–
इस बार समूचे गोड़वाड़ सहित राजस्थान में मूसलाधार बारिश के संकेत आ रहे हैं। पुरातन कथाओं को आधार माना जाए तो एक साथ टिटहरी अगर चार अंडे दें और इनके मुंह नीचे हो तो बारिश के चार महिनों में भारी बारिश होती हैं। अब कोलर बांध परिक्षेत्र में टिटहरी के चार अंडों को दिखना शुभ संकेत हैं। पर्यावरणविद कैलाश पंवार ने बताया कि टिटहरी को अंग्रेजी में Sandpiper संस्कृत में टिट्टिभ कहते हैं। जो मध्यम आकार के जलचर पक्षी होते हैं। जिनका सिर गोल, गर्दन व चोंच छोटी और पैर लंबे होते हैं। जीववैज्ञानिक रूप से इसकी जातियां स्कोलोपसिडाए नामक कुल में संगठित हैं। यह प्रायः जलाशयों के समीप रहती है। इसे कुररी भी कहते हैं। नर अपनी मादा को हवाई करतुबों से रिझाता हैं। जिनमें उड़ान के बीच में दुत चढ़ाव, पलटे और चक्कर होते है। यह तेज चक्करों, हिचकोलों और लुढ़कन भरी उड़ान है। जिसमें कुछ अंतराल पर पंख फड़फड़ाने की ऊंची दूर तक सुनाई देती है। ये धरती पर मामूली सा खोदकर अथवा थोड़े से कंकरों और बालू से घिरे गड्ढे में घोंसला बनाते हैं। इनका प्रजनन बरसात के समय मार्च से अगस्त के दौरान होता है। ये सामान्यतः दो से चार नाशपाती के आकार के (पृष्ठभूमि से बिल्कुल मिलते-जुलते, पत्थर के रंग के हल्के पीले पर स्लेटी-भूरे, गहरे भूरे या बैंगनी धब्बों वाले) अंडे देती हैं। यह पेड़ पर बैठते नहीं है।
Category: Nature
-

गोडवाड़ में अच्छे बारिश के संकेत
-

सेलो फाउंडेशनअध्यक्ष प्रदीपराठौड़ केसहयोग से जलसंरक्षण कोमिली नई दिशा
देसूरी – उपखंड के गांव गुड़ा मांगलियान
एवं सिन्दरली में सेलो फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप
राठौड़ सादड़ी के सहयोग एवं सौजन्य से तालाब
खुदाई का पुण्य कार्य किया गया। इस पहल से
करोड़ों लीटर जल भराव क्षमता में वृद्धि होगी,
जिससे जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र
के किसान तथा पशुपालक लाभान्वित होंगे।ग्रामवासियों
ने बताया कि तालाब खुदाई से वर्षा
जल संचयन में सहायता मिलेगी और क्षेत्र में जल
संकट कम होगा।गांव के किसान और पशुपालक लंबे समय
से पानीकी समस्या से जूझ रहे थे। अब इस पहल से
उन्हें राहत मिलने की उम्मीद जागी। ग्राम निवासी
नारायण लोहार ने कहा, तालाब खुदाई से जल
संरक्षण में मदद मिलेगी और इससे हमारे खेतों
और पशुओं को सीधा लाभ होगा। जल है तो
जीवन है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण
में योगदान देना चाहिए।इस अवसर पर ग्राम सरपंच कानाराम, नरेंद्र
सिंह राणावत, पंकज सिंह राव, भरत माली,
भैराराम माली सहित प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि
और सेलो फाउंडेशन से अमित माथुर उपस्थित
रहे। सभी ने भामाशाह प्रदीप राठौड़ के प्रयासों की
सराहना की और कहा कि समाज को ऐसे प्रयासों
में सहयोग देना चाहिए। ग्रामवासियों और उपस्थित
जनों ने भामाशाह प्रदीप राठौड़ के योगदान की
सराहना करते हुए जल संरक्षण की दिशा में
एकजुट होकर काम करने का संकल्प व्यक्त
किया। तालाब खुदाई से न केवल जल संकट से
राहत मिलेगी, बल्कि गांव की समृद्धि और
पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। -
कांग्रेस नेताओं के साथ किसानों ने दिए ज्ञापन
