Category: Devotion

  • हिंगलाज माता मूर्ति स्थापना के साथ प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    हिंगलाज माता मूर्ति स्थापना के साथ प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बाड़मेर। बालोतरा जिले के समदड़ी इलाके में झूपा मठ में नवनिर्मित हिंगलाज माता मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजा कर नवनिर्मित प्रतिमा स्थापित की गई। इससे पहले मंदिर परिसर में हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। महोत्सव में बड़ी संख्या में साधु संत व भक्तजन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे। अमर ध्वजारोहण और हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। हिंगलाज माता की नवनिर्मित प्रतिमा की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे मंदिर।

    संत-महापुरुषों की रही मौजूदगी
    पुरी, महेश पुरी, दादागुरु केदार पुरी, मनोजगिरी, संत पुरी, रामु पुरी (अष्ट कौशल महंत), अन्नपूर्णा पुरी (हरिद्वार), थानापति धवल पुरी, सत्यम गिरी (कोटेश्वर), राकेश गिरी, मोहित पुरी, रामन पुरी, सत्यनाराण भारती, जगदीश पुरी (चौहटन), ओंकार भारती (पेराऊ मठ), हरि भारती (भलरो का वाड़ा), जनकपुरी (होटलू), मुकेश पुरी, करण पुरी, कवराज पुरी, भुवनेश्वर पुरी (खारवा मठ), लाडू गिरी, नृसिंहदास महाराज जैसे अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे।

  • अंबाजी धाम को 17वीं अखंड जैन संघ पैदल यात्रा संपन्न

    सायला – श्री जय अम्बे जैन भक्त मंडल
    दियावट बैंगलोर के तत्वावधान में सायला से
    अम्बाजी धाम के लिए सत्रहवीं अखण्ड जैन संघ
    पैदल यात्रा आयोजन समिति
    के सुमेरमल कागरेचा ने
    बताया कि पैदल यात्रा के
    निमित कात्यायनी माता मंदिर
    से अम्बे माता मंदिर तक भव्य
    वरघोड़ा निकाला जाएगा।
    जिसमें सुसज्जित रथ में
    विराजित अम्बे माता की
    तस्वीर एवं बैंड पार्टी आकर्षण का
    केंद्र रहेंगे।
    मंदिर में अम्बे माता वरघोड़े के बाद की
    महाआरती का आयोजन होगा। तत्पश्चात सवा
    पांच किलो के लड्डू की प्रसादी वितरित की।
    अम्बे माता मन्दिर से प्रातः 5 बजे ब्रह्म मुहूर्त में
    पैदल संघ रवाना होगा। जो
    बाकरारोड, नून, रामसीन,
    जीरावला, दतानी तीर्थ,
    आबूरोड होते हुए अम्बाजी
    धाम गुजरात पहुंचेगा। जहां
    संघ द्वारा अम्बाजी धाम में 11
    मीटर की ध्वजा चढ़ाई
    जाएगी। पैदल यात्रा संघ का
    लाभ संघवी मातुश्री मिश्रीदेवी देवीचंद लुंकड
    परिवार दासपां ने लिया है और संघ में करीब 151
    श्रद्धालु शामिल हैं।

  • शरीर ही नहीं मन को भी पवित्र रखना चाहिए

    शरीर ही नहीं मन को भी पवित्र रखना चाहिए

    महात्मा रामानुजाचार्य अपनी शारीरिक दुर्बलता के कारण
    नदी में स्नान करने जाते समय, जाते हुए लोगों का सहारा लेकर
    जाया करते थे। जाते समय वे ब्राह्मण के कंधे का सहारा लेते और
    आते समय शुद्र के कंधे पर हाथ रखकर आते। लोगों ने
    आश्चर्यपूर्वक पूछा- भगवन्! शूद्र के स्पर्श से तो आप अपवित्र हो
    जाते हैं, फिर स्नान का महत्व क्या रहा? आचार्यजी मुस्कुराए और
    उन्होंने कहा- स्नान से मेरी देह मात्र शुद्ध होती है। मन का मैल तो
    अहंकार है। जब तक मनुष्य में अहंकार शेष है, तब तक उसे मन
    का मलीन ही कहा जाता है। मैं शूद्र का स्पर्श करके अपने मन की
    मलीनता स्वच्छ करता हूँ। मैं किसी से बड़ा नहीं, सब मुझसे ही बड़े
    हैं, शूद्र भी मुझसे श्रेष्ठ है, इसी भावना को स्थिर करने के लिए शूद्र
    का सहारा लिया करता हूँ। उत्तर युक्तियुक्त था, पूछने वालों का
    ठीक समाधान हो गया। शरीर ही नहीं मन को भी पवित्र रखने की
    व्यवस्था करनी चाहिए।

