Category: Health

  • शरीर ही नहीं मन को भी पवित्र रखना चाहिए

    शरीर ही नहीं मन को भी पवित्र रखना चाहिए

    महात्मा रामानुजाचार्य अपनी शारीरिक दुर्बलता के कारण
    नदी में स्नान करने जाते समय, जाते हुए लोगों का सहारा लेकर
    जाया करते थे। जाते समय वे ब्राह्मण के कंधे का सहारा लेते और
    आते समय शुद्र के कंधे पर हाथ रखकर आते। लोगों ने
    आश्चर्यपूर्वक पूछा- भगवन्! शूद्र के स्पर्श से तो आप अपवित्र हो
    जाते हैं, फिर स्नान का महत्व क्या रहा? आचार्यजी मुस्कुराए और
    उन्होंने कहा- स्नान से मेरी देह मात्र शुद्ध होती है। मन का मैल तो
    अहंकार है। जब तक मनुष्य में अहंकार शेष है, तब तक उसे मन
    का मलीन ही कहा जाता है। मैं शूद्र का स्पर्श करके अपने मन की
    मलीनता स्वच्छ करता हूँ। मैं किसी से बड़ा नहीं, सब मुझसे ही बड़े
    हैं, शूद्र भी मुझसे श्रेष्ठ है, इसी भावना को स्थिर करने के लिए शूद्र
    का सहारा लिया करता हूँ। उत्तर युक्तियुक्त था, पूछने वालों का
    ठीक समाधान हो गया। शरीर ही नहीं मन को भी पवित्र रखने की
    व्यवस्था करनी चाहिए।

  • सुबह जल्दी उठने से संतुष्टि और खुशी बढ़ जाती है

    सुबह जल्दी उठने से संतुष्टि और खुशी बढ़ जाती है

    हमारे नींदे के पैटर्न को दो हिस्सो में बांटा जाता है। पहला जल्दी उठने वाले और दूसरा देर रात तक जागने वाले। यह लंबी बहस का मुद्दा है कि इनमें कौन ज्यादा बेहतर है। ऐसे ही एक ताजा शोध में पोलैंड की वारसॉ यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग के शोधकर्ताओंने पाया कि देर तक जागने वाले लोगों की तुलना में सुबह जल्दी उठने वाले लोग अधिक कर्तव्यनिष्ठ और धार्मिक स्वभाव के होते है। यह अनुशासन उन्हे जीवन में अधिक संतुष्ट और खुशहाल बनाता है। यह शोध ‘गॉडलेस आउल, डेवाउट लॉर्क्स’शीर्षक से पीएलओएस वन जर्नल में प्रकाशित हुआ है। हालांकि मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि इसकी वजह यह हो सकती है कि ज्यादातर धार्मिक गतिविधियां सुबह होती है। निश्चित ही,

    धर्म जल्दी उठने और कर्तव्यनिष्ठता के बीच कुछ जुडाव हो सकता है दूसरी ओर, बिहेवियरल स्लीप मेडिसन जर्नल में प्रकाशित एक अन्य ताजा शोध में पाया गया कि रात में जागने वाले लोगों को आलसी, अस्वस्थ, अनुशासनहीन, अपरिपक्व और रचनात्मक माना जाता है। लेकिन क्या वास्तव में लोगों को इस नजरिए देखा जाना चाहिए? या ऐसे शोध अधूरे और अत्यधिक नैतिक तस्वीर तो पेश नहीं कर रहे। वर्कप्लेस साइकोलॉजी  के एक्सपर्ट डेक्कन गिल्मर कहते है, कि यह एक पूर्वाग्रह है कि जो लोग सुबह जल्दी उठते है, वे रात में जागने वाले लोगों की तुलना में अधिक नैतिक होते है।

    अगर कोई सुबह ६ बजे उठता है और काम पर जल्दी पहुंचता है तो उसे सामाजिक धारणाओंके चलते अधिक कर्तव्यनिष्ठ माना जाता है। वे कहते हैं कि एक रिसर्च में कर्मचारियों को खुद मैनेजर के तौर पर देखने और शेड्यूल परिवर्तन करने के कर्मचारियों के आवेदन की समीक्षा करने का टास्क दिया गया। इसमें पाया गया कि रात में जागने वाले लोगों के शेड्यूल में बदलाव के आवेदन को नकारात्मक तरीके से लिया गया, जबकि उनके काम में किसी तरह काी गडबडी नही थी।

    मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि किसी व्यक्ति का स्लीपिंग पैटर्न बायोलॉजिकल कारणों पर भी निर्भर करता है। कई बार मौसम भी तय करता है कि व्यक्ति किस समय उठेगा।

  • बाली अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण

    बाली अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण

    बाली – बाली जिला अस्पताल में को
    डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण किया गया। इस
    सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को
    डायलिसिस के लिए दूरदराज के अस्पतालों में
    जाने की आवश्यकता नहीं होगी। बाली विधायक
    पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने उद्घाटन समारोह में बताया
    कि बाली में 68 करोड़ रुपए की लागत से नया
    जिला अस्पताल भी बनाया जाएगा। विधायक
    राणावत ने बाली में ब्लड बैंक की मांग पर कहा कि
    ब्लड स्टोरेज यूनिट को तत्काल मजबूत किया
    जाएगा, जिससे मरीजों को रक्त संबंधी सेवाओं का
    लाभ मिल सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
    अधिकारी विकास मोरवाल ने बताया कि जिला
    स्तरीय टीम द्वारा सिलिकोसिस मरीजों की पहचान
    कर उनकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने
    आश्वासन दिया कि मरीजों को अब यहीं हर संभव
    उपचार मिलेगा। विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत
    द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष
    में बाली में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
    इसी क्रम में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार
    अभियान’ के तहत जिला चिकित्सालय, बाली में
    एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
    गया। इस अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा
    धार (मध्यप्रदेश) से किया गया था, जिसका सीधा
    प्रसारण शिविर में दिखाया गया।

  • डेली दौड़ लगायें, तनाव से दूरी बनायें

    डेली दौड़ लगायें, तनाव से दूरी बनायें

    अधिकांश रनर्स का मानना है कि यदि वे दौड़
    लगाना शुरु करते हैं, तो कुछ ही देर में
    उनका मूड ठीक हो जाता है. रनिंग करने से
    आप खुद को मजबूत मानने लग जाते हैं.
    यदि आप तनाव में हैं तो एक बार दौड़
    लगाकर देखिए, तनाव जाता रहेगा. इससे
    एक बात तो साफ है कि एक्सरसाइज से मूड
    सुधर जाता है. ऐसा क्या है कि एक्सरसाइज
    के बाद दिमाग में एकदम शांति महसूस होने
    लगती है. इसका जवाब कुछ केमिकल्स में
    है. खासतौर पर दिमाग में मौजूद
    न्यूरोकेमिकल्स, जो मूड को प्रभावित करते हैं. मूड सुधारने वाले
    केमिकल्स में सेरोटोनिन, एपाइनफ्रिन, डोपामाइन और एंडोर्फिन
    है. कुल मिलाकर चारों न्यूरोकेमिकल्स
    एक्सरसाइज से बढ़ते हैं. बता रही हैं
    फिजिकल हेल्थ व वेलनेस एक्सपर्ट क्लेरी
    डोरोटिक.


    मूड सुधरने लगेगा :
    सेरोटोनिन से मूड सुधर जाता है. साथ ही
    अवसाद खत्म होता है. इस केमिकल के
    लिए लंबी दूर तक दौड़ लगा लें, या फिर एक
    प्लेट पास्ता खा लें. जिस तरह से दोस्त या
    परिवार के साथ समय गुजार लेने पर
    फीलिंग होती है, वैसी ही इस केमिकल के बनने से होती है. भारी
    दबाव और बेचैनी से यह केमिकल घटता है. भूखे रहने से या लो
    कार्बोहाइड्रेट से भी कम होता है.

    सुकून की नींद आएगी :
    नींद के लिए यही न्यूरोकेमिकल जिम्मेदार है. सोने और जागने के
    समय में गड़बड़ी है तो समझो डोपामाइन का संतुलन गड़बड़ाया है.
    तनाव, भूखे रहने और कम कार्बोहाइड्रेड के भोजन से घटता है.
    इसे ‘जेटलेग’ (विमान से उतरने के बाद थकान) भी कहते
    हैं. लंबे समय तक यदि आप एक्सरसाइज़ करते हैं और इसका नियम
    बनाए रखते हैं तो इससे इस केमिकल में इजाफा होने लगता है.

