा ने नाकोडा को पूरी तरह से नेचुरल खाओ, दिलसे अपनाओ के नाम से रीब्रांड किया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। नाकोडा का नया D2C चैप्टर गुणवत्ता, सेवा, सामर्थ्य और विश्वास के स्तंभों पर खड़ा है – यह सब भारतीय घरों में सीधे स्वस्थ, शुद्ध खाद्य समाधान लाने के मिशन से प्रेरित है। अवधारणा, अभियान डिजाइन और निष्पादन अग्रणी विज्ञापन फिल्म प्रोडक्शन हाउस ज़ूममंत्रा द्वारा किया गया है।

  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है BME को – सुशील कोठारी

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है BME को – सुशील कोठारी

    बॉम्बे मेटल एक्सचेंज की नई कार्यकारिणी

    मुंबई। बॉम्बे मेटल एक्सचेंज (BME) के वर्ष 2025-27 के अध्यक्ष पद पर सुशील आर. कोठारी की नियुक्ति हुई। यह नियुक्ति दो साल के लिए होगी। नियुक्ति के बाद कोठारी ने कहा कि वे संस्था के विस्तार व व्यापारियों की समस्याओं को हल करने हेतु हर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत में विस्तार के बाद जल्द ही संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना विस्तार करेगी। कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत का जो सपना देखा हैं, उसमे हम पूरा साथ देंगे।

    संस्था के अन्य पदाधिकारियों में रिकब वी. मेहता चेयरमैन एमेरिटस, महेंद्र के. मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष पी. जैन उपाध्यक्ष, अतुल एल. गोयल सचिव, संदीप टी. जैन निदेशक तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष, हेमंत के.पारेख – पूर्व अध्यक्ष (प्रचार एवं कार्यक्रम), अल्पेश पी. मुणोत कोषाध्यक्ष, मिहिर आर. पारिख, संयुक्त सचिव, अभिनीत वी. अग्रवाल निदेशक, अमित आर. सांगई निदेशक (कानूनी), गौतम पी. पारोलिया निदेशक (सदस्यता राजदूत), गौतम एन. जैन निवेशक, चिराग डी. मजीठिया निदेशक, आकाश एस. शाह निदेशक का समावेश है। निश्चित ही नई टीम गैर-लौह धातु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा।

    ज्ञात हो बॉम्बे मेटल एक्सचेंज (BME) ने अपने अध्यक्ष सुशील आर. कोठारी के नेतृत्व व रिकव वी. मेहता के मार्गदर्शन में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। BME का उद्देश्य गैर-लौह धातु समुदाय के लिए मुख्य मंच बनाना है, जिसमें सदस्य सेवाओं, बाजार सेवाओं और संचालन में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
    कोठारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य एक मजबूत और आधुनिक मंच बनाना है जो अपने सदस्यों की सेवा करता है, सहयोग को बढ़ावा देता है और नवाचार को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा हम सरकारी अधिकारियों और मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करने की योजना बना रहे है ताकि सदस्यों के लिए व्यवसाय करना आसान हो सके और महत्वपूर्ण नियमों को व्यावहारिक तरीके से लाग किया जा सके।

    रिकब मेहता ने कहा कि BME सभी एसोसिएशनों को एक छत के नीचे लाने और उन्हें संयुक्त रूप से सरकार के समक्ष प्रतिनिधित्व करने की योजना बना रहा है, जिससे उद्योग की आवाज मजबूत हो सके और इसी उद्देश्य से BME कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन 12 और 13 जनवरी 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया गया है, जिसमे व्यापारियों को प्रदर्शनी, नेटवर्क के अवसर व विशेषज्ञों से मिलने का अवसर मिलेगा।
    नवनिर्वाचित सचिव अतुल गोयल ने कहा कि BME देश भर के अलग अलग शहरों में अधिक अध्याय खोलने की योजना बना रहा है ताकि सदस्यों के बीच संबंध मजबूत हो सकें और उन्हें बेहतर समर्थन मिल सके।

