Category: jain temple

  • हिंगलाज माता मूर्ति स्थापना के साथ प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    हिंगलाज माता मूर्ति स्थापना के साथ प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बाड़मेर। बालोतरा जिले के समदड़ी इलाके में झूपा मठ में नवनिर्मित हिंगलाज माता मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजा कर नवनिर्मित प्रतिमा स्थापित की गई। इससे पहले मंदिर परिसर में हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। महोत्सव में बड़ी संख्या में साधु संत व भक्तजन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे। अमर ध्वजारोहण और हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। हिंगलाज माता की नवनिर्मित प्रतिमा की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे मंदिर।

    संत-महापुरुषों की रही मौजूदगी
    पुरी, महेश पुरी, दादागुरु केदार पुरी, मनोजगिरी, संत पुरी, रामु पुरी (अष्ट कौशल महंत), अन्नपूर्णा पुरी (हरिद्वार), थानापति धवल पुरी, सत्यम गिरी (कोटेश्वर), राकेश गिरी, मोहित पुरी, रामन पुरी, सत्यनाराण भारती, जगदीश पुरी (चौहटन), ओंकार भारती (पेराऊ मठ), हरि भारती (भलरो का वाड़ा), जनकपुरी (होटलू), मुकेश पुरी, करण पुरी, कवराज पुरी, भुवनेश्वर पुरी (खारवा मठ), लाडू गिरी, नृसिंहदास महाराज जैसे अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे।

  • श्री सिमंधरस्वामी जैन मंदिर, दादावाड़ी व गुरुमंदिर चम्पावाड़ी गढ़सिवाना कारजतजयंती पंचान्हिका महोत्सव 17 से 21 जनवरी 2026 तक, चढ़ावे 7 दिसंबर से

    गढ़सिवाना – नगर के मोकलसर रोड
    मुख्य मार्ग पर स्थित श्री सिमंधरस्वामी जैन
    मंदिर, दादावाड़ी एवं गुरुमंदिर चम्पावाड़ी की
    प्रतिष्ठा की 25 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रजत
    जयंती पंचान्हिका महोत्सव आगामी 17 जनवरी
    से 21 जनवरी 2026 तक भव्य रूप से
    चम्पावाड़ी, गढ़सिवाना में आयोजित किया
    जाएगा। महोत्सव की तैयारियाँ पूरे उत्साह एवं
    उमंग के साथ जारी हैं।

    गढ़सिवाना नगरी का गौरवशाली इतिहास
    है – यह दादा गुरुदेव श्री जिनकुशलसूरीश्वरजी
    महाराज की जन्मस्थली एवं गुरूवर्या चंपाश्रीजी
    महाराज साहेब की देवलोकगमन भूमि रही है।
    गुरूवर्या चंपाश्रीजी महाराज साहेब की
    स्मृति में निर्मित चम्पावाड़ी गुरुमंदिर के रजत
    जयंती महोत्सव को लेकर नगरजनों में विशेष
    श्रद्धा और उल्लास व्याप्त है।

    महोत्सव संयोजक बाबूलाल भंसाली ने
    जानकारी दी कि खरतरगच्छाधिपति आचार्य
    भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. की
    पावन आज्ञा से महोत्सव के पूर्व चरण के रूप में
    7 दिसंबर 2025, रविवार को प्रातःकाल से
    चम्पावाड़ी परिसर में विविध चढ़ावों का
    आयोजन होगा।

    जाजम का मुहूर्त चढ़ावों के अंतर्गत होंगे
    जाजम बिछाने का चढ़ावा, परमात्मा के मुनीमजी
    बनने का चढ़ावा, पत्रिका में जय जिनेन्द्र,
    पंचदिवसीय सुबह नाश्ता, दोपहर व शाम को
    नवकारसी, प्रवचन, भक्ति पंडाल उद्घाटन,
    भोजन खंड उद्घाटन, पूजा-अनुष्ठान पंडाल
    उद्घाटन, घर-घर तोरण, गाँव साँझी, मेहंदी
    वितरण, पांच दिवसीय विविध पूजाएं, आंगी-
    रोशनी-भक्ति, भव्य महापूजन व जिनालय
    द्वारोद्घाटन आदि।

    इस अवसर पर सुप्रसिद्ध संगीतकार संघवी
    दीपकभाई करणपुरिया, प्रतापगढ़ अपनी भक्ति
    प्रस्तुतियों से विशेष चढ़ावा कार्यक्रम की शोभा
    बढ़ाएंगे। ट्रस्ट अध्यक्ष संघवी वंशराज भंसाली ने
    बताया कि श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री
    चंपाश्रीजी स्मारक ट्रस्ट मंडल द्वारा गढ़सिवाना
    गांव संघ, उम्मेदपुरा संघ एवं हनवंतपुरा संघ
    सहित समस्त गढ़सिवानावासियों को 7 दिसंबर
    को मातृभूमि गढ़सिवाना में पधारने का हार्दिक
    निमंत्रण दिया गया है।

    यह भी उल्लेखनीय है कि जनवरी में होने
    वाले मुख्य महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक
    आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक, जीवदया
    व मानव सेवा से जुड़े विविध कार्यक्रमों का भी
    आयोजन किया जाएगा। हजारों श्रद्धालुओं के
    कर्मभूमि से मातृभूमि कार्यक्रम में शामिल होने
    की संभावना है। कार्यक्रम की तैयारियों में संघवी
    वंशराज भंसाली (अध्यक्ष), बाबूलाल तातेड
    (कोषाध्यक्ष), रजत जयंती महोत्सव संयोजक
    बाबूलाल भंसाली , भूरचंद जीरावला, अरुण
    ललवानी सहित सभी ट्रस्टीगण, अन्य सदस्य
    आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए
    हैं।