  • नवयुग मंडल, लंदन के लिए एक ऐतिहासिक एवं यादगार पर्व साबित हुआ

    नवयुग मंडल, लंदन के लिए एक ऐतिहासिक एवं यादगार पर्व साबित हुआ

    लंदन – लंदन की तपोवन भूमि पर श्री
    नवयुग प्रगति मंडल द्वारा आयोजित पर्यषण
    महापर्व 2025 बड़े उल्लास व श्रद्धा के साथ
    संपन्न हुआ, यह आयोजन आठ दिवसीय
    धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों
    की श्रृंखला के रूप में आयोजित किया गया, जो
    नवयुग मंडल लंदन के लिए एक ऐतिहासिक पर्व
    यादगार साबित हुआ। देश-विदेश से आए
    भक्तजन एवं समाजसेवी इस कार्यक्रम में
    उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ भाग
    लिया।

    इस महापर्व का प्रत्येक दिन विशेष धार्मिक
    क्रियाओं से परिपूर्ण रहा। नव निर्मित शंखेश्वर
    पार्श्व प्रभू की शत प्रतिष्ठित मूर्ति के समक्ष पूजा
    का आयोजन किया गया, जो आयोजन का मुख्य
    आकर्षण बना। साथ ही, सुविख्यात प्रवचनकार
    श्री करणजी वासा व वर्चुअल माध्यम से श्री
    विमल गुरुजी द्वारा सारगर्भित प्रवचन का
    आयोजन हुआ, जिसने उपस्थित जनमानस को
    आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। प्रवचनों में धर्म
    के गूढ तत्वों को सरल भाषा में समझाया गया,
    जिससे श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक
    अनुभूति प्राप्त हुई।

    प्रतिदिन विधि विधान से आयोजित प्रीति
    भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी
    श्रद्धालू एकत्र होकर प्रेम व भाईचारे का अनुभव
    करते हुए भोजन का आनंद लिया। भक्ति गीतों
    की मधुर प्रस्तुति में राजकुमार श्री वैभवजी
    वागमार ने अपने सुरों से वातावरण को
    अलौकिक बना दिया। उनकी भक्ति गीतों की
    प्रस्तुति हर दिन का आकर्षण रही।
    छोटे बच्चे एवं पाठशाला के विद्यार्थी सौं.
    भुवीबेन एवं अक्षिताबेन के मार्गदर्शन में अपनी
    सुंदर प्रस्तुतियाँ देते रहे। इन प्रस्तुतियों में बच्चों ने
    शैक्षणिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक तत्वों को
    बड़ी खूबसूरती से प्रस्तुत किया। आयोजकों ने
    इन बच्चों को पुरस्कार देकर उनके उत्साहवर्धन
    का भी विशेष ध्यान रखा।
    महावीर जन्म के पावन दिन पर सभी
    श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक चढ़ावे में भाग लिया।
    चढ़ावे के दौरान अनूठी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों
    का आयोजन किया गया, जिसमें हर प्रस्तुति ने
    उपस्थित जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस
    दौरान अनेक नए कीर्तिमान भी स्थापित किए
    गए, जो अयोजन की सफलता का प्रमुख आधार
    बने।