  • सेलो फाउंडेशनअध्यक्ष प्रदीपराठौड़ केसहयोग से जलसंरक्षण कोमिली नई दिशा

    सेलो फाउंडेशनअध्यक्ष प्रदीपराठौड़ केसहयोग से जलसंरक्षण कोमिली नई दिशा

    देसूरी – उपखंड के गांव गुड़ा मांगलियान
    एवं सिन्दरली में सेलो फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप
    राठौड़ सादड़ी के सहयोग एवं सौजन्य से तालाब
    खुदाई का पुण्य कार्य किया गया। इस पहल से
    करोड़ों लीटर जल भराव क्षमता में वृद्धि होगी,
    जिससे जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र
    के किसान तथा पशुपालक लाभान्वित होंगे।ग्रामवासियों
    ने बताया कि तालाब खुदाई से वर्षा
    जल संचयन में सहायता मिलेगी और क्षेत्र में जल
    संकट कम होगा।

    गांव के किसान और पशुपालक लंबे समय
    से पानीकी समस्या से जूझ रहे थे। अब इस पहल से
    उन्हें राहत मिलने की उम्मीद जागी। ग्राम निवासी
    नारायण लोहार ने कहा, तालाब खुदाई से जल
    संरक्षण में मदद मिलेगी और इससे हमारे खेतों
    और पशुओं को सीधा लाभ होगा। जल है तो
    जीवन है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण
    में योगदान देना चाहिए।

    इस अवसर पर ग्राम सरपंच कानाराम, नरेंद्र
    सिंह राणावत, पंकज सिंह राव, भरत माली,
    भैराराम माली सहित प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि
    और सेलो फाउंडेशन से अमित माथुर उपस्थित
    रहे। सभी ने भामाशाह प्रदीप राठौड़ के प्रयासों की
    सराहना की और कहा कि समाज को ऐसे प्रयासों
    में सहयोग देना चाहिए। ग्रामवासियों और उपस्थित
    जनों ने भामाशाह प्रदीप राठौड़ के योगदान की
    सराहना करते हुए जल संरक्षण की दिशा में
    एकजुट होकर काम करने का संकल्प व्यक्त
    किया। तालाब खुदाई से न केवल जल संकट से
    राहत मिलेगी, बल्कि गांव की समृद्धि और
    पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

  • ज़िंदगी में ना कहने की भी आदत डालिए

    ज़िंदगी में ना कहने की भी आदत डालिए

    ओवरप्रोडक्टिव होने की चाहत
    वर्क फ्रॉम होम ने हम सब को हाइपर-प्रोडक्टिव बना दिया
    है. नौकरी खोने के डर ने हमें खुद को साबित करने के
    लिए कुछ ज्यादा ही प्रेरित कर दिया है. पर इसका असर
    हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत पर नजर आने
    लगा है. खुद को साबित करने का यह दबाव, हमारी टु-डू
    लिस्ट यानी आज के काम की सूची को कभी खत्म ही नहीं
    होने देता. पर, जिंदगी को जीने का यह तरीका ठीक नहीं.
    लगातार, बिना ब्रेक के काम करते जाना ही तो हमारी
    जिंदगी का एकमात्र लक्ष्य नहीं हैं तो आपको जिंदगी जीने का
    सलीका थोड़ा बदलना होगा. थोड़ा ब्रेक लेना सीखना
    होगा. थोड़ा आराम करना सीखना होगा.

    बचपन से हमारा फोकस यह सिखाने पर होता है कि,
    किसी काम को करने के लिए मना नहीं करते. पर यह
    सीख बड़े होने पर हमारी जिंदगी के सुख-चैन चुरा लेती है.
    क्यों जरुरी है ऐसे कामों की सूची बनाना, जिसके लिए
    आपकों ना कहना है.

    लगातार काम करते जाओ, करते जाओ. पर, ऐसा लगता
    है कि काम खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा. घर के कामकाज, घर
    से ऑफिस का कामकाज, बच्चों की पढ़ाई, बच्चों से जुड़ी अन्य
    जिम्मेदारी … एक के बाद एक इन कामों को निपटाते-निपटाते रात में
    सोने का वक्त कब हो जाता है, पता नहीं चलता. पर, यह मैं पूरे विश्वास
    के साथ कह सकती हूं कि, इतनी व्यस्तता के बाद भी आपके सारे
    काम खत्म नहीं होते होंगे. पढ़ते-पढ़ते जवाब में आपने सिर हिला
    दिया ना ?
    यह स्थिति सिर्फ हमारी और आपकी नहीं, बल्कि हम
    सबकी है. कोरोना महामारी ने ना सिर्फ हमारी मानसिक शांति को
    प्रभावित किया है, बल्कि इसका असर हमारी कार्यक्षमता पर भी पड़ा
    है. ऐसा लगता है कि, मानो हमारे दिमाग के सामने एक घना कोहरा
    है, जिसके बाद की दुनिया हमें दिखाई नहीं दे रही है. या फिर हाथ-
    पैर मारने के बावजूद हमारे पैर कहीं फंस रहे हैं.
    ऐसा नहीं है कि पहले हमारी जिंदगी व्यस्त नहीं थी.