    (मीडिया प्रभारी: मुकेश आर. चौपड़ा)

  • मुंबई में जैन समाज के 5 प्रमुख लोगों को ‘दर्शन सागर सम्मान’

    मुंबई में जैन समाज के 5 प्रमुख लोगों को ‘दर्शन सागर सम्मान’

    मुंबई – ‘दर्शन सागर स्मृति समारोह’ में राष्ट्रीय स्तर पर
    चयनित पांच प्रमुख लोगों को ‘दर्शन सागर अवार्ड-2025’ प्रदान
    करके सम्मानित किया। राष्ट्रसंत आचार्य चंद्राननसागर सूरीश्वर
    महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस समारोह में, मुख्य अतिथि
    अमृता फडणवीस, महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री
    श्रीमती अदिति तटकरे एवं नाकोड़ा दर्शन धाम के चेयरमैन
    सुखराज नाहर ने सम्मान प्रदान किया। ‘वारी एनर्जी’ के हितेश
    दोशी, ‘एशियन स्टार’ के विपुल शाह, उद्योगपति संजय घोड़ावत,
    ‘जीएम मॉड्यूलर’ के रमेश जैन और ‘शताब्दी गौरव’ के
    सिद्धराज लोढ़ा को ‘दर्शन सागर अवार्ड 2025’ प्रदान किया
    गया। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के एपेक्स चेयरमैन
    पृथ्वीराज कोठारी और वरिष्ठ समाजसेवी विनोदभाई जवेरी को भी
    उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। ‘दर्शन सागर
    स्मृति समारोह’ समिति के प्रवीण शाह एवं निरंजन परिहार ने सभी का
    आभार व्यक्त किया। आयोजन की सफलता में स्नेहल चौकसी और
    सुरेश जैन सहित नाकोड़ा दर्शन धाम के ट्रस्ट मंडल और मैनेजिंग
    कमेटी के सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। ‘दर्शन सागर स्मृति
    समारोह’ में जैन समाज की प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारी और जैन
    संघों के ट्रस्टीगण विशेष रूप से उपस्थित थे।

  • नवयुग मंडल, लंदन के लिए एक ऐतिहासिक एवं यादगार पर्व साबित हुआ

    नवयुग मंडल, लंदन के लिए एक ऐतिहासिक एवं यादगार पर्व साबित हुआ

    लंदन – लंदन की तपोवन भूमि पर श्री
    नवयुग प्रगति मंडल द्वारा आयोजित पर्यषण
    महापर्व 2025 बड़े उल्लास व श्रद्धा के साथ
    संपन्न हुआ, यह आयोजन आठ दिवसीय
    धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों
    की श्रृंखला के रूप में आयोजित किया गया, जो
    नवयुग मंडल लंदन के लिए एक ऐतिहासिक पर्व
    यादगार साबित हुआ। देश-विदेश से आए
    भक्तजन एवं समाजसेवी इस कार्यक्रम में
    उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ भाग
    लिया।

    इस महापर्व का प्रत्येक दिन विशेष धार्मिक
    क्रियाओं से परिपूर्ण रहा। नव निर्मित शंखेश्वर
    पार्श्व प्रभू की शत प्रतिष्ठित मूर्ति के समक्ष पूजा
    का आयोजन किया गया, जो आयोजन का मुख्य
    आकर्षण बना। साथ ही, सुविख्यात प्रवचनकार
    श्री करणजी वासा व वर्चुअल माध्यम से श्री
    विमल गुरुजी द्वारा सारगर्भित प्रवचन का
    आयोजन हुआ, जिसने उपस्थित जनमानस को
    आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। प्रवचनों में धर्म
    के गूढ तत्वों को सरल भाषा में समझाया गया,
    जिससे श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक
    अनुभूति प्राप्त हुई।

    प्रतिदिन विधि विधान से आयोजित प्रीति
    भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी
    श्रद्धालू एकत्र होकर प्रेम व भाईचारे का अनुभव
    करते हुए भोजन का आनंद लिया। भक्ति गीतों
    की मधुर प्रस्तुति में राजकुमार श्री वैभवजी
    वागमार ने अपने सुरों से वातावरण को
    अलौकिक बना दिया। उनकी भक्ति गीतों की
    प्रस्तुति हर दिन का आकर्षण रही।
    छोटे बच्चे एवं पाठशाला के विद्यार्थी सौं.
    भुवीबेन एवं अक्षिताबेन के मार्गदर्शन में अपनी
    सुंदर प्रस्तुतियाँ देते रहे। इन प्रस्तुतियों में बच्चों ने
    शैक्षणिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक तत्वों को
    बड़ी खूबसूरती से प्रस्तुत किया। आयोजकों ने
    इन बच्चों को पुरस्कार देकर उनके उत्साहवर्धन
    का भी विशेष ध्यान रखा।
    महावीर जन्म के पावन दिन पर सभी
    श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक चढ़ावे में भाग लिया।
    चढ़ावे के दौरान अनूठी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों
    का आयोजन किया गया, जिसमें हर प्रस्तुति ने
    उपस्थित जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस
    दौरान अनेक नए कीर्तिमान भी स्थापित किए
    गए, जो अयोजन की सफलता का प्रमुख आधार
    बने।

