Category: Education

  • शरीर ही नहीं मन को भी पवित्र रखना चाहिए

    शरीर ही नहीं मन को भी पवित्र रखना चाहिए

    महात्मा रामानुजाचार्य अपनी शारीरिक दुर्बलता के कारण
    नदी में स्नान करने जाते समय, जाते हुए लोगों का सहारा लेकर
    जाया करते थे। जाते समय वे ब्राह्मण के कंधे का सहारा लेते और
    आते समय शुद्र के कंधे पर हाथ रखकर आते। लोगों ने
    आश्चर्यपूर्वक पूछा- भगवन्! शूद्र के स्पर्श से तो आप अपवित्र हो
    जाते हैं, फिर स्नान का महत्व क्या रहा? आचार्यजी मुस्कुराए और
    उन्होंने कहा- स्नान से मेरी देह मात्र शुद्ध होती है। मन का मैल तो
    अहंकार है। जब तक मनुष्य में अहंकार शेष है, तब तक उसे मन
    का मलीन ही कहा जाता है। मैं शूद्र का स्पर्श करके अपने मन की
    मलीनता स्वच्छ करता हूँ। मैं किसी से बड़ा नहीं, सब मुझसे ही बड़े
    हैं, शूद्र भी मुझसे श्रेष्ठ है, इसी भावना को स्थिर करने के लिए शूद्र
    का सहारा लिया करता हूँ। उत्तर युक्तियुक्त था, पूछने वालों का
    ठीक समाधान हो गया। शरीर ही नहीं मन को भी पवित्र रखने की
    व्यवस्था करनी चाहिए।

  • स्कूल जाने वाले मुख्य मार्ग को भामाशाह ने कराया दुरुस्त

    स्कूल जाने वाले मुख्य मार्ग को भामाशाह ने कराया दुरुस्त

    घाणेराव – घाणेराव कस्बे से करीब पांच किमी दूरी पर
    स्थित गरासिया कॉलोनी राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल जाने
    वाले मुख्य मार्ग पर मौजूद बरसाती नाले में डेढ़ माह पूर्व पानी की
    आवक अधिक होने से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण
    बच्चों को नाले में बहते पानी के अंदर होकर स्कूल जाना पड़ता
    था। ऐसे बच्चों की परेशानी को देख भामाशाह बिपिन पुनमिया पुत्र
    विमलचंद पुनमिया घाणेराव ने तुरंत प्रभाव से जेसीबी और ट्रैक्टर
    लगाकर नाले के पानी को रोककर क्षतिग्रस्त नाले को दुरुस्त
    करवाया। जिसके बाद बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

    गरासिया कॉलोनी के लोगों ने बताया कि डेढ़माह पूर्व हुई
    तेज बारिश के कारण बरसाती नाले में पानी की आवक अधिक
    होने से नाले को क्षतिग्रस्त करते हुए कच्ची मिट्टी को बहा ले जाने
    से तीन से चार फीट गहरा खड़ा हो गया। जिसमें लगातार पानी की
    आवक हो रही थी, जिसके कारण बच्चों को स्कूल जाने में
    परेशानी हो रही है।
    वही ऐसे ग्रामीणों ने अस्थाई व्यवस्था करते हुए बहते पानी में
    पेड़ों की बड़ी लकड़ी डालकर दी। जिसके सहारे बच्चे स्कूल जा
    रहे। वही डेढ़ माह किसी ने भी क्षतिग्रस्त नाले को दुरुस्त नहीं
    करवाया।