    २०२० से पहले भी हम सब अतिव्यस्त जिंदगी ही जी रहे थे, पर पूरी
    दुनिया के लिए पिछला साल ऐसा बीता है, जो शायद हम सब जिंदगी
    में एक बार ही देखते हैं. खैर .. २०२० बीत चुका है.
    महामारी को हराने की तैयारियां भी जोर पकड़ती नजर
    आ रही हैं. पर, इस सबके बीच इस साल ने हमें बार-बार एक चीज के
    लिए कुरेदा भी है. वह चीज है, खुद पर ओढ़े हुए काम के अतिरिक्त
    बोझ को कम करना. हर बात में हां कहने की जगह ना कहना
    सीखना. अपने बारे और अपने हितों के बारे में सोचना और उस दिशा
    में काम करना. आपने इससे पहले हजारों बार पढ़ा या सुना होगा कि,
    अपनी जिंदगी को थोड़ा सरल बनाने के लिए टु-डू लिस्ट बनाएं यानी
    उन कामों की सूची बनाएं, जो आपको आज करने हैं. पर, मेरी सलाह
    है कि, अब आप उन कामों की सूची बनाएं, जो आपको नहीं करने हैं
    या जिसके लिए आपकों सामने वाले को मना करना है.
    अच्छा, आप कभी ट्रेडमिल पर चढ़ी हैं ? एक घंटे तक
    ट्रेडमिल पर दौड़ने के बाद मशीन कह देती है कि आप फलां
    किलोमीटर तक चली हैं और आपकी कुछ कैलोरी बर्न हो गई है. पर,
    दरअसल उसके लिए हम कहीं जाते नहीं है. टु-डू लिस्ट देखकर भी
    कई दफा ऐसा ही लगता है. ऐसा महसूस होता है कि काम है कि
    खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है तो इस सूची में नई चीजों को शामिल
    करने की जगह, कुछ ऐसे काम करने ही बंद कर दें जो जिंदगी में
    आपको आगे बढ़ने नहीं दे रहे.

  • शेयर बाजार 2025: टॉप सेक्टर्स की लिस्ट

    शेयर बाजार 2025: टॉप सेक्टर्स की लिस्ट

    वित्तीय दुनिया में हर साल शेयर बाजार में बदलाव होते हैं, लेकिन 2025 के लिए विशेषज्ञों की नजर कुछ खास सेक्टर्स पर है। शेयर बाजार 2025: टॉप सेक्टर्स की लिस्ट का उद्देश्य निवेशकों को उन उद्योगों की जानकारी देना है जो न केवल वर्तमान में मजबूत हैं, बल्कि भविष्य में भी ग्रोथ के बड़े अवसर प्रदान कर सकते हैं।

    टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    टेक्नोलॉजी सेक्टर हर साल नई ऊंचाइयों पर पहुंचता है। 2025 में, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग आधारित कंपनियां निवेशकों के लिए सबसे बड़ी संभावनाओं में से एक हो सकती हैं। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के इस युग में, टेक्नोलॉजी सेक्टर को नजरअंदाज करना मुश्किल है। शेयर बाजार 2025 टॉप सेक्टर्स की लिस्ट में खोजें दीर्घकालिक सफलता के लिए सबसे हॉट इनवेस्टमेंट सेक्टर्स, और AI-ड्रिवन स्टार्टअप्स पर फोकस करें।

    ग्रीन एनर्जी और सस्टेनेबल इनवेस्टमेंट

    जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई और कार्बन न्यूट्रल दुनिया की दिशा में उठाए गए कदम ग्रीन एनर्जी सेक्टर को मजबूत बना रहे हैं। सोलर, विंड और हाइड्रोजन एनर्जी जैसे क्षेत्र अगले कुछ वर्षों में विकास के केंद्र में रहेंगे। 2025 में यह सेक्टर निवेशकों को स्थिर और लाभदायक रिटर्न दे सकता है। शेयर बाजार 2025: टॉप सेक्टर्स की लिस्ट में यह सेक्टर प्रमुख भूमिका निभा सकता है।