    विशेष रूप से आठ तपस्वियों ने अढ़ाई की
    वि आराधना सुख शांती में पूरी श्रद्धा में संपन्न
    की। इस तप-आराधना का अयोजन धार्मिक
    अनुशासन के अनुरूप हुआ और इसे समाज में
    अत्याधिक सराहा गया। उपस्थित समाजसेवियों
    व भक्तजन ने इस आयोजन की भव्यता व
    धार्मिकता की खुले मन से प्रशंसा की।
    इस आयोजन की सफलता में
    मुख्य योगदान रहा।
    संघवी के सी जैन, श्री रमन भाई शाह,
    नवयुग प्रगति मंडल के अध्यक्ष श्री गिरीश
    जैन, उपाध्यक्ष डॉ. श्री सूरज बाफना,
    सचिव श्री चिंतन सलोट, ट्रेजरर श्री
    श्रेणिक शाह, सह-कोषाध्यक्ष श्री पुष्पक
    जैन, पर्युषण इंचार्ज श्री नितिन जैन, जन्म
    वाचन प्रोग्राम इंचार्ज श्री केविन झवेरी,
    प्रीति बेन शाह, प्रफुल्ला बेन, जयसुख भाई,
    सेवा भावी श्री रोहित भाई शाह, भारतीबेन
    शाह, पारुलबेन बोरा, हार्दिक मेहता,
    मफतभाई शाह, जगदीश भाई कापड़िया,
    राहुल जैन एवम अन्य सहयोगियों का।
    इस आयोजन ने न केवल लंदन में बसे जैन
    समाज को एकत्रित किया, बल्कि देश व विदेश
    से आए श्रद्धालुओं को भी एकता, सेवा भावना व
    अध्यात्मिक चेतना के मार्ग पर आगे बढ़ने की
    प्रेरणा दी। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि
    आगे भी इसी प्रकार से सामाजिक व धार्मिक
    आयोजनों के माध्यम से समाज सेवा व
    आध्यात्मिक उत्थान में योगदान देते रहेंगे।

  • वीआईपी परिसर नगर मैदान में महोत्सव को लेकर चल रही हैं तैयारियां

    वीआईपी परिसर नगर मैदान में महोत्सव को लेकर चल रही हैं तैयारियां

    (म.प्र.) इंदौर – नवरात्रि पर लता मंगेशकर
    ऑडिटोरियम के पास वीआईपी परिसर नगर
    मैदान में महोत्सव मनाया जाएगा। 11 दिनी
    महोत्सव में देवी भागवत कथा, महायज्ञ, मंत्र जाप
    और भक्ति संगीत सहित विभिन्न आयोजन होंगे।
    भक्तों को माता के 23 रूपों के साथ ही 12
    ज्योतिर्लिंगों के दर्शन होंगे। 11 हजार स्वर्ण लेपित
    अष्टलक्ष्मी कलशों को 331 दिव्य सामग्रियों से
    सिद्ध किया जाएगा।

    यहां 11 दिनों तक 25 लाख श्रद्धालुओं के
    लिए सुबह से रात तक नाश्ता, फलाहार एवं भोजन
    की व्यवस्था रहेगी। बच्चों के लिए किड्स जोन और संत-महंतों
    सहित प्रमुख मेहमानों के लिए आवास की सुविधा भी होगी।
    कृष्णगिरि पीठाधीश्वर जगद्गुरु आचार्य वसंत विजयानंद गिरि
    महाराज ने ‘भास्कर’ से चर्चा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया 11
    हजार स्वर्ण लेपित कलश सजाए जाएंगे। प्रत्येक कलश में 32 रत्न,
    32 नवरत्न, 154 औषधियां, 132 विष्णु मंदिरों में विराजित
    महालक्ष्मी के चरण कुमकुम, दक्षिणावर्ती शंख, कछुआ, श्रीयंत्र,
    चांदी का सिक्का सहित 331 वस्तु रहेंगी। ये कलश आयोजन के
    समापन पर भक्तों को दिए जाएंगे।

    एक करोड़ मंत्र जाप होंगे, १० लाख आहुतियां
    डाली जाएंगी

    25 एकड़ परिसर में होने वाले इस आयोजन में एक करोड़
    कुमकुम अर्चन होगा। एक करोड़ मंत्र जाप होंगे। 10 लाख आहुतियां
    डाली जाएंगी। योजन में करीब 30 हजार किलो मेवा और
    औषधियां, 20 हजार किलो चंदन की लकड़ी और सात हजार
    किलो देशी गाय का घी उपयोग किया जाएगा।

    भक्तों के लिए पूजन, यज्ञ सब कुछ निःशुल्क रहेगा

    यहां आने वाले भक्तों के लिए पूजा, यज्ञ आदि सब कुछ
    निःशुल्क रहेगा। 45 हजार स्क्वेयर फीट का देवी भागवत कथा
    पंडाल होगा। पंडाल में 150 फीट चौड़ा पंख फैलाया हुआ उल्लू का
    गेट बनेगा। शाम 7 से 10 बजे तक विशेष रूप से मां भगवती की
    महिमा और लीलाओं का वर्णन होगा। रोज दोपहर 3 से 6 बजे तक
    यज्ञ होगा। सुबह 10 से 1 बजे तक कुमकुम अर्चना होगी।

    गेट के बाहर होंगे गणेशजी के दर्शन

    गुरु साधना स्थल पर भक्तों को विशेष मंत्रों की साधना के साथ ही
    11 दिन शिक्षण-प्रशिक्षण का शिविर चलेगा। 12 ज्योतिर्लिंग के मंदिर
    बनेंगे। गेट के बाहर खजराना गणेशजी की प्रतिकृति की स्थापना होगी।
    गणेशजी के दर्शन के बाद उज्जैन के काल भैरव के दर्शन कर भक्त
    अंदर प्रवेश करेंगे, जहां मां नर्मदा के श्री अमरकंटक तीर्थ के दर्शन होंगे।
    देवी अहिल्याबाई की 30 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। शहर
    के प्रमुख स्थलों की प्रतिकृति बनाई जाएगी। बच्चों के लिए क्रीड़ा स्थल
    बनेगा। आयोजन में कई सामाजिक कार्य भी करेंगे।