    नया रास्ता मिलेगा:
    यह केमिकल संघर्ष के काम का है. साथ ही मुश्किल घड़ी में यही
    केमिकल भागने का रास्ता भी सुझाता है. इससे शरीर में दिल
    की धड़कन, ब्लड प्रेशर और शरीर का तापमान बढ़ता है.

  • हृदय रोगी कॉफी के अधिक प्रयोग से बचें

    हृदय रोगी कॉफी के अधिक प्रयोग से बचें

    कॉफी पीना कुछ मामलों में फायदेमंद होता है, लेकिन अब
    अमेरिकी शोधकर्ताओं ने एक शोध में बताया, प्रतिदिन दो या अधिक
    कप कॉफी पीना गंभीर उच्च रक्तचाप वाले लोगों में हृदय रोग से मृत्यु
    के जोखिम को दोगुना कर सकता है. अध्ययन के निष्कर्ष जर्नल
    ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में प्रकाशित हुए थे. साथ ही
    अध्ययन में यह भी बताया गया कि हर दिन एक कप कॉफी या एक
    कप ग्रीन टी पीने से किसी भी रक्तचाप माप पर हृदय रोग से मरने का
    खतरा नहीं होता हैं.


    हालांकि इससे पहले हुए एक शोध में बताया गया था कि
    एक दिन में एक कप कॉफी पीने से दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत के
    जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है और स्वस्थ व्यक्तियों
    में दिल के दौरे या स्ट्रोक को रोका जा सकता है. नए अध्ययन का
    उद्देश्य यह निर्धारित करना है कि क्या कॉफी का ज्ञात सुरक्षात्मक
    प्रभाव उच्च रक्तचाप की विभिन्न डिग्री वाले व्यक्तियों पर भी लागू होता
    है. साथ ही शोधकर्ताओं ने एक ही आबादी में ग्रीन टी के प्रभावों की भी
    जांच की. अध्ययन के वरिष्ठ लेखक हिरोयासु इसो ने कहा, यह इस
    तरह का पहला अध्ययन है, जिसमें प्रतिदिन २ या अधिक कप कॉफी
    पीने और गंभीर उच्च रक्तचाप वाले लोगों में हृदय रोगियों में मृत्यु दर
    के बीच संबंध खोजने का प्रयास किया है.

  • ज़िंदगी में ना कहने की भी आदत डालिए

    ज़िंदगी में ना कहने की भी आदत डालिए

    ओवरप्रोडक्टिव होने की चाहत
    वर्क फ्रॉम होम ने हम सब को हाइपर-प्रोडक्टिव बना दिया
    है. नौकरी खोने के डर ने हमें खुद को साबित करने के
    लिए कुछ ज्यादा ही प्रेरित कर दिया है. पर इसका असर
    हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत पर नजर आने
    लगा है. खुद को साबित करने का यह दबाव, हमारी टु-डू
    लिस्ट यानी आज के काम की सूची को कभी खत्म ही नहीं
    होने देता. पर, जिंदगी को जीने का यह तरीका ठीक नहीं.
    लगातार, बिना ब्रेक के काम करते जाना ही तो हमारी
    जिंदगी का एकमात्र लक्ष्य नहीं हैं तो आपको जिंदगी जीने का
    सलीका थोड़ा बदलना होगा. थोड़ा ब्रेक लेना सीखना
    होगा. थोड़ा आराम करना सीखना होगा.

    बचपन से हमारा फोकस यह सिखाने पर होता है कि,
    किसी काम को करने के लिए मना नहीं करते. पर यह
    सीख बड़े होने पर हमारी जिंदगी के सुख-चैन चुरा लेती है.
    क्यों जरुरी है ऐसे कामों की सूची बनाना, जिसके लिए
    आपकों ना कहना है.