    विशेष रूप से आठ तपस्वियों ने अढ़ाई की
    वि आराधना सुख शांती में पूरी श्रद्धा में संपन्न
    की। इस तप-आराधना का अयोजन धार्मिक
    अनुशासन के अनुरूप हुआ और इसे समाज में
    अत्याधिक सराहा गया। उपस्थित समाजसेवियों
    व भक्तजन ने इस आयोजन की भव्यता व
    धार्मिकता की खुले मन से प्रशंसा की।
    इस आयोजन की सफलता में
    मुख्य योगदान रहा।
    संघवी के सी जैन, श्री रमन भाई शाह,
    नवयुग प्रगति मंडल के अध्यक्ष श्री गिरीश
    जैन, उपाध्यक्ष डॉ. श्री सूरज बाफना,
    सचिव श्री चिंतन सलोट, ट्रेजरर श्री
    श्रेणिक शाह, सह-कोषाध्यक्ष श्री पुष्पक
    जैन, पर्युषण इंचार्ज श्री नितिन जैन, जन्म
    वाचन प्रोग्राम इंचार्ज श्री केविन झवेरी,
    प्रीति बेन शाह, प्रफुल्ला बेन, जयसुख भाई,
    सेवा भावी श्री रोहित भाई शाह, भारतीबेन
    शाह, पारुलबेन बोरा, हार्दिक मेहता,
    मफतभाई शाह, जगदीश भाई कापड़िया,
    राहुल जैन एवम अन्य सहयोगियों का।
    इस आयोजन ने न केवल लंदन में बसे जैन
    समाज को एकत्रित किया, बल्कि देश व विदेश
    से आए श्रद्धालुओं को भी एकता, सेवा भावना व
    अध्यात्मिक चेतना के मार्ग पर आगे बढ़ने की
    प्रेरणा दी। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि
    आगे भी इसी प्रकार से सामाजिक व धार्मिक
    आयोजनों के माध्यम से समाज सेवा व
    आध्यात्मिक उत्थान में योगदान देते रहेंगे।

  • वीआईपी परिसर नगर मैदान में महोत्सव को लेकर चल रही हैं तैयारियां

    वीआईपी परिसर नगर मैदान में महोत्सव को लेकर चल रही हैं तैयारियां

    (म.प्र.) इंदौर – नवरात्रि पर लता मंगेशकर
    ऑडिटोरियम के पास वीआईपी परिसर नगर
    मैदान में महोत्सव मनाया जाएगा। 11 दिनी
    महोत्सव में देवी भागवत कथा, महायज्ञ, मंत्र जाप
    और भक्ति संगीत सहित विभिन्न आयोजन होंगे।
    भक्तों को माता के 23 रूपों के साथ ही 12
    ज्योतिर्लिंगों के दर्शन होंगे। 11 हजार स्वर्ण लेपित
    अष्टलक्ष्मी कलशों को 331 दिव्य सामग्रियों से
    सिद्ध किया जाएगा।

    यहां 11 दिनों तक 25 लाख श्रद्धालुओं के
    लिए सुबह से रात तक नाश्ता, फलाहार एवं भोजन
    की व्यवस्था रहेगी। बच्चों के लिए किड्स जोन और संत-महंतों
    सहित प्रमुख मेहमानों के लिए आवास की सुविधा भी होगी।
    कृष्णगिरि पीठाधीश्वर जगद्गुरु आचार्य वसंत विजयानंद गिरि
    महाराज ने ‘भास्कर’ से चर्चा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया 11
    हजार स्वर्ण लेपित कलश सजाए जाएंगे। प्रत्येक कलश में 32 रत्न,
    32 नवरत्न, 154 औषधियां, 132 विष्णु मंदिरों में विराजित
    महालक्ष्मी के चरण कुमकुम, दक्षिणावर्ती शंख, कछुआ, श्रीयंत्र,
    चांदी का सिक्का सहित 331 वस्तु रहेंगी। ये कलश आयोजन के
    समापन पर भक्तों को दिए जाएंगे।

    एक करोड़ मंत्र जाप होंगे, १० लाख आहुतियां
    डाली जाएंगी

    25 एकड़ परिसर में होने वाले इस आयोजन में एक करोड़
    कुमकुम अर्चन होगा। एक करोड़ मंत्र जाप होंगे। 10 लाख आहुतियां
    डाली जाएंगी। योजन में करीब 30 हजार किलो मेवा और
    औषधियां, 20 हजार किलो चंदन की लकड़ी और सात हजार
    किलो देशी गाय का घी उपयोग किया जाएगा।

    भक्तों के लिए पूजन, यज्ञ सब कुछ निःशुल्क रहेगा

    यहां आने वाले भक्तों के लिए पूजा, यज्ञ आदि सब कुछ
    निःशुल्क रहेगा। 45 हजार स्क्वेयर फीट का देवी भागवत कथा
    पंडाल होगा। पंडाल में 150 फीट चौड़ा पंख फैलाया हुआ उल्लू का
    गेट बनेगा। शाम 7 से 10 बजे तक विशेष रूप से मां भगवती की
    महिमा और लीलाओं का वर्णन होगा। रोज दोपहर 3 से 6 बजे तक
    यज्ञ होगा। सुबह 10 से 1 बजे तक कुमकुम अर्चना होगी।