  • निकली भव्य जैन रथयात्रा, उमड़ा जन सैलाब मंगल प्रभात लोढ़ा ने किया रथयात्रा का शुभारंभ

    निकली भव्य जैन रथयात्रा, उमड़ा जन सैलाब मंगल प्रभात लोढ़ा ने किया रथयात्रा का शुभारंभ

    मुंबई – मुंबई में श्री मुंबई जैन संघ संगठन के
    नेतृत्व में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व
    सामूहिक भव्य रथयात्रा का आयोजन किया
    गया। इस रथयात्रा में 25000 से अधिक
    श्रद्धालुओं ने भाग लेकर इतिहास रच दिया। यह
    रथयात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि
    धर्म प्रभावना, सामाजिक एकता और तकनीकी
    नवाचार का जीवंत उदाहरण बनी। रथयात्रा का
    शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने
    किया। इस रथयात्रा के शुभारंभ के दौरान मुंबई
    में विराजमान परम पूज्य गच्छाधिपति
    राजशेखरसूरीश्वरजी, परमपूज्य गच्छाधिपति
    नित्यसेनसूरीश्वरजी, रत्नाकरसूरीश्वरजी,
    आचार्य चंद्राननसागरजी, आचार्य
    कीर्तिरत्नसूरीश्वरजी और हितेशचंद्रसूरीश्वरजी
    समेत अनेक संतों की उपस्थिति में हरी झंडी
    दिखाकर किया। श्री मुंबई जैन संघ संगठन के
    पदाधिकारी कमलेश शाह ने कहा की यह
    रथयात्रा सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि एक
    आध्यात्मिक आंदोलन, एक उद्देश्यपूर्ण परेड
    और एकता का जीवंत चित्र है। कबूतरखाना को
    लेकर कहा कि ये अन्याय हुआ है बेजुबानों के
    साथ। हमारी मांग है कि हर इलाके में
    कबूतरखाना जरूर बने। तो वहीं अन्य
    पदाधिकारी नितिन बोरा ने कहा कि मुंबई के
    200 से अधिक जैन संघ, 400 से अधिक पूज्य
    साधु-साध्वी भगवंत सहित करीबन 25000
    लोगों ने जुड़कर निनशासन के वैभव, एकता
    और सेवा का अद्भत संगम प्रस्तुत किया है।

    अहिंसा का जीवंत प्रतीक : लोढ़ा
    इस दौरान मंत्री लोढ़ा ने कहा, मुंबई के हर
    इलाके में एक 66 कबूतर खाना होना चाहिए। यह
    अहिसा का जीवत प्रतीक है। साथ ही एक प्रण भी
    लिया जब तक हर इलाके में कबूतर खाना नहीं हो
    जाता है हम सभी जैन किसी एक चीज का त्याग
    करेंगे। सामूहिक रथयात्रा में हुई बड़ी घोषणा के
    अनुसार सभी जैन तब तक किसी एक चीज का
    त्याग करेंगे जब तक मुंबई के सभी वार्डों में
    कबूतरों के लिए खाने का प्रबंध नहीं होगा।

    तो वही गिरीश शाह ने भी इस यात्रा की
    प्रशंसा करते हुए कहा कि ये रथयात्रा का मुख्य
    उद्देश्य है श्रद्धा का संकल्प, सेवा का समर्पण
    और भक्ति की आवाज। इस आयोजन की
    सफलता में वीरेंद्र शाह, घेवरचंद बोहरा,
    भवरलाल कोठारी, नितिन बोरा, मुकेश जैन,
    राकेश शाह, आशिष शाह, मितेश भाई,
    कल्पेश भाई, जयेश भाई, गिरीश भाई समेत
    युवा टीम का विशेष योगदान रहा। रथयात्रा में
    यह संदेश दिया गया कि धर्म केवल पूजा तक
    सीमित नहीं, बल्कि समाज निर्माण, युवा प्रेरणा
    और आधुनिक जीवन में संतुलन का माध्यम बन
    सकता है। मेटल मार्केट के व्यापारी जीव दया
    प्रेमी मुकेश वर्धन, पुखराज भंसाली, दिनेश
    भंसाली, सीएम बाबूलाल मेहता, अरविंद जैन
    गुड़ामालानी, अमृत संघवी, विक्रम दोषी, संजय
    भंसाली, प्रकाश कानूनगो, नरेंद्र भंडारी,
    अशोक मेहता समस्त व्यापरीकरण उपस्थित थे।

  • म्हारो रंगीलो राजस्थान…!!!

    म्हारो रंगीलो राजस्थान…!!!

    राजस्थानी लोगों को छोड़करशेष दुनिया को लगता है किराजस्थान में पानी नहीं है औरयहाँ खून सस्ता व पानी महँगाहैं … जबकि यहाँ सबसे शुद्धतावाला पानी जमीन में प्रचुर मात्रामें उपलब्ध है।