    फार्मास्यूटिकल्स और हेल्थकेयर

    महामारी के बाद, हेल्थकेयर और फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री का महत्व तेजी से बढ़ा है। 2025 में इनोवेटिव ड्रग डेवलपमेंट और टेलीमेडिसिन जैसी सेवाओं में बड़ा निवेश देखने को मिलेगा। यह क्षेत्र लंबे समय तक निवेशकों के पोर्टफोलियो में स्थिरता लाने में सहायक रहेगा।

    इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल रिसोर्सेज

    सरकारें दुनिया भर में बुनियादी ढांचे के विकास पर भारी निवेश कर रही हैं। स्मार्ट सिटीज़, हाईवे प्रोजेक्ट्स, और रिन्यूएबल रिसोर्सेज पर फोकस 2025 में इस क्षेत्र को चमकाएंगे। यह सेक्टर उन निवेशकों के लिए है जो दीर्घकालिक लाभ की तलाश में हैं। शेयर बाजार 2025 टॉप सेक्टर्स की लिस्ट में खोजें दीर्घकालिक सफलता के लिए सबसे हॉट इनवेस्टमेंट सेक्टर्स और इन क्षेत्रों में अपनी भागीदारी बढ़ाएं।

    उपभोक्ता उत्पाद और ई-कॉमर्स

    ई-कॉमर्स की बढ़ती मांग और डिजिटल भुगतान के बढ़ते उपयोग ने उपभोक्ता उत्पाद सेक्टर को निवेशकों के लिए आकर्षक बना दिया है। 2025 में, यह सेक्टर उच्चतम ग्रोथ रेट दर्ज कर सकता है। इस क्षेत्र में निवेश करना उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो तेजी से लाभ चाहते हैं।

    निष्कर्ष

    शेयर बाजार 2025: टॉप सेक्टर्स की लिस्ट एक गाइडलाइन के रूप में काम कर सकती है, जो निवेशकों को सही दिशा में प्रेरित करती है। चाहे आप नए निवेशक हों या अनुभवी, इन सेक्टर्स में निवेश करना आपके पोर्टफोलियो में स्थिरता और विकास दोनों ला सकता है।

    सही सेक्टर की पहचान और समय पर निवेश से ही आप दीर्घकालिक सफलता की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। शेयर बाजार 2025 टॉप सेक्टर्स की लिस्ट में खोजें दीर्घकालिक सफलता के लिए सबसे हॉट इनवेस्टमेंट सेक्टर्स, और अपने निवेश के माध्यम से भविष्य को सुरक्षित करें।

  • विश्व के जैन जगत में प्रथम बार एक अनूठा सामूहिक स्वर्णसीटी प्रोग्राम वह भी “तीसरी पीढ़ी द्वारा”

    विश्व के जैन जगत में प्रथम बार एक अनूठा सामूहिक स्वर्णसीटी प्रोग्राम वह भी “तीसरी पीढ़ी द्वारा”