    गेट के बाहर होंगे गणेशजी के दर्शन

    गुरु साधना स्थल पर भक्तों को विशेष मंत्रों की साधना के साथ ही
    11 दिन शिक्षण-प्रशिक्षण का शिविर चलेगा। 12 ज्योतिर्लिंग के मंदिर
    बनेंगे। गेट के बाहर खजराना गणेशजी की प्रतिकृति की स्थापना होगी।
    गणेशजी के दर्शन के बाद उज्जैन के काल भैरव के दर्शन कर भक्त
    अंदर प्रवेश करेंगे, जहां मां नर्मदा के श्री अमरकंटक तीर्थ के दर्शन होंगे।
    देवी अहिल्याबाई की 30 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। शहर
    के प्रमुख स्थलों की प्रतिकृति बनाई जाएगी। बच्चों के लिए क्रीड़ा स्थल
    बनेगा। आयोजन में कई सामाजिक कार्य भी करेंगे।

  • पेट भरो …. पेटी नहीं : भगवान महावीर

    पेट भरो …. पेटी नहीं : भगवान महावीर

    परिवर्तन संसार का नियम है, इस संसार में प्रति पल नित नए परिवर्तन होते रहते हैं. और परिवर्तन के साथ उस काल में हुए कार्यों की प्रासंगिकता समाप्त हो जाती है, और नवीनता निरन्तर बढ़ती जाती है. पटंतु कुछ चीज ऐसी भी हैं जो कई हजार वर्षों बाद भी अपना अस्तित्व, अपनी प्रासंगिकता, अपना महत्व कायम ही नहीं रखती वटना उसे विराट स्वरूप में जन उपयोगी होने का महत्व प्रतिपादिन करती है.

    इन्हीं प्राचीन किंतु प्रासंगिक चीजों में यदि सर्वाधिक प्रासंगिक चीज है, तो वह है महावीर की जन कल्याणकारी वाणी. आज से करीब ढाई हजार साल पहले भगवान महावीर के सिद्धांतों से दुनिया को जो नई दिशाएं दी थीं. वे ही सिद्धांत आज ढाई हजार साल बीतने के बाद भी प्रासंगिक बने हुए है. इतना ही नहीं महावीट की वाणी उनके सिद्धांत बीते हुए कल के बजाए आज और भी ज्यादा प्रांसगिक हो गई है.

    भगवान महावीर ने अहिंसा को धर्म में सर्वोपरि स्थान प्रदान कर उसे धर्म के रूप में प्रतिपादित किया है. वैसे तो अहिंसा दुनिया के सभी धर्मों में मौजूद है, लेकिन जैन धर्म की अहिंसा अपनी विराटता के कारण अपना विशेष स्थान रखती है.

    विश्व में हो रही हिंसा, आपसी टकराव, तीसरे विश्व युद्ध की संभावनाओं को महावीर की अहिंसा से टोका जा सकता है. विचारधाटाओं से संभावित हिंसा के अलावा दुनिया के अनेक देश आपसी संघर्षों में लगे हुए हैं और हिंसा के केन्द्र बन चुके हैं. इतना ही नहीं देश के प्रदेश के और शहटों, गावों में भी हिंसा बढ़ी है.

    विचारधाराओं और हिंसा से हो रहे दोनों तरफ के संघर्षों को महावीर के जियो और जीने दो जो कि अहिंसा पर आधारित है. उससे इस हिंसात्मक टकराव को समाप्त किया जा सकता है. विज्ञान ने ‘परिग्रह’ को बहुत अधिक बढ़ावा दिया है और ‘परिग्रह’ ही सामाजिक, आर्थिक अपराध का मूल कारण है. अपराध, हत्याएं, भ्रष्टाचार,दहेज प्रथा ये सभी ‘परिग्रह की देन है.

    भगवान महावीर ने कहा कि उतना रखो जितनी आवश्यकता है, यानी ‘पेट भरो … पेटी नहीं’.

    यदि आज हम महावीर के इन सिद्धांतों को मान लें और इसका अनुसरण करें तो विश्व भर में सामाजिक खुशहाली होगी और सारे विश्व में सच्चा समाजवाद स्थापित हो सकेगा.