    जैसलमेर का पत्थर अपनी अनूठी खूबसूरती के
    कारण विश्व प्रसिद्ध हैं !
    राजस्थान में चीन की दीवार जैसी ही दूसरी
    उससे मजबूत दीवार भी है जिसे दुनिया में पहचान
    नहीं मिली .! राजस्थानी लोगों को छोड़कर शेष
    दुनिया को लगता है कि राजस्थान में कुछ भी
    नहीं, जबकि यहाँ पेट्रोलियम का अथाह भंडार
    मिला है, गैसों का अथाह भंडार मिला है, यहाँ
    कोयले का अथाह भंडार मिला है ..! अकेले
    राजस्थान में यहाँ की औरतों के पास का सोना
    इकठ्ठा किया जाए तो शेष भारत की औरतों से
    ज्यादा सोना होगा। सबसे ज्यादा सोने की बिक्री
    भी राजस्थान के जोधपुर में होती हैं ! राजस्थान
    के जलवायु के बारे में दुनिया समझती है यहाँ
    बंजर भूमि और रेतीले टीले हैं जहाँ आँधियाँ
    चलती रहती है जबकि राजस्थान में कई झीलें,
    झरने और अरावली पर्वतमाला के साथ
    रणथम्भौर पर्वतीय शिखर हैं जो विश्व के टॉप
    टूरिज्म पैलेस हैं, इसके अलावा राजस्थान में
    झीलों से निकला नमक शेष भारत में 80% नमक
    की आपूर्ति करता है जो 100% शुद्ध प्राकृतिक
    नमक हैं, इसके अलावा भी बहुत सारी ऐसी बातें
    हैं जिन्हें दुनिया नहीं जानती और यह सब गलत
    शिक्षा नीति की वजह से राजस्थान का
    नकारात्मक चरित्र गढ़ा गया जिसे दुनियाभर में
    सच समझा गया ..!


    राजस्थान के लोगों को पूरे विश्व में सबसे
    बड़े कंजूस कृपण समझा जाता है.जबकि पूरे
    भारत के 95% बड़े उद्योगपति राजस्थान के हैं,
    राममंदिर के लिए सबसे ज्यादा धन राजस्थान से
    मिला है … राममंदिर निर्माण में उपयोग होने
    वाला पत्थर भी राजस्थान का ही है ..!
    राजस्थान के लोगों के बारे में दुनिया
    समझती है ये प्याज और मिर्च के साथ रोटी खाने
    वाले लोग हैं … जबकि पूरे विश्व में सर्वोत्तम और
    सबसे शुद्ध भोजन परम्परा राजस्थान की हैं। पूरे
    विश्व में सबसे ज्यादा देशी घी की खपत राजस्थान
    में होती हैं, यहाँ का बाजरा विश्व के सबसे पौष्टिक
    अनाज का खिताब लिये हुए है ..! राजस्थानी
    लोगों को छोड़कर शेष दुनिया को लगता है कि
    राजस्थान के लोग छप्पर और झौपड़ियों में रहते
    हैं इन्हें पक्के मकानों की जानकारी कम
    हैं.जबकि यहाँ के किले, इमारतें और उन पर
    अद्भुत नक्काशी विश्व में दूसरी जगह कहीं नहीं
    हैं। यहाँ अजेय किले और हवेलियाँ हजारों वर्ष
    पुरानी हैं। मकराना का मार्बल, जोधपुर व
    जैसलमेर का पत्थर अपनी अनूठी खूबसूरती के
    कारण विश्व प्रसिद्ध हैं !

    राजस्थान में बहन को प्यार से ‘बाईसा’
    कहा जाता है, यहाँ चार बाईसा हुई जिन्हें हर
    राजस्थानी बाईसा कहकर ही सम्बोधित करते
    हैं … मीरा बाई, करमा बाई, सुगना बाई, नानी
    बाई और मीरा ने ईश्वर को प्रेम भक्ति से ऐसा
    वशीभूत किया कि ईश्वर को आना पड़ा! करमा
    बाई ने निष्ठा भक्ति से ईश्वर को ऐसा अभिभूत
    किया कि ईश्वर को करमा के हाथ से खाना पड़ा।
    सुगना बाई ने राजस्थान की पीहर और ससुराल
    परम्परा का ऐसा अनूठा स्त्रीत्व भक्ति पालन किया
    कि ईश्वर को उनका उद्धार सुनना पड़ा और नानी
    बाई ने ईश्वर की ऐसी विश्वास भक्ति की की ईश्वर
    को उनके घर आना पड़ा। ये सब इसी युग में
    वर्तमान में हुआ जिनकी भक्ति आस्था और
    निष्ठा को राजस्थान के हर मंच से गाया जाता है।
    नारी भक्ति का ऐसा उदाहरण शेष विश्व में और
    कहीं नहीं।
    यहाँ राजस्थान की बलुई मिट्टी पूनम की
    रात में कुंदन की तरह चमककर स्वर्ण का
    आभास कराती हैं … इन्ही पहाड़ों की वजह से
    इसे ‘मरुधरा’ कहा जाता है! राजस्थान का
    इतिहास गर्व से लबरेज और यहाँ का जीवन
    सबसे शुद्ध हैं! कण कण वंदनीय और गाँव-
    गाँव एक इतिहास में दर्ज कहानियों पर खड़ा है!
    आनंद के चर्मोत्कर्ष पर आज आपको
    ‘मरुधरा’ के दर्शन करवाते हैं .. जो प्रकृति के
    बेहद करीब है। इसी राजस्थान को देखने,
    ‘पधारो म्हारे देश’ …

    हमारा राजस्थान खास क्यों .. हैं?