    पुणे – पुणे का मरुधर जैन ग्रुप जिसकी स्थापना वर्ष 2004 में हुई. प्रोग्राम कर आनंदोत्सव पारंपरिक ढंग से मनाया जाता है, उस समय
    ग्रुप स्थापना का मुख्य उद्देश्य था कि राजस्थान के विभिन्न गांवों के परपौत्र की उम्र ज्यादातर 1 वर्ष की अंदर ही होती हैं, इसमें परपोत्र इस
    व्यवसाय हेतु पुणे में रह रहे विभिन्न व्यवसाय के हम उम्र मिलनसार विधि से पूर्णतया अनभिज्ञ होता है. वैसे आज के युग में चौथी पीढ़ी
    मित्रों का एक ग्रुप बनाना, जिससे उन्हें व्यवसाय में मदद मिले व बहुत ही कम के भाग्य में मिलता है.
    आपसी मिलन से एक दूसरे के बच्चों के सगाई संबंध रिश्ते में मदद हो
    ग्रुप के मित्रों ने तीसरी पीढ़ी यानी पौत्र-पौत्री व दौहित्र-दोहित्री
    सके व आपस में मिलकर तीर्थ स्थान व पिकनिक पर जा सके.
    द्वारा उनकी अपनी समझ में अपने मम्मी-पापा के समक्ष इस जैन समाज
    आज इस ग्रुप में 50 दंपति व 5 एकल सदस्यों का एक प्रतिष्ठित की पारंपरिक रिवाज को कर सके, प्रथम प्रयास में सामूहिक
    ग्रुप बन गया है, जो ग्रुप के लिए गौरव की बात है.
    स्वर्णसीढ़ी का समाज में नई जागृति हेतु एक भव्य समारोह आयोजित
    आज ग्रुप दो दशक से ज्यादा समय से सुचारू रूप से चल रहा है, किया. सभी 17 स्वर्णसीढ़ी होने वाले अपने परिवारसह व ग्रुप के सभी
    अतः ग्रुप ने इस 21 वे गौरवशाली वर्ष निमित्त सभी भूतपूर्व सहित सदस्यों ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में उत्साह से सभी शामिल हुए
    वर्तमान अध्यक्ष का अभिनन्दन समारोह करने का निश्चय किया. साथ जिससे यह प्रोग्राम बहुत ही सफलता पूर्वक राजयोग लॉन्स पूणे में पूर्ण
    ही साथ विचार विमर्श किया कि अपने जैन समाज में 4थी पीढ़ी के राजस्थानी थीम पर आधारित पत्रिका, बैनर, स्टेज व डेकोरेशन व
    परिवार के परपौत्र या परपौत्री द्वारा परदादा-परदादी का स्वर्णसीढ़ी राजस्थानी गीत म्युझिक व संगीतमय वातावरण में कार्यकारिणी सदस्यों के मेहनत से सुसम्पन्न हुआ.
    सभी स्वर्णसीढ़ी होने वाले परिवार नामावली के साथ सामाजिक
    उत्सव के रूप से तैयार कर यह प्रोग्राम पूर्ण राजस्थानी परम्परागत
    विधीसह भव्य वरघोड़ा व बाजते गाजते प्रवेश के साथ दादा-दादी,
    नाना-नानी के दुपट्टे व साफा लेडीज क्राउन के साथ दूध-पानी पक्षाल
    के पश्चात गुड़ ढेप पर स्वर्णसीढ़ी लगाकर पैर के अंगूठे लगवाए गए.
    इस उत्सव में माननीय अतिथि सीनियर एडवोकेट श्री सोहनजी
    कुन्दनमलजी जैन (मैनेजिंग चैयरमेन – शिक्षण प्रसारक मंडळी) श्री
    इंद्रकुमारजी भीमराजजी छाजेड़ (वर्तमान अध्यक्ष – JITO पूणे), श्री
    अचलजी वालचंदजी जैन (अध्यक्ष – पूणे जैन महासंघ व संस्थापक
    अध्यक्ष जितो) शामिल हुए.
    यह परम्परा जैन समाज में लुप्त न हो ऐसी भावना रख इसे करने का
    मानस बनाया, जैन समाज इसको ग्रहण कर नई जागृति हो इसी
    सदभावना व विचार के साथ मरुधर जैन ग्रुप आपके समक्ष रख रहे हैं.
    प्रोग्राम का सूत्र संचालन एवं मैनेजमेंट एंकर जीतू लोढ़ा (लोढ़ा
    इवेंट्स, पुणे-खौड़)
    मय



  • देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हुंडई – इंडिया

    देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हुंडई – इंडिया

    मुंबई-साउथ कोरिया की कंपनी हुंडई की भारतीय यूनिट हुंडई मोटर इंडिया इंडियन मार्केट में अब तक का सबसे बड़ा इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने IPO लाने के लिए 15 जून शनिवार को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी ड्राफ्ट-पेपर्स फाइल किए हैं.