  • शिवगंज रोल मॉडल बने टेबल टेनिस में खुशवर्धन राणावत स्टेट में खेलेंगें

    शिवगंज रोल मॉडल बने टेबल टेनिस में खुशवर्धन राणावत स्टेट में खेलेंगें

    शिवगंज कलापुरा कुवर श्री
    निलकमलसिंह राणावत के छोटे पुत्र खुशवर्धन
    राणावत का सेंट पोल स्कूल शिवगंज से हुआ
    टेबल टेनिस स्टेट जयपुर में खेलेंगे शिवगंज शहर
    का रोल मॉडल बने दोनों पुत्र बड़ा पुत्र यशवर्धन
    राणावत फुटबॉल में दूसरे नम्बर पर स्टेट में हुआ है
    दोनों पुत्र स्टेट जयपुर में खेलेंगें 69 वीं जिला
    स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्राओं टेबल टेनिस खेल
    प्रतियोगिता 2025 आयोजित महात्मा गांधी
    राजकीय विद्यालय मानपुर (शहरी) आबूरोड
    सिरोही टेबल टेनिस सेंट पॉल स्कूल शिवगंज
    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवेरा
    महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मानपुर (शहरी)
    आबूरोड राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय
    मानपुर ग्रामीण आबुरोड शंकर विद्यापीठ
    आबूपर्वत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
    पेशवा अजीत विद्या मंदिर सिरोही राजकीय उच्च
    माध्यमिक विद्यालय कोदरला एच जी इंटरप्राइजेज
    स्कूल आबूरोड लक्ष्मीपत सिंघानिया जे के पुरम इन
    सभी विद्यालय बीच में खेलकूद टेबल टेनिस
    प्रतियोगिता में शिवगंज सेंट पोल स्कूल शिवगंज में
    पढ़ाई करने वाले ईमानदार कलापुरा कंवर के रोल
    मॉडल नीलकमलसिंह राणावत के पुत्र
    खुशवर्धनसिंह राणावत का स्टेट टेबल टेनिस में
    सलेक्शन हुआ वह बड़े पुत्र सेंट मैरी माउंट आबू में
    फुटबाल प्रतियोगिता में दूसरे नम्बर पर स्टेट में
    हुआ है दोनों पुत्र जयपुर में खेलेंगे सिरोही जिला के
    लिए सेंट पोल स्कूल शिवगंज व सेंट मैरी माउंट
    आबू में पढ़ाई कर रहे है राणावत कलापुरा
    शिवगंज ने अपने बड़े पुत्र को शुरू से ही आबू पर्वत
    पढ़ाई के लिए भेज दिया गया था अपने परिवार से
    दूर पुत्र ऐसे हीहोनहार होते हैं और ऐसी विद्यालय
    सेंट मैरी माउंट आबू पर्वत की पढ़ाई अलग ही बात
    वहां पर युवा हर वर्ग में अलग ही रोल मेडल बनै
    रहे यषर्वेधन राणावत खुशवेंधन राणावत ने अलग
    ही नाम रोशन किया है फुटबॉल व टेबल टेनिस में
    अब जल्दी ही जयपुर में सिरोही जिले के लिए
    खैलेगे.

    दादाजी व पिताजी की तरह ही अपना
    नाम रोशन कर रहे है

    यशवर्धन राणावत व हर्षवर्धन राणावत पोत्र
    दिलीपसिंहजी राणावत पुत्र निलकमलसिंह
    राणावत के दोनों पुत्र पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद
    प्रतियोगिता में अपना नाम रोशन कर रहे है अब
    जयपुर में सिरोही जिले के लिए खेलेंगे नाम रोशन
    करेंगे बड़ा पुत्र यशवर्धन राणावत जो सेंट मैरी
    माउंट आबू में पढ़ाई कर रहे है छोटा पुत्र हर्षवर्धन
    राणावत सेंट पोल स्कूल शिवगंज में पढ़ाई कर रहे
    है दोनों मेहनत एवं ईमानदारी से कलापुरा शिवगंज
    का नाम रोशन कर रहे हैं।

  • ज़िंदगी में ना कहने की भी आदत डालिए

    ज़िंदगी में ना कहने की भी आदत डालिए

    ओवरप्रोडक्टिव होने की चाहत
    वर्क फ्रॉम होम ने हम सब को हाइपर-प्रोडक्टिव बना दिया
    है. नौकरी खोने के डर ने हमें खुद को साबित करने के
    लिए कुछ ज्यादा ही प्रेरित कर दिया है. पर इसका असर
    हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत पर नजर आने
    लगा है. खुद को साबित करने का यह दबाव, हमारी टु-डू
    लिस्ट यानी आज के काम की सूची को कभी खत्म ही नहीं
    होने देता. पर, जिंदगी को जीने का यह तरीका ठीक नहीं.
    लगातार, बिना ब्रेक के काम करते जाना ही तो हमारी
    जिंदगी का एकमात्र लक्ष्य नहीं हैं तो आपको जिंदगी जीने का
    सलीका थोड़ा बदलना होगा. थोड़ा ब्रेक लेना सीखना
    होगा. थोड़ा आराम करना सीखना होगा.

    बचपन से हमारा फोकस यह सिखाने पर होता है कि,
    किसी काम को करने के लिए मना नहीं करते. पर यह
    सीख बड़े होने पर हमारी जिंदगी के सुख-चैन चुरा लेती है.
    क्यों जरुरी है ऐसे कामों की सूची बनाना, जिसके लिए
    आपकों ना कहना है.