    1. भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों में
      से 35 राजस्थानी व्यापारी हैं!
    2. दंगों में हजारों लोग मारे गए हैं लेकिन
      राजस्थान में 1 भी नहीं!
      राजस्थान अकेले इतने सैनिक देश को
      देता है जितना केरला, आन्ध्र प्रदेश और
      गुजरात मिलकर भी नहीं दे पाते!
    3. कर्नल सूबेदार सबसे ज्यादा राजस्थान से है!
    4. उच्च शिक्षण संस्थानों में राजस्थानी
      इतने हैं कि महाराष्ट्र और गुजरात के मिलाने से
      भी बराबरी नहीं कर सकते!
    5. राजस्थान अकेला ऐसा राज्य है जहाँ
      किसान कृषि कारणों से आत्म-हत्या नहीं करतें
      जैसा कि मीडिया अन्य राज्यों में दिखाता है,
      जबकि सबसे अधिक सूखा यहाँ पड़ता है, क्योंकि
      राजस्थान में बुजदिल नहीं दिलेर पैदा होते है!
    6. आज भी राजस्थान में सबसे ज्यादा
      संयुक्त परिवार बसते हैं!
    7. यहां एक रिक्शा चलानेवालों को भी
      ‘भाई’ कह कर बुलाते हैं! अतिथि को यहां आज
      भी देवता के समान दर्जा देते हैं और यहां पर
      अतिथियों की खातिरदारी में कोई कसर नहीं
      छोड़ते।
      जय भारत .. जय राजस्थान … म्हारो प्यारो
      राजस्थान … म्हारो रंगीलो राजस्थान ..
      ताज महल अगर प्रेम की निशानी है, तो
      गढ़ चित्तोड़ एक शेर की कहानी है।
      कुछ लोग हार कर भी जीत जाते हैं !
      कुछ लोग जीत के भी हार जाते हैं !
      नहीं दिखते है अकबर के निशान यहाँ कहीं
      पर भी,
      लेकिन …
      राणा के घोड़े हर चौराहे पर आज भी नज़र
      आते हैं।
      जय जय राजस्थान ..!!!
  • पश्चिमी राजस्थान में अधिक रहा मानसून

    पश्चिमी राजस्थान में अधिक रहा मानसून

    जोधपुर – प्रदेश में इन दिनों मानसून विदाई ले चुका है। इस
    बार राजस्थान में मानसून सीजन में 514.2 एमएम बारिश हुई।
    पश्चिमी राजस्थान की बात की जाए तो इस बार मानसून सात से
    आठ दिन अधिक रहा। अमूमन यहां पर मानसून की विदाई
    सितंबर के करीब होती है और इस बार यह सितंबर के बीच रही।
    हालांकि इस बार मानसून सीजन में अगस्त में करीब 18 दिन के
    गैप की वजह से मूंग और मोठ की फसल को नुकसान पहुंचा।
    इसके चलते उत्पादन करीब 20 से 25 फीसदी कम होने का
    अंदेशा है। काजरी के मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक
    डॉ. हरिमोहन मीणा ने इसको लेकर जानकारी दी। लगभग
    मानसून आ गया था। जो पिछले साल के मुकाबले 8 से 9 दिन
    पहले आया। इस बार जो मानसून रहा वो करीब 7/8 दिन ज्यादा
    रहा। इस बार बारिश में अगस्त माह में करीब 18 दिन का गैप रहा।
    इसी दौरान फसल की फ्लोरिंग सीजन होती है। इसके बाद जो
    बारिश हुई है वो बारिश हवा के साथ थी। कुछ इलाके ऐसे थे जहां
    पर खेतों में पानी भरने से मूंग की फसल काली पड़ गई, बाजरे की
    फसल को भी नुकसान पहुंचा। बाजरा गिर गया। इसके चलते
    करीब 20 से 25 प्रतिशत नुकसान का अंदेशा है। सहायक कृषि
    अधिकारी विक्रम सिंह भाटी ने बताया कि जोधपुर जिले में 12
    हजार 250 स्क्वायर किलोमीटर खेती का एरिया है। जिसमें
    खरीफ फसल का 12 लाख 50 हजार हेक्टेयर है, वहीं रबी का 4
    लाख 50 हजार हेक्टेयर एरिया है। आमतौर पर यहां के किसान
    मूंग, मोठ, बाजरे, ग्वार, तिल की खेती करते हैं। हालांकि मोठ,
    ग्वार की फसल कम पानी में भी ज्यादा दिन तक सर्वाइव कर जाती
    है, लेकिन मोठ और ग्वार के भाव कम मिलने की वजह से किसान
    इन्हें उगाना कम पसंद करते हैं।

  • भद्रेश्वर जैन मंदिर: कच्छ, गुजरात का आध्यात्मिक और स्थापत्य चमत्कार

    भद्रेश्वर जैन मंदिर: कच्छ, गुजरात का आध्यात्मिक और स्थापत्य चमत्कार

    कच्छ, गुजरात के शांत वातावरण में स्थित भद्रेश्वर जैन मंदिर भारत के सबसे पुराने और पूजनीय जैन मंदिरों में से एक है। इसके अद्वितीय स्थापत्य, समृद्ध इतिहास और धार्मिक महत्व के कारण यह तीर्थयात्रियों और इतिहास प्रेमियों को आकर्षित करता है। दो हजार साल से अधिक पुरानी जड़ों के साथ, यह मंदिर सहनशीलता और भक्ति का प्रतीक है, जो कई आपदाओं का सामना करते हुए अपनी विरासत को संरक्षित रखता है। इस गाइड में, हम मंदिर के अद्भुत इतिहास, स्थापत्य चमत्कारों, यात्रा के तरीके और सर्वोत्तम समय की जानकारी प्रदान करते हैं, जिससे इस आध्यात्मिक रत्न की यात्रा का अनुभव सुखद हो सके।

    1. भद्रेश्वर जैन मंदिर का अद्भुत इतिहास

    भद्रेश्वर जैन मंदिर एक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्त्व का स्थान है। बंतविजय ग्रंथ के अनुसार, मंदिर का इतिहास 516 ईसा पूर्व से शुरू होता है, जिससे यह भारत के सबसे पुराने जैन मंदिरों में से एक बनता है। मान्यता है कि 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व में प्रतिष्ठित जैन संत श्री कपिल केवलि मुनि ने यहाँ पार्श्वनाथ की प्रतिमा स्थापित की थी, जो इसे जैन धर्मावलंबियों के लिए एक पवित्र स्थल बनाती है।