    लगातार काम करते जाओ, करते जाओ. पर, ऐसा लगता
    है कि काम खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा. घर के कामकाज, घर
    से ऑफिस का कामकाज, बच्चों की पढ़ाई, बच्चों से जुड़ी अन्य
    जिम्मेदारी … एक के बाद एक इन कामों को निपटाते-निपटाते रात में
    सोने का वक्त कब हो जाता है, पता नहीं चलता. पर, यह मैं पूरे विश्वास
    के साथ कह सकती हूं कि, इतनी व्यस्तता के बाद भी आपके सारे
    काम खत्म नहीं होते होंगे. पढ़ते-पढ़ते जवाब में आपने सिर हिला
    दिया ना ?
    यह स्थिति सिर्फ हमारी और आपकी नहीं, बल्कि हम
    सबकी है. कोरोना महामारी ने ना सिर्फ हमारी मानसिक शांति को
    प्रभावित किया है, बल्कि इसका असर हमारी कार्यक्षमता पर भी पड़ा
    है. ऐसा लगता है कि, मानो हमारे दिमाग के सामने एक घना कोहरा
    है, जिसके बाद की दुनिया हमें दिखाई नहीं दे रही है. या फिर हाथ-
    पैर मारने के बावजूद हमारे पैर कहीं फंस रहे हैं.
    ऐसा नहीं है कि पहले हमारी जिंदगी व्यस्त नहीं थी.

    २०२० से पहले भी हम सब अतिव्यस्त जिंदगी ही जी रहे थे, पर पूरी
    दुनिया के लिए पिछला साल ऐसा बीता है, जो शायद हम सब जिंदगी
    में एक बार ही देखते हैं. खैर .. २०२० बीत चुका है.
    महामारी को हराने की तैयारियां भी जोर पकड़ती नजर
    आ रही हैं. पर, इस सबके बीच इस साल ने हमें बार-बार एक चीज के
    लिए कुरेदा भी है. वह चीज है, खुद पर ओढ़े हुए काम के अतिरिक्त
    बोझ को कम करना. हर बात में हां कहने की जगह ना कहना
    सीखना. अपने बारे और अपने हितों के बारे में सोचना और उस दिशा
    में काम करना. आपने इससे पहले हजारों बार पढ़ा या सुना होगा कि,
    अपनी जिंदगी को थोड़ा सरल बनाने के लिए टु-डू लिस्ट बनाएं यानी
    उन कामों की सूची बनाएं, जो आपको आज करने हैं. पर, मेरी सलाह
    है कि, अब आप उन कामों की सूची बनाएं, जो आपको नहीं करने हैं
    या जिसके लिए आपकों सामने वाले को मना करना है.
    अच्छा, आप कभी ट्रेडमिल पर चढ़ी हैं ? एक घंटे तक
    ट्रेडमिल पर दौड़ने के बाद मशीन कह देती है कि आप फलां
    किलोमीटर तक चली हैं और आपकी कुछ कैलोरी बर्न हो गई है. पर,
    दरअसल उसके लिए हम कहीं जाते नहीं है. टु-डू लिस्ट देखकर भी
    कई दफा ऐसा ही लगता है. ऐसा महसूस होता है कि काम है कि
    खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है तो इस सूची में नई चीजों को शामिल
    करने की जगह, कुछ ऐसे काम करने ही बंद कर दें जो जिंदगी में
    आपको आगे बढ़ने नहीं दे रहे.

  • डॉ. गोविंद पुरोहित के वराडा गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

    डॉ. गोविंद पुरोहित के वराडा गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

    जालोर – भारत गौरव रत्न पुरस्कार से
    सम्मानित जालोर जिले के ओडवाडा के मूल
    निवासी अहमदाबाद में कार्यरत है। वराडा गांव
    पहुंचने पर सुप्रसिद्ध वरिष्ठ आर्थोपेडिक ज्वाइंट
    रिप्लेसमेंट एवं स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. गोविंद
    पुरोहित व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता पुरोहित
    का टायगर विला में विप्र फाउंडेशन राजस्थान के
    प्रदेश अध्यक्ष टाइगर अशोक राजपुरोहित के
    नेतृत्व में माला साफा और शाल ओढ़ाकर भव्य
    स्वागत किया। विप्र फाउंडेशन सिरोही के जिला
    उपाध्यक्ष व पूर्व जिला महामंत्री सुरेश पुरोहित,
    जवाहरमल पुरोहित समेत कई जनसमूह
    उपस्थित रहे। डॉ गोविंद पुरोहित ने अपने
    चिकित्सा करियर में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर
    पर अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। नई दिल्ली
    में भारत गौरव रत्न सम्मान पुरस्कार से सम्मानित
    किया। कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया
    गया। 1986 में उन्होंने एक तीन पैर वाले बच्चे
    का सफल ऑपरेशन किया, जिसे गिनीज वर्ल्ड
    रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया। विश्व धरोहर एवं
    पर्यावरण संरक्षण आयोग (भारत सरकार) द्वारा
    दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में आर्थोपेडिक
    सर्जन के रूप में उत्कृष्ट कार्य एवं समाज सेवा के
    लिए डॉ. गोविंद पुरोहित को भारत गौरव रत्न
    सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया।