    लगातार काम करते जाओ, करते जाओ. पर, ऐसा लगता
    है कि काम खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा. घर के कामकाज, घर
    से ऑफिस का कामकाज, बच्चों की पढ़ाई, बच्चों से जुड़ी अन्य
    जिम्मेदारी … एक के बाद एक इन कामों को निपटाते-निपटाते रात में
    सोने का वक्त कब हो जाता है, पता नहीं चलता. पर, यह मैं पूरे विश्वास
    के साथ कह सकती हूं कि, इतनी व्यस्तता के बाद भी आपके सारे
    काम खत्म नहीं होते होंगे. पढ़ते-पढ़ते जवाब में आपने सिर हिला
    दिया ना ?
    यह स्थिति सिर्फ हमारी और आपकी नहीं, बल्कि हम
    सबकी है. कोरोना महामारी ने ना सिर्फ हमारी मानसिक शांति को
    प्रभावित किया है, बल्कि इसका असर हमारी कार्यक्षमता पर भी पड़ा
    है. ऐसा लगता है कि, मानो हमारे दिमाग के सामने एक घना कोहरा
    है, जिसके बाद की दुनिया हमें दिखाई नहीं दे रही है. या फिर हाथ-
    पैर मारने के बावजूद हमारे पैर कहीं फंस रहे हैं.
    ऐसा नहीं है कि पहले हमारी जिंदगी व्यस्त नहीं थी.

    २०२० से पहले भी हम सब अतिव्यस्त जिंदगी ही जी रहे थे, पर पूरी
    दुनिया के लिए पिछला साल ऐसा बीता है, जो शायद हम सब जिंदगी
    में एक बार ही देखते हैं. खैर .. २०२० बीत चुका है.
    महामारी को हराने की तैयारियां भी जोर पकड़ती नजर
    आ रही हैं. पर, इस सबके बीच इस साल ने हमें बार-बार एक चीज के
    लिए कुरेदा भी है. वह चीज है, खुद पर ओढ़े हुए काम के अतिरिक्त
    बोझ को कम करना. हर बात में हां कहने की जगह ना कहना
    सीखना. अपने बारे और अपने हितों के बारे में सोचना और उस दिशा
    में काम करना. आपने इससे पहले हजारों बार पढ़ा या सुना होगा कि,
    अपनी जिंदगी को थोड़ा सरल बनाने के लिए टु-डू लिस्ट बनाएं यानी
    उन कामों की सूची बनाएं, जो आपको आज करने हैं. पर, मेरी सलाह
    है कि, अब आप उन कामों की सूची बनाएं, जो आपको नहीं करने हैं
    या जिसके लिए आपकों सामने वाले को मना करना है.
    अच्छा, आप कभी ट्रेडमिल पर चढ़ी हैं ? एक घंटे तक
    ट्रेडमिल पर दौड़ने के बाद मशीन कह देती है कि आप फलां
    किलोमीटर तक चली हैं और आपकी कुछ कैलोरी बर्न हो गई है. पर,
    दरअसल उसके लिए हम कहीं जाते नहीं है. टु-डू लिस्ट देखकर भी
    कई दफा ऐसा ही लगता है. ऐसा महसूस होता है कि काम है कि
    खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है तो इस सूची में नई चीजों को शामिल
    करने की जगह, कुछ ऐसे काम करने ही बंद कर दें जो जिंदगी में
    आपको आगे बढ़ने नहीं दे रहे.

  • क्रांतिकारियों ने मॉक मेंशन का सिर काटकर लटकाया

    क्रांतिकारियों ने मॉक मेंशन का सिर काटकर लटकाया

    ठाकुर कुशालसिंह के नेतृत्व में
    क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों को
    करारी हार दी: अचलाराम
    चौधरी, आऊवा