    भगवान महावीट ने संसार को अनेकांतवाद का आदर्श पाठ सिखाया यानी मैं जो कह रहा हूं वह भी सत्य है औट जो दूसरे कह रहे हैं वह भी सत्य हो सकता है. देश-विदेश हो, समाज हो, जाति हो या परिवार आपसी संघर्ष का मुख्य कारण है कि वैचारिक वैमनस्यता, लेकिन अनेकांतवाद ही एकमात्र औषधि है जो इस वैचारिक वैमनस्यता की बीमारी को जड़ से समाप्त कर सकती है.

  • आज से शुरू हो रहा महापर्व पर्युषण

    आज से शुरू हो रहा महापर्व पर्युषण

    आज से शुरू हो रहा है जैन समाज का महा पर्व पर्युषण। यह उनके सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है और आत्मनिरीक्षण, स्वीकारोक्ति और दान का समय है। जैन धर्म के दो प्रमुख संप्रदाय इस त्योहार के लिए अलग-अलग तिथियों का पालन करते हैं। श्वेतांबर संप्रदाय, जिसका नाम उनके तपस्वियों के सफेद वस्त्र के नाम पर रखा गया है, यह समुदाय 1 सितंबर को त्योहार की शुरुआत करेगा, जबकि दिगंबर समुदाय 8 सितंबर से इस पर्व की शुरुवात करेगा। यह पर्व 10 दिनों तक मनाया जाता है।

    यह वार्षिक उत्सव, जिसे पर्युषण भी कहा जाता है, पर्युषण में परि का अर्थ है चारों ओर से वहीं, उषण का अर्थ होता है धर्म की अराधना। पर्युषण का अर्थ हुआ चारों ओर से धर्म की अराधना। वर्षा ऋतु के मध्य में भाद्रपद के चंद्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी या पांचवें दिन से मनाया जाता है। यह त्योहार अनंत चतुर्दशी को समाप्त होता है। इन आठ दिनों के दौरान जैन धर्मावलंबी आत्मनिरीक्षण और आत्म-शुद्धि के माध्यम से अपनी आत्मा को तरोताजा करने का प्रयास करते हैं। इस अनुष्ठान में आत्म-नियंत्रण और वैराग्य विकसित करने के लिए आंशिक या पूर्ण उपवास शामिल है।

    इस दौरान उपवास, शास्त्रों का अध्ययन, प्रार्थना और ध्यान करना कुछ ऐसे अनुष्ठान हैं। जैसे एक साधु का जीवन जी रहे हो। इस त्यौहार को मनाने के लिए मुंबई में सबसे बड़ा कार्यक्रम श्रीमद राजचंद्र मिशन द्वारा वर्ली में भारत के राष्ट्रीय खेल परिसर के गुंबद स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इन आठ दिनों के कार्यक्रम में , प्रवचन और ध्यान सत्र शामिल होंगे, जिनमें से कुछ का नेतृत्व संगठन के संस्थापक पूज्य गुरुदेवश्री राकेशजी करेंगे। यह संगठन श्रीमद राजचंद्र की शिक्षाओं को समर्पित है जो महात्मा गांधी के आध्यात्मिक गुरु थे।

    जैन धर्म की शिक्षा देने वाले धार्मिक विद्वान मनीष मोदी ने कहा कि इस अवधि के दौरान श्रद्धालुओं से कहा जाता है कि वे कर्मकांडों में न उलझें और इसके बजाय अनुभवात्मक पहलू पर ध्यान दें, जिसमें उच्च जागरूकता, सहज शांति बनाए रखें और क्रोध, अहंकार, बनावटीपन और लोभ जैसी भावनाओं से छुटकारा पाने कोशिश करें।

    त्यौहार के आखिरी दिन को संवत्सरी कहा जाता है। इस दिन जैन धर्मावलंबी आने वाले साल के लिए जैन धर्म के सिद्धांतों का पालन करने की शपथ लेते हैं। वे मंदिरों में जाकर प्रार्थना करते हैं और तीर्थंकरों से आशीर्वाद मांगते हैं।

    Read more: महाराष्ट्र में नरेंद्र मोदी: प्रधानमंत्री वधावन बंदरगाह परियोजना का शुभारंभ करेंगे