    पिछले 40 वर्षों से डॉ. गोविंद पुरोहित को
    खेतेश्वर ट्रस्ट, अहमदाबाद के माध्यम से गरीब
    एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की समर्पित
    सेवा, सर्जरी करने तथा उत्कृष्ट सामाजिक कार्य
    करने के लिए राजगुरु ट्रस्ट द्वारा विभिन्न
    सामाजिक पुरस्कारों – राजपुरोहित युवा शक्ति
    तथा राजपुरोहित रत्न पुरस्कार से सम्मानित
    किया हैं। खेतेश्वर ट्रस्ट आम जनता के
    साथ-साथ आर्थिक रूप से जरूरतमंद मरीजों
    को रियायती दरों पर शल्य चिकित्सा उपचार
    प्रदान किया है।
    वह गुजरात में श्रमिक राज्य बीमा योजना
    अस्पताल और साबरमती रेलवे अस्पताल में
    कूल्हे और घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी के
    अग्रणी हैं। भूकंप और गोधरा की घटना के बाद
    उनकी उत्कृष्ट सेवा के परिणामस्वरूप उन्हें
    गुजरात सरकार द्वारा ‘सर्वश्रेष्ठ सामाजिक सेवा
    करने वाले डॉक्टर’ पुरस्कार से सम्मानित
    किया, साथ ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय
    ऑर्थोपेडिक उपलब्धियों के लिए ऑर्थोपेडिक
    उत्कृष्टता पुरस्कार और अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य
    देखभाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया। डॉ.
    गोविंद पुरोहित मूलत जालोर जिले के ओडवाडा
    गांव के मूल निवासी व अहमदाबाद में कार्यरत
    है। डाक्टर पुरोहित ने देशभर में अपनी एक
    अलग पहचान बनाई हैं।

  • आर्युवेदिक तरीके से पेट दर्द भगाएं

    आर्युवेदिक तरीके से पेट दर्द भगाएं

    प्रकृति घरेलू उपचार ऐसे इलाज है, जो घर में आसानी से उपलब्ध होते है। जैसे की फल, सब्जियां, मसाले और जड़ी बूटियां आदि।यह पदार्थ एसी चीजें है, जो आम तौर पर रोजाना हमारे सामने या इस्तेमाल में आती है। हालांकि आज कल गर्मी के कारण अक्सर पेट दर्द की परेशानी झेलनी पड़ती है।। ऐसे में किसी मेडिकल से दवाई लेकर कुछ देर की राहत मिलती है, लेकिन फिर वही दर्द हमारे अन्य कार्यों में रुकावट का कारण बन जाता है। एसे में व्यक्ति अपने खाने – पीने की चीजों को दूसरों चीजों से तुलना कर लापरवाही करने लगता है। गर्मी के कारण पेट को ठंडा रखने के लिए फ्रिज से आइस्क्रीम व ठंडी चीजों का सेवन करने लगता है।यह सभी दिखने में ठीक लगती है, लेकिन तासीर में ठंडी नहीं होती है। खासकर जिन्हें पित्त से जुड़ी समस्या है, उनमें कुछ चीजों के सेवन इस मौसम में पेट को गर्मी, एसिडिटी, त्वचा का फटना और चिड़चिडापन बढ़ा देता है।

    पेट संबंधित बीमारियो से निपटने के लिए प्राकृतिक उपचार अपनाएं, जोहामारी रसोई में आसानी से मिल जाती है। एसी जड़ी बूटियां है, जो शरीर के आंतरिक तापमान को संतुलित बनाए रखते हुए पाचन को बढ़ावा देती है।

    एलोवेरा : – इसका जूस पाचन तंत्र को ठंडा रखता है। आतों की गर्मी व पेट में जलन से राहत दिलाता है। इसके अलावा शरीर को देर तक हाईड्रेट रखता है।

    धनिया : – खड़ी धनिया या हरे पत्ते, यह ठंडे गुणों के लिए जाने जाते हैं। इससे बने हर्बल चाय पीने से पाचन क्रिया सक्रिय रहता है।