    सदियों से, कई शासकों ने मंदिर के विकास और संरक्षण में योगदान दिया है। मौर्य वंश के राजा संप्रति ने प्रमुख पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, जबकि धनी व्यापारी जगदूषा ने 13वीं शताब्दी में इसके विस्तार के लिए धनराशि प्रदान की। 1819, 1844, 1875 और 2001 में आए भूकंपों जैसी प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद, स्थानीय कारीगरों और कच्छ के मिस्त्री समुदाय के समर्पण के कारण मंदिर का पुनर्निर्माण बार-बार हुआ। आज यह मंदिर अपने समृद्ध इतिहास और उन अनगिनत संरक्षकों की भक्ति का प्रतीक है जिन्होंने इसे समय के साथ संरक्षित रखा।

    2. भद्रेश्वर जैन मंदिर का स्थापत्य वैभव

    भद्रेश्वर जैन मंदिर का स्थापत्य अद्भुत है, जो विस्तृत डिज़ाइन तत्वों और प्रतीकात्मक कलाकारी का सम्मिश्रण है। मुख्यतः सफेद संगमरमर से बना यह मंदिर परिसर माउंट आबू के दिलवाड़ा मंदिरों की वास्तुकला शैली का अनुसरण करता है। पूर्व दिशा की ओर मुख किए मुख्य मंदिर में तीन सुंदर संगमरमर की प्रतिमाएं हैं: अजीतनाथ, शांतिनाथ, और पार्श्वनाथ। मध्य में स्थित अजीतनाथ प्रतिमा मंदिर का केंद्र बिंदु है, दाएँ पार्श्वनाथ और बाएँ शांतिनाथ की प्रतिमा है।

    मुख्य मंदिर के चारों ओर 52 छोटे देव-कुलिका हैं, जो इस परिसर की भव्यता को बढ़ाते हैं। ये देव-कुलिकाएँ, जिन पर जटिल नक्काशी और सुंदर पत्थर का काम किया गया है, जैन धर्म के आध्यात्मिक सिद्धांतों का प्रतीक हैं। कई भूकंपों के बाद भी इन शिल्पकारों ने मंदिर के मूल स्वरूप को बनाए रखा है।

    इस स्थापत्य योजना में कई स्तंभित गुंबद, एक विशाल आंगन और सुंदर नक्काशीदार स्तंभ शामिल हैं, जो सेखरी वास्तुकला शैली का प्रतिनिधित्व करते हैं। पूर्वी प्रवेश द्वार एक बड़े गुंबद वाले विशाल बरामदे में खुलता है, जो एक शानदार पहला दृश्य प्रस्तुत करता है। पूरा परिसर आगंतुकों को आंतरिक शांति और भक्ति की ओर ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो जैन धर्म के अहिंसा और सादगी के सिद्धांतों के अनुकूल है।

    3. आसपास के अन्य आकर्षण

    भद्रेश्वर मंदिर एक ऐसे क्षेत्र में स्थित है जो अन्य ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों से समृद्ध है। समुद्र तट के पास स्थित प्राचीन चोखंडा महादेव मंदिर और ऐतिहासिक पांडव कुंड यहाँ के प्रमुख स्थल हैं। रोकड़िया हनुमान मंदिर और दो प्राचीन मस्जिदें—दूदा मस्जिद और लाल शाहबाज़ दरगाह भी इस क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

    4. भद्रेश्वर जैन मंदिर तक कैसे पहुँचें

    भद्रेश्वर जैन मंदिर तक सड़क, रेल और हवाई मार्ग से पहुंचना सुविधाजनक है।

    • सड़क मार्ग द्वारा: नियमित बसें और निजी वाहन कच्छ के पास स्थित शहरों जैसे भुज से भद्रेश्वर को जोड़ते हैं। भुज से आगंतुक किराए पर जीप या स्थानीय बसें भी ले सकते हैं।
    • रेल मार्ग द्वारा: भुज एक्सप्रेस और कच्छ एक्सप्रेस भुज से अहमदाबाद और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों तक रेल सेवाएं प्रदान करती हैं। रेल समय सारिणी दिन के समय की यात्रा के अनुरूप न भी हो, फिर भी यह एक आरामदायक और सुंदर यात्रा का अनुभव प्रदान करती हैं।
    • हवाई मार्ग द्वारा: सबसे निकटतम हवाई अड्डा भुज हवाई अड्डा है, जो भुज के उत्तर में लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मुंबई और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों से घरेलू उड़ानें यात्रियों को कच्छ तक आसानी से पहुँचाती हैं।

    5. भद्रेश्वर जैन मंदिर का दौरा करने का सर्वोत्तम समय

    हालांकि भद्रेश्वर जैन मंदिर पूरे वर्ष खुला रहता है, लेकिन कुछ विशेष मौसम और अवसर आगंतुक अनुभव को और भी शानदार बना सकते हैं।