  • समर्पण ग्रुप के सदस्यों ने की जैन तीर्थो की यात्रा

    समर्पण ग्रुप के सदस्यों ने की जैन तीर्थो की यात्रा

    समर्पण ग्रुप हुबली के सदस्यों ने कोल्हापुर महालक्ष्मी एवं कुंभोजगिरि तीर्थ स्थित जगवल्लभ पार्श्वनाथ तीर्थ की 2 दिवसीय दर्शन यात्रा का आयोजन किया यात्रा समिति के सह चैयरमेन सुभाष चंद्रा डंक ने यात्रा प्रथम दिन सभी सदस्यों ने शिरोली स्थित सीमंधर स्वामीजी के पूजन दर्शन वंदन किये, सभी ने कोल्हापुर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन किये, वहां से कुंभोजगिरि तलेटी में स्थित जहाज मंदिर के दर्शन किये, दूसरे दिन सदस्यों ने गिरिराज पर स्थित जगवल्लभ पार्श्वनाथ भगवान् के पूजन दर्शन वंदन किये. यात्रा समिति के चैयरमेन गौतम इस दर्शन यात्रा का सम्पूर्ण लाभ समर्पण ग्रुप के समर्पित सदस्य संघपति ललित सेहलोत ने लिया.

    ग्रुप के अध्यक्ष जसराज लुनिया ने सभी का आभार जताते हुए यह तीर्थ दर्शन यात्रा बहुत अच्छी रही व सभी ने तीर्थ दर्शन किये यह हम सभी के लिए यादगार क्षण है साथ ही इस दौरान आचार्य साधु भगवन्तो के दर्शन हमें मिले यह हमारा सौभाग्य इस यात्रा के कार्यक्रम बनाने में सहयोग के लिए लुनिया ने संस्थापक संघपति ललित सेहलोत, चेयरमैन गौतम गोलेछा का आभार व्यक्त किया.

  • श्री सेसली पार्श्वनाथ तीर्थ की प्रथमजाजम पर ऐतिहासिक चढ़ावों की वर्षा

    श्री सेसली पार्श्वनाथ तीर्थ की प्रथमजाजम पर ऐतिहासिक चढ़ावों की वर्षा

    गोड़वाड़ के भामाशाह उद्योगपति श्री प्रदीपजी राठौड़ (सेलो ग्रुप) ने लिया प्रथम चढ़ावा
    गुरूदेवों के आशीर्वाद से संपूर्ण जैन संघों का रहा योगदान

    सेसली तीर्थ मुंबई – मुंबई स्थित हिंदी विधा भवन में गोडवाड स्थित 108 पार्श्वनाथ तीर्थ के श्री सेसली पार्श्नाथ तीर्थ जो अध्यक्ष महोदय श्री बाबूलालजी श्री मंडलेशा (मीठी माँ) व उनके ट्रस्टमंडल के अथाह सुझबुझ देखरेख में प्राचीन बाटीक कारीगरी व। नंबर मकराना पत्थर के शिल्पकला का बेजोड नजराना से निर्मित हुआ है ऐसे चमत्कारी सुंदर विशाल मंदीरजी विशाल धर्मशाला (जिनका काम चालू है) की

    प्रतिष्ठा पंजाब केसरी आचार्य भगवंत श्री विजयवल्लभ सुटीश्वरजी के पटधट गच्छाधिपती शांतीदूत मृदुभाषी श्री विजय नित्यानंदसुरीश्वरजी के ज्येष्ठ शिष्य तत्वचिंतक मरुधर केसरी आचार्य भगवंत श्री विजय चिदानंदसुटीश्वरजी के हाथों होदी हे ऐसे तीर्थ के चढ़ावो की प्रथम जाजम पर 28 अप्रैल 2024 रविवार सुबह शुभ मुर्हत पंजाब केसरी आ. भ श्रीवल्लभ सुरीश्वरजी के पटघट महान विद्वान आ भ श्री विजय धर्मधुरंदरसुरीश्वरजी म. साहेब के आज्ञानुवर्ती प.पू. तत्यचिंतक ज्योतिर्विद आचार्य श्रीमद विजय विधूतरत्नसूटीश्वरजी मसाहेब प.पू उपाध्याय श्री योगेन्द्र विजयजी म.साहेब