    हुंडई मोटर इंडिया IPO के जरिए अपनी 17.5% तक की हिस्सेदारी बेचकर 2.5-3 बिलियन डॉलर यानी करीब 25,000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. कंपनी इस IPO में अपने टोटल 812 मिलियन (81.2 करोड़) शेयर्स में से 142 मिलियन यानी 14.2 करोड़ शेयर्स बेच रही है. कंपनी इस IPO में नए शेयर्स जारी नहीं करेगी. हालांकि, हुंडई इंडिया की पेरेंट हुंडई कंपनी में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा रिटेल और अदर इन्वेस्टर्स को इस ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेच रही है. रिपोर्ट्र्स के मुताबिक, कंपनी का IPO दिवाली के आसपास यानी अक्टूबर-नवंबर में आ सकता है. इस IPO के लिए हुंडई ने इनवेस्टमेंट बैंकों जेपी मॉर्गन, मॉर्गन स्टेनली, कोटक महिंद्रा बैंक, सिटी और एचएसबीसी को एडवाइजर नियुक्त किया है.

    भारत ने किसी ऑटोमेकर कंपनी का 20 साल में पहला IPO यह IPO भारत में किसी ऑटोमेकर कंपनी का 20 सालों में पहला इनिशियल पब्लिक ऑफर होगा. इससे पहले मारुति सुजुकी का 2003 में IPO आया था. मारुति सुजुकी इंडिया के बाद हुंडई देश की दूसरी सबसे बड़ी कारमेकर कंपनी है.

    LIC के बाद देश में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा हुंडई इंडिया का IPO करीब 25 हजार करोड़ रुपए का होगा. ऐसा हुआ तो ये देश में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा. 2022 में सरकार ने LIC में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेची थी. इसके लिए करीब 21
    हजार करोड़ रुपए का IPO लाया गया था.

  • पालिका कार्मिकों की कार्य से व्यापारियों में आक्रोश

    पालिका कार्मिकों की कार्य से व्यापारियों में आक्रोश

    सादड़ी – राणकपुर कार्मिकों की कार्यशैली से नाराज व्यापारियों में आक्रोश गहरा गया. उन्होंने कार्मिकों को घेरकर पालिका विरुद्ध नारेबाजी की. कार्मिक विकास शुल्क के नाम से राशि वसूल रहे थे. व्यापारियों द्वारा रसीद नहीं कटवाई गई तो रिक्शा में सामान भरने लगे. इससे व्यापारी नाराज हो गए.

    पालिका सफाई कार्मिक रोशनलाल व ठेकेदार कार्मिक राकेशकुमार माली मैन बाजार पहुंचे. दुकानों के बाहर चबूतरों पर रखे सामान को देख एक – एक व्यापारी को विकास शुल्क के नाम रसीद थमाने लगे. इससे कुछ व्यापारी जो दुकान बाहर सड़क पर बैठ अपने परिवार का गुजर बसर कर दो जून रोटी का जुगाड़ कर रहे हैं, उनसे विकास शुल्क नाम से वसूली पर व्यापारियों में आक्रोश पसर गया.

    पालिकाकार्मिकों को घेरकर नारेबाजी करने लगे. कार्मिक विरोध बढ़ता देख मोटरसाइकिल पर बैठ रवाना होने लगे. पार्षद संजय बोहरा, पार्षद मांगीलाल गहलोत, पार्षद ओमप्रकाश बोहरा ने इसे गलत बताया. पालिका अधिशासी अधिकारी से बात कर समाधान निकालने का भरोसा दिलाया.

  • फ्लेयर पेन टॉप एक्सपोर्टअवार्ड से सम्मानित

    फ्लेयर पेन टॉप एक्सपोर्टअवार्ड से सम्मानित

    मुंबई – दी प्लास्टिक एक्सपोर्ट प्रमोशन कॉउन्सिल द्वारा देश की अग्रणी पेन निर्माता कंपनी को टॉप एक्सपोर्ट एक्सिलेन्स अवार्ड 2021-22 एवं 2022-23 से सम्मानित किया गया. यह अवार्ड कंपनी के चैयरमेन खूबीलाल राठौड़ एवं डायरेक्टर विमलचंद राठौड़ को महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम रमेश बैंस के हाथों नेस्को गोरेगांव में आयोजित भव्य कार्यक्रम में दिया गया.

    फ्लेयर देश की सबसे ज्यादा 2021-22 और 2022-23 लेखन उपकरण निर्यात करनेवाली कंपनी हैं. विश्व के करीबन 90 से अधिक
    देशों में कंपनी 1980 से निर्यात कर रही हैं. लंबे समय से यह कंपनी उच्चतम निर्यात करनेवाली कंपनी हैं. ज्ञात रहे कि फ्लेयर हाल ही में शेयर बाजार में लिस्टेड हुई हैं.