    आऊवा गांव अपने गौरवशाली इतिहास के
    कारण आज भी याद किया जाता है। 1857 की
    स्वतंत्रता संग्राम में आऊवा के शासक ठाकुर
    कुशालसिंह चम्पावत ने अंग्रेजों की सेनाओं के
    खिलाफ वीरता का अद्वितीय उदाहरण पेश
    किया।
    उनका एकमात्र स्वप्न था मातृभूमि की
    स्वतंत्रता के लिए अपने आप को समर्पित करना।
    जब 1857 में एरिनपुरा को छावनी से आजादी
    का उद्घोष हुआ, तो क्रांतिकारियों ने दिल्ली की
    ओर कूच किया। इस दौरान आऊवा में ठाकुर
    कुशालसिंह ने क्रांतिकारियों का स्वागत और
    आतिथ्य किया। यह कदम जोधपुर महाराजा
    तख्तसिंह को नागवार गुजरा। उन्होंने अंग्रेजों के
    साथ मिलकर आऊवा पर आक्रमण किया।
    8 सितंबर 1857 को कैप्टन हीथकोट और
    सेनापति कुशलराज सिंघवी ने आऊया पर हमला
    किया। बिठौड़ा के पास भीषण युद्ध हुआ, जिसमें
    जोधपुर किलेदार ओनाड़सिंह क्रांतिकारी
    सैनिकों के हाथों मारे गए। अंग्रेजों को करारी
    हार का सामना करना पड़ा और उन्हें पीछे हटना
    पड़ा। 18 सितंबर 1857 को आऊवा के इतिहास
    में एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना हुई। एजीजी
    जॉर्ज पेट्रिक लॉरेंस के नेतृत्व में जोधपुर और
    अंग्रेजों की सेना ने आऊवा पर आक्रमण किया।
    चेलावास गांव में हुए युद्ध में ठाकुर कुशालसिंह
    और शिवनाथ सिंह आसोप के नेतृत्व में
    क्रांतिकारी सैनिकों ने अंग्रेजों पर धावा बोला।
    इस युद्ध में जोधपुर से आये पॉलिटिकल एजेंट
    मॉक मेंशन को क्रांतिकारियों ने मार गिराया।

  • सुमेरपुर में 336 प्रतिभाएं सम्मानित तेरहवां प्रतिभावान सम्मान समारोह

    सुमेरपुर में 336 प्रतिभाएं सम्मानित तेरहवां प्रतिभावान सम्मान समारोह

    सुमेरपुर – काना कोलर स्थित कांबेश्वर महादेव मंदिर
    परिसर में श्री क्षत्रिय घांची समाज शिक्षा समिति सुमेरपुर-शिवगंज
    के बैनर तले 13वां प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह एवं
    घांची सम्मान स्नेह मिलन समारोह का समापन धूमधाम व
    हर्षोल्लास के साथ हुआ। दो दिवसीय समारोह का पहला दिन
    संगम-2025 सांस्कृतिक कार्यक्रम के रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ
    सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों, भामाशाहों और
    कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप
    प्रज्वलित और माल्यार्पण करके किया गया। समाज के होनहारों ने
    25 समूहों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह
    लिया। कक्षा 8, 9 और 11वीं के 98 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को
    सिल्वर मेडल, मोमेंटो, स्कूल बैग और प्रशस्ति पत्र देकर
    सम्मानित किया गया।

  • सरतरा में 69 वीं जिला स्तरीय छात्र छात्राओं का टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न

    सरतरा में 69 वीं जिला स्तरीय छात्र छात्राओं का टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न

    कालन्द्री – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरतरा में
    69 वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्राओं ने टेबल टेनिस
    प्रतियोगिता का आगाज किया। उद्घाटन में मुख्य अतिथि
    लुंबाराम चौधरी सांसद सिरोही-जलोर, विशिष्ट अतिथि अर्जुन
    पुरोहित जिला प्रमुख सिरोही, हसमुख मेघवाल प्रधान पंचायत
    समिति सिरोही, पेपी देवी प्रशासक ग्राम पंचायत सरतरा, मधुदेवी
    जिला परिषद सदस्य-सिरोही उप सरपंच रतनसिंह आदी इस
    अवसर पर विद्यालय के ललित पुरोहित व नरेश पुरोहित व अन्य
    भामाशाह उपस्थित रहे।
    इस प्रतियोगिता में 35 टीमों के कुल 160 खिलाड़ियों ने भाग
    लिया। कार्यक्रम का संचालन हरिदान चारण व ईश्वर चंद्र आर्य ने
    किया। यह जानकारी सचिव व प्रधानाचार्य पूर्णाशंकर रावल ने
    दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जागरूक युवा वलदरा
    निवासी सुरेश पुरोहित ने फाचरिया से वलदरा डामर सड़क बनाने
    सरतरा ग्राम में पानी टंकी पाईप लाईन और घर घर नल कनेक्शन
    देने व सरतरा कालन्द्री मार्ग बनाने तथा वलदरा गांव में सामान्य
    शिक्षा विभाग का उच्च प्राथमिक विद्यालय खुलवाने की मांग रखी
    साथ ही सरतरा स्कूल में बालिकाओं के लिए दो कमरे बनाने की
    मांग रखी। इस अवसर पर गिरीश देवासी वेलाराम पुरोहित
    ओटाराम चौधरी, भुवनेश्वर वैष्णव, खेताराम मेघवाल, राजेन्द्र
    पुरोहित, वीराराम मेघवाल, गोकूल देवासी, समेलाराम देवासी,
    हमीराराम मेघवाल, मंगलसिंह एवं कई गणमान्य ग्रामीण तथा दल
    प्रभारी विद्यालय स्टाफ छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अतिथियों का
    माला साफा और स्मृति चिन्ह देकर भव्य सम्मान किया गया।
    सांसद ने प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की।

