देसूरी – उपखंड के गांव गुड़ा मांगलियान
एवं सिन्दरली में सेलो फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप
राठौड़ सादड़ी के सहयोग एवं सौजन्य से तालाब
खुदाई का पुण्य कार्य किया गया। इस पहल से
करोड़ों लीटर जल भराव क्षमता में वृद्धि होगी,
जिससे जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र
के किसान तथा पशुपालक लाभान्वित होंगे।ग्रामवासियों
ने बताया कि तालाब खुदाई से वर्षा
जल संचयन में सहायता मिलेगी और क्षेत्र में जल
संकट कम होगा।
गांव के किसान और पशुपालक लंबे समय
से पानीकी समस्या से जूझ रहे थे। अब इस पहल से
उन्हें राहत मिलने की उम्मीद जागी। ग्राम निवासी
नारायण लोहार ने कहा, तालाब खुदाई से जल
संरक्षण में मदद मिलेगी और इससे हमारे खेतों
और पशुओं को सीधा लाभ होगा। जल है तो
जीवन है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण
में योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच कानाराम, नरेंद्र
सिंह राणावत, पंकज सिंह राव, भरत माली,
भैराराम माली सहित प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि
और सेलो फाउंडेशन से अमित माथुर उपस्थित
रहे। सभी ने भामाशाह प्रदीप राठौड़ के प्रयासों की
सराहना की और कहा कि समाज को ऐसे प्रयासों
में सहयोग देना चाहिए। ग्रामवासियों और उपस्थित
जनों ने भामाशाह प्रदीप राठौड़ के योगदान की
सराहना करते हुए जल संरक्षण की दिशा में
एकजुट होकर काम करने का संकल्प व्यक्त
किया। तालाब खुदाई से न केवल जल संकट से
राहत मिलेगी, बल्कि गांव की समृद्धि और
पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।