    • सर्दी का मौसम (नवंबर से फरवरी): सर्दी का मौसम मंदिर का दौरा करने के लिए सबसे अच्छा है, क्योंकि इस दौरान मौसम सुखद और ठंडा रहता है। साफ आसमान और हल्का तापमान मंदिर परिसर की खोज के लिए अनुकूल होते हैं।
    • त्योहार: महावीर जयंती और पर्युषण जैसे जैन त्योहारों के दौरान मंदिर में विशेष रौनक रहती है। इन उत्सवों के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक गतिविधियाँ और सांस्कृतिक समारोह होते हैं, जिससे जैन संस्कृति की गहरी समझ मिलती है।
    • मानसून के मौसम (जून से सितंबर) से बचें: मानसून के दौरान भारी वर्षा से यात्रा योजनाएँ बाधित हो सकती हैं, जिससे मंदिर तक पहुँचना और इसके आसपास के क्षेत्रों की पूरी तरह से खोज करना मुश्किल हो सकता है। यात्रा का अधिकतम लाभ उठाने के लिए इस मौसम से बचना सबसे अच्छा है।

    6. भद्रेश्वर जैन मंदिर की यात्रा के लिए सुझाव

    सुखद और यादगार यात्रा के लिए इन व्यावहारिक सुझावों को ध्यान में रखें:

    • सादगीपूर्ण पोशाक पहनें: धार्मिक स्थल के रूप में, आगंतुकों को मंदिर की पवित्रता का सम्मान करने के लिए सरल और मर्यादित कपड़े पहनने चाहिए।
    • आवास: गैर-जैन लोग मंदिर परिसर के भीतर रात में नहीं ठहर सकते हैं, लेकिन पास के शहरों में आवास की सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
    • गाइडेड टूर: स्थानीय गाइड को साथ लेकर जाना आपके अनुभव को बढ़ा सकता है, क्योंकि यह इतिहास और स्थापत्य से संबंधित जानकारियाँ प्रदान करते हैं।
    • फोटोग्राफी: फोटोग्राफी की अनुमति के लिए मंदिर प्रशासन से संपर्क करें, ताकि मंदिर की नीतियों का पालन हो सके।

    निष्कर्ष

    भद्रेश्वर जैन मंदिर केवल एक तीर्थ स्थल नहीं है—यह एक ऐसी जगह है जहाँ आध्यात्मिकता, कला और इतिहास एकत्र होते हैं। प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद इसकी अनोखी सुंदरता, इसका स्थापत्य वैभव और एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में इसकी प्रतिष्ठा इसे कच्छ, गुजरात में घूमने के लिए एक अनिवार्य स्थल बनाते हैं। चाहे आप आध्यात्मिक यात्रा पर हों या मंदिर की स्थापत्य भव्यता से आकर्षित हों, भद्रेश्वर की यात्रा एक यादगार अनुभव प्रदान करती है। अपनी यात्रा की योजना सोच-समझकर बनाएं, शांत वातावरण में खो जाएं, और भद्रेश्वर जैन मंदिर के सदियों पुराने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव करें।

  • Chintamani Jain Temple in Surat: A Historic Landmark

    Chintamani Jain Temple in Surat: A Historic Landmark

    Located in the heart of Surat, the Chintamani Jain Temple is one of the city’s oldest and most revered places of worship. Established in 1699 AD during Aurangzeb’s reign, this temple carries a legacy that stretches back to the Solanki dynasty of the 12th century. Its origins are attributed to the wisdom of Acharya Hemachandraji, a distinguished Jain scholar, under whose guidance King Kumarpal of the Solanki dynasty laid the foundation for this magnificent structure.

    Nestled in the tranquil Morarji Nagar area, the temple provides a harmonious blend of spirituality, artistry, and history, making it a must-visit destination for devotees and history enthusiasts alike.

    Architectural Splendor and Cultural Significance

    At first glance, the temple’s modest exterior may not hint at the artistic treasure it holds within. Upon entering, visitors are greeted by exquisitely carved wooden interiors and ceilings adorned with detailed paintings made from natural vegetable dyes. These artworks narrate stories of Acharya Hemachandraji, King Kumarpal, and other Solanki rulers, offering a vivid depiction of Surat’s historical and cultural heritage.

    The Chintamani Jain Temple is not just a spiritual haven but also an artistic masterpiece. Its serene and pristine atmosphere provides a perfect setting for meditation and contemplation. The temple stands as a symbol of Surat’s enduring legacy, echoing the artistic brilliance and spiritual devotion of the 17th century.

    How to Reach Chintamani Jain Temple

    The temple’s strategic location in Morarji Nagar, near the banks of the Tapti River, ensures convenient accessibility from across Surat and beyond.

    By Bus

    Surat’s well-connected bus network makes it easy for travelers to reach the temple.

    • Local Bus Services: Hop on a local bus heading towards Morarji Nagar, where the temple is located. The affordable fares and frequent schedules make buses a popular choice for visitors.
    • Inter-City Bus Services: For those traveling from nearby cities, Surat Central Bus Stand offers numerous inter-city routes leading to Surat. From there, local buses or taxis can take you to the temple.

    By Train

    Surat Railway Station serves as a major hub for train travel.

    • Railway Connectivity: The station connects Surat to major cities across the country. Upon arrival, visitors can hire an auto-rickshaw or taxi to reach the temple.
    • Local Transport: Auto-rickshaws and taxis are readily available outside the railway station, offering a quick ride to Morarji Nagar.

    By Flight

    For those traveling from distant locations, Surat Airport provides a faster travel option.

    • Airport Connectivity: Surat Airport offers domestic flights connecting major cities like Mumbai. From the airport, taxis or private car services can take you directly to the temple.
    • Airport Transportation: Ensure the driver is familiar with Morarji Nagar or provide specific directions for a hassle-free journey.

    Experience the Legacy of Chintamani Jain Temple

    The Chintamani Jain Temple is a sanctuary of peace and a living testament to Surat’s rich heritage. It beautifully integrates religious reverence, historical significance, and artistic excellence, making it an unmissable destination. Whether you are a spiritual seeker or a history aficionado, this temple promises a unique and enriching experience.