  • विज्ञान शिक्षा को रुचिकर बनाना समय की आवश्यकताः सीरवा

    विज्ञान शिक्षा को रुचिकर बनाना समय की आवश्यकताः सीरवा

    सादड़ी। आज का युग विज्ञान का युग है। विज्ञान शिक्षण को रुचिकर बनाना समय की आवश्यकता है। इसके बाबत प्रयोगशाला व विज्ञान किट का उपयोग शिक्षकों को करने आना चाहिए। इसमें विज्ञान शिक्षकों का यह दो दिवसीय प्रशिक्षण महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उक्त उद्गार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बगड़ी नगर के उप प्रधानाचार्य मांगीलाल सीरवी ने स्थानीय धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में कक्षा ६ से ८ वीं की पाठ्य पुस्तक आधारित विज्ञान विषयाध्यापकों का दो दिवसीय प्रायोगिक कार्य प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में व्यक्त किए।

    प्रायोगिक पर जोर देने की आवश्यक्ता
    सीरवी ने कहा कि विज्ञान शिक्षण को जीवन से जोडते हुए सीखने के प्रतिफल पर आधारित प्रायोगिक कार्य अधिकाधिक करवाएं। संदर्भ व्यक्ति जीव विज्ञान व्याख्याता मोहन लाल जाट ने कक्षा ६ से ८ की विज्ञान पाठ्यक्रम के अनुसार करणीय प्रयोंगों की जानकारी दी। स्थानीय संस्था प्रधान विजय सिंह माली ने कहा भारत में विज्ञान की गौरवशाली परंपरा रही है। भारत में एक से बढ़कर वैज्ञानिक हुए है, हमें विद्यार्थियों को वैज्ञानिकों की जीवनी पढाने का आव्हान किया।

  • स्कूल जाना जरूरी है … बच्चों को कंधों पर बिठा रस्से के सहारे नदी पार करवाई

    स्कूल जाना जरूरी है … बच्चों को कंधों पर बिठा रस्से के सहारे नदी पार करवाई

    देसूरी – काणा बांध ओवरफ्लो होने से दुदापुरा और काणा
    स्कूलों में पढ़ते हैं। ग्रामीणों ने
    गांव के बीच संपर्क कट गया है। नदी वेग से बह रही है। पुल का
    नदी के दोनों किनारों पर रस्सी
    बांधकर बच्चों को कंधों पर
    बैठाकर नदी पार करवाई।
    बीमार लोगों को देसूरी,
    नारलाई और सादड़ी
    अस्पताल ले जाने में भी
    परेशानी हो रही है।

    बारिश से 3 माह पहले
    तोड़ दिया था पुराना पुल ग्रामीणों ने बताया कि तीन माह पहले ठेकेदार ने पुराना पुल तोड़ा तब ग्रामीणों ने विरोध किया था। नए पुल
    अब तक नहीं बन पाया। प्रशासक दौलत राईका ने कहा कि ठेकेदार
    को बारिश को ध्यान में रखकर काम करना था। पीडब्ल्यूडी के एईएन
    पेमाराम ने कहा कि दुदापुरा के बीच पुलिया का निर्माण पानी की
    आवक होने से बाधित हुआ। अस्थाई पुलिया का निर्माण पाइप
    डालकर शीघ्र किया जाएगा।

  • बधाई – शुभकामनाएं

    बधाई – शुभकामनाएं

    सादड़ी (राणकपुर) – हाल कोईम्बतुर निवासी श्रीमती
    विजयाबाई मांगीलालजी छाजेड़ के सुपौत्र एवं श्रीमती
    सपना संजयजी छाजेड़ के सुपुत्र मोक्षित छाजेड़ ने
    CBSE में 12th कक्षा में स्कूल में टॉपर रह कर विशेष
    दर्जा हासिल किया है। जिसमें 3 विषय में 99% एवं
    98% अंक प्राप्त कर अपने परिवार का गौरव बढ़ाया!
    हलकारा परिवार की हार्दिक बधाई !!