    सौंफ : – मुंह की बदबू दूर करने के साथ पेट की गर्मी को कम करता है। इससे पाचन क्रिया ठीक रहता है। एसिडिटी से भी रहतममंद है। खाना खाने के बाद इसका सेवन फायदेमंद है। हो सके तो इसका सरबत भी बना सकते हैं।

     पुदीना : – यह ताज़गी से भरपूर होती है। यह आत को ठंडा करने, सूजन कम करने और पाचन तंत्र को कम करके स्वस्थ रखने में मदद करता है।

    इलायची : – इसके बीच सीने में जलन व मिथली के लक्षणों को कम करते हैं। पानी में इलायची के बीजों को उबालकर पीना भी शरीर को ठंडक देता है साथ ही तरोताजा महसूस करता है।

     हींग : – पेट से जुड़ी स्मायाओ से राहत पाने के।लिए हींग का उपयोग सदियों से होता आ रहा है। पेट दर्द से राहत पाने के लिए आप हींग को पानी के साथ सेवन कर सकते हैं। इससे जल्द आराम मिलता है।

  • कोलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक रूप सेघटाने में मददगार हैं ये आसन

    कोलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक रूप सेघटाने में मददगार हैं ये आसन

    खराब कोलेस्ट्रॉल भारतीयों में तेजी से बढ़ती समस्या है। इसे साइलेंट किलर भी कहते हैं, क्योंकि बिना पता चले यह धीरे-धीरे धमनियों की दीवारों पर जमा होता है। इससे प्लाक बनते हैं जो धमनियों को ब्लॉक कर सकते हैं। इससे दिल और दिमाग में टक्त का प्रवाह बाधित होता है, जिससे दिल के रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल का लगभग 20 प्रतिशत मस्तिष्क में होता है, जो शरीर के किसी अन्य टिशू की तुलना में अधिक है। खराब कोलेस्ट्रॉल शरीर और मस्तिष्क दोनों के लिए नुकसानदायक है। खान-पान बदलाव कटने के साथ ही अर्ध मत्स्येंद्रासन, आंजनेयासन’ और हस्तपादांगुष्ठासन आदि किए जाएं तो इसे प्राकृतिक तटीके से नियंत्रित कर सकते हैं।

    अर्धमत्स्येन्द्रासन पैर फैलाकर फर्श पर बैठ जाएं। बाएं पैट को घुटने से मोड़ें। दाएं पैट को उठाएं और एड़ी को बाएं घुटने के पास रखें। धड़ को थोड़ा दाहिनी ओर मोड़ें औट दाएं घुटने को बाएं हाथ की बगल से दबाते हुए दाएं टखने को पकड़ें। दाहिने हाथ को पीठ के पीछे से बाईं जांघ की ओर ले जाएं, हथेली बाहट की ओर हो। गर्दन को दाहिने कंधे की ओर मोड़ें। कुछ सेकंड रुकें। धड़ और गर्दन को सीधा करते हुए पूर्व स्थिति में आएं। अब बाईं ओर मुड़ने के लिए यही स्टेप्स दोहराएं।

  • Health Tips: जोड़ों और शरीर के दर्द का इलाज आपके किचन में !

    Health Tips: जोड़ों और शरीर के दर्द का इलाज आपके किचन में !

    क्या आप जानते हैं कि आपकी किचन में एक ऐसी देसी दवा मौजूद है जो कई बीमारियों में राहत दिला सकती है? हल्दी (Turmeric) सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि सेहत को भी कई तरह के फायदे देती है। हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन (Curcumin) तत्व इसे एक पावरफुल सुपरफूड बनाता है। चलिए जानते हैं कि हल्दी का नियमित सेवन कैसे जोड़ों के दर्द, सूजन, और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।

     हल्दी: एक नेचुरल औषधि

    हल्दी प्राचीन काल से ही आयुर्वेदिक चिकित्सा में इस्तेमाल होती आ रही है। इसके एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, और एंटीबैक्टीरियल गुण इसे एक बहुआयामी दवा बनाते हैं। हल्दी का सेवन करना या इसे घाव पर लगाना, दोनों ही तरीके से यह फायदेमंद है।

     घाव जल्दी भरने में मददगार

    हल्दी के एंटीसेप्टिक गुण चोट, कटने या जलने पर तेजी से घाव भरने में मदद करते हैं। हल्दी लगाने से:

    1. इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।
    2. घाव जल्दी ठीक होता है।

    आप एक पेस्ट बनाकर घाव पर लगा सकते हैं:

    • 1 चम्मच हल्दी
    • थोड़ा सा पानी या नारियल तेल

    इससे घाव की सूजन और जलन कम होती है।

    हल्दी और इम्यूनिटी बूस्ट

    हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। यह फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है, जिससे आप बार-बार बीमार नहीं पड़ते। हल्दी के सेवन से:

    • वायरल इंफेक्शन का खतरा कम होता है।
    • इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।

    Tip: रोजाना सुबह हल्दी वाला दूध (Turmeric Latte) पिएं। यह न केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, बल्कि शरीर को अंदर से डिटॉक्स भी करता है।

     जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में राहत

    क्या आपके जोड़ों में दर्द रहता है? हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इसे जोड़ों के दर्द और सूजन में बेहद कारगर बनाते हैं।

    • हल्दी गठिया (Arthritis) के दर्द में राहत देती है।
    • चोट या मसल पेन में सूजन कम करती है।

    कैसे करें इस्तेमाल?

    रात को सोने से पहले:

    1. 1 गिलास गर्म दूध में
    2. ½ चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पिएं।

    इससे मांसपेशियों का दर्द धीरे-धीरे कम होगा और नींद भी बेहतर आएगी। इसे “Golden Milk” भी कहते हैं!

    स्किन में निखार

    अगर आप स्किन प्रॉब्लम्स जैसे मुंहासे, दाग-धब्बे या संक्रमण से परेशान हैं, तो हल्दी का सेवन और उपयोग दोनों फायदेमंद हैं। हल्दी के:

    • एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन इंफेक्शन से बचाते हैं।
    • एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं।

    हल्दी फेस पैक:

    1. 1 चम्मच हल्दी
    2. 1 चम्मच बेसन (Gram Flour)
    3. ½ चम्मच शहद
    4. थोड़ा सा गुलाब जल

    इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे स्किन में निखार आता है और दाग-धब्बे कम होते हैं।

     पाचन सुधारने में हल्दी

    अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं हैं, जैसे:

    • गैस, बदहजमी
    • एसिडिटी

    तो हल्दी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। हल्दी पित्ताशय से बाइल (Bile) के स्राव को बढ़ाती है, जिससे पाचन प्रक्रिया सुधरती है।

    हल्दी वाली चाय:

    1. 1 कप गर्म पानी में
    2. ½ चम्मच हल्दी
    3. थोड़ा सा अदरक
    4. 1 चम्मच शहद

    इस चाय को रोजाना पिएं। इससे आपका पाचन सुधरेगा और पेट की समस्याओं से राहत मिलेगी।

    कैंसर-रोधी गुण

    हल्दी के एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण:

    • कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में मदद करते हैं।
    • शरीर को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

    रिसर्च में पाया गया है कि हल्दी का नियमित सेवन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। यह प्रिवेंटिव केयर में बेहद कारगर मानी जाती है।

    हल्दी को डाइट में कैसे शामिल करें?

    1. सब्जी और दाल में हल्दी जरूर डालें।
    2. रोजाना हल्दी वाला दूध पिएं।
    3. स्मूदीज़ में हल्दी मिलाएं।
    4. हल्दी की चाय बनाकर पिएं।

     महत्वपूर्ण जानकारी और सावधानी

    • सिर्फ 1-2 चम्मच हल्दी का सेवन रोजाना करें।
    • अगर आपको पित्ताशय की समस्या है, तो हल्दी का सेवन डॉक्टर से पूछकर करें।
    • हल्दी के ज्यादा सेवन से पेट में जलन हो सकती है।

     Disclaimer:

    यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी बीमारी या समस्या के लिए अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

     निष्कर्ष: किचन में छुपा खजाना

    हल्दी एक ऐसी देसी औषधि है, जो आपकी किचन में ही मौजूद है। इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करें और देखें कैसे आपकी सेहत में सुधार होता है। चाहे वो जोड़ों का दर्द हो, स्किन की समस्या हो, या इम्यूनिटी बढ़ानी हो, हल्दी आपकी स्वास्थ्य यात्रा का एक अहम हिस्सा बन सकती है।

    “Health starts from home – and sometimes, from your kitchen!”