    आदि दागा के सानिध्य में हिन्दी विद्याभवन एफ रोड मरीन ड्राईव मुंबई में चढावों की बौछार हुई! जैन समाज व विशेष बाली श्री जैन संघ के श्रेष्ठीवयों ने अपनी तिजोटी खोल के चढ़ावों की ऐतिहासिक बौछार हुईी प्रथम चढ़ावा सादड़ी निवासी मातुश्री पंम्पूबेन घीमुलालजी बदामिया परिवार से श्री प्रदीपजी बदामिया ने श्री सेखली पार्श्वनाथ भगवान की पंचधातु की प्रतीमा भराने (जिन पर प्रतिष्ठा की पूरी पूजा पाठ होगा) का लिया व जाजम की शुरुआती दील से भवानी कराई जो दूसरे चढ़ावों के आने का इतिहास बन गया कई और भी बंधू चढ़ावे लेने आये थे लेकिन चढ़ावे हाथ में नहीं आने से मन की मन में रह गयी उन श्रेष्ठीवर्य ने कहा है कि अब हम इसी तीर्थ पर प्रतिष्ठा के समय चढ़ावे लेंगे! तीर्थ अध्यक्ष महोदय श्री बाबुलालजी मंडलेशा व उनकी पूरी टीम ने तीर्थ में सहयोग करने वाले कराने वाले व अनुमोदन करने वाले सभी श्रेष्ठबंधुओं की अनुमोदना की लाभार्थी परिवारों का तिलक हार से बहुमान किया गया व स्वामीवात्सल्य का लाभ देकर प्रथम जाजम मुहूर्त का समापन किया।

  • चातुर्मास कार्यक्रम में बहुआयामी व्यक्तियों का सम्मान

    चातुर्मास कार्यक्रम में बहुआयामी व्यक्तियों का सम्मान

    मुंबई – साधु भूल करे तो श्रावक सुधारे और श्रावक भूल करे शिष्यों में धर्म प्रति जो खुमारी है वो वंदनीय है। नीलेश चंद्र विजय
    तो साधु सुधारे, लेकिन दोनों भूल करे तो कौन सुधारे ? ये सवाल इनकी अनमोल पहचान है। धर्म में कहा भी अन्याय होता है तो
    का जवाब मुझे तीन थॉय के गच्छाधिपति परम पूज्य हितेश चंद्र निलेश चंद्र विजय वहाँ पहुंच के आवाज़ उठाते है। हार्दिक हुंडिया
    विजय जी महाराज के कमाठी पूरा चातुर्मास के प्रवेश में मिला। ये ने कहा की ख़ुद की आत्मा के कल्याण के साथ साथ हमारी
    बात कहते हुये जैन समाज के अग्रणी हार्दिक हुंडिया ने बताया कि आत्मा का भी कल्याण करने वाले, जिनके नाम में भी सभी का
    इनका जवाब संघ है। जैन धर्म में संघ महान है। इनकी रचना तीन हित है, ईश्वर के आराधक भी है ऐसे महान संत को राष्ट्रीय संत की
    लोक के नाथ देवाधिदेव परमात्मा भगवान महावीर स्वामीजी ने की पदवी जल्द गाजे बाजे के साथ सकल संघ की हाजरी में दी जायेगी
    थी। परम कृपालु परमात्मा के अनमोल संदेश सवी जीव करू । महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मोहन खेड़ा ट्रस्ट के अग्रणी
    शासन रशी की उत्कृष्ट भावना भाने वाले हितेश चंद्र विजय, सुजानमल शेठ, पृथ्वीराज कोठारी, हार्दिक हुंडिया का सम्मान
    निलेश चंद्र विजय अन्य मुनि महाराज, साध्वीजी महाराज किया गया। डीसा के प्रसिद्ध बेंड अजंता बेंड, संगीत कार नरेंद्र
    चातुर्मास के लिये पधारे है। कमाठीपुरा संघ ने भव्य चातुर्मास वाणी गोता ने भक्ति के साथ संचालन भी किया था। रमेश शाह,
    प्रवेश कराया। हार्दिक हुंडिया ने कहा कि चार महिना धर्म ध्यान चंपालाल वर्धन, मंजू लोढ़ा और देश के कई राज्यों से भक्तों ने
    करके पुण्य कमाने का अनमोल अवसर है। हितेश विजय जी के चातुर्मास प्रवेश में हाजरी दी थी।