जालोर – जिला मुख्यालय पर बारिश में खराब हुई फसलों का सर्वे करवाने और मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर किसानों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, आहोर विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी और पीसीसी सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सवाराम चौधरी की मौजूदगी में जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और मुआवजा दिलाने के लिए नारेबाजी की। ज्ञापन में बताया कि आहोर विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि से खराब हुई खरीफ की फसलों का सर्वे करवाने, किसानों को मुआवजा व बीमा क्लेम जल्द से जल्द दिलवाया जाए। इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। लेकिन सर्वे कार्य करवाने में लेटलतीफी बरती जा रही है। आहोर विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश गांवों में फसले संपूर्ण रूप से खराब हो गई है। खेतों में बरसाती पानी भरा हुआ है। किसानों को आर्थिक रूप से काफ़ी नुकसान हुआ है। ऐसे में समय रहते फसल खराब का आकलन जरूरी है। 72 घंटों में फसल खराबें का सर्वे नहीं होने पर अक्सर सम्बन्धित बीमा कंपनियां किसानों को बीमा क्लेम देने में आनाकानी करती है। जो कि पहले भी कई बार किया जा चुका है। 72 घंटे व्यतीत हो जाने के बाद बीमा कंपनी खराब की सूचना नहीं मिलने का बहाना बनाती है। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। आहोर विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे जालौर जिले में जल्द से जल्द फसल खराब को लेकर सर्वे कार्य तत्परता और तत्काल शुरू करवाया जाए और इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थित मॉनिटरिंग के लिए पाबंद किया जाए, ताकि एक भी व्यथित और पीड़ित किसान बीमा क्लेम और मुआवजे से वंचित ना रहे और किसानों का अहित न हो। शीघ्र गिरदावरी करवाकर नुकसान का आकलन कर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा व बीमा क्लेम दिलवाया जाए। वर्ष 2023 में भी फसल खराबें के आकलन का अभी तक कई किसानों को मुआवजा व बीमा क्लेम नहीं मिला है। इस संबंध में कई किसानों ने पीड़ा व्यक्त की है। उस राशि को भी जल्द से जल्द किसानों को दिलवाई जाए। इस दौरान किसानों ने जिला कलेक्टर जालोर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मांग की है कि भाद्राजून तहसील के गांव भोरड़ा, बाला, नीलकण्ठ, मोतीसरी, विजली, घाना, बरवा, रामा, रेवड़ा, तोड़मी, रातानाड़ा सहित सम्पूर्ण तहसील में लगातार व अत्यधिक बारिश से खरीफ की फसले बाजरा, मूंग, ग्वार, तिल, ज्वार और अरण्डी आदि नष्ट हो गई है। राजस्थान सरकार तुरन्त गिरदावरी करवाकर नुकसान का आंकलन करवाकर किसानों को मुआवजा दे और फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम राशि भी दिलवाए। किसान भाइयों ने खड़ाई, बुवाई, खाद, बीज, दवाइयों आदि पर काफी धन खर्च किया है। कई किसानों ने बार बार बुवाई की है जिस पर हर बार खर्च करने से खर्च अधिक हुआ है। कई किसानों ने बैंकों व सेठ साहूकारों से लोन लेकर खेती की है। राजस्थान सरकार तुरन्त सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा व बीमा क्लेम राशि दे। प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम सर्वे के लिए किसानों द्वारा बीमा कंपनी को कॉल करने पर कोई प्रति उत्तर प्राप्त नहीं हो रहा है तथा 72 घण्टे व्यतित हो जाने के बाद बीमा कंपनी खराब सूचना नहीं मिलने का बहाना कर किसानों की फसल बीमा क्लेम राशि देने से इनकार कर देगी। जिसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ेगा। किसानों द्वारा फसल खराबें की सूचना राजस्व अधिकारियों को व फसल बीमा कंपनी को दी गई है लेकिन बीमा कंपनी कोई ध्यान नहीं दे रही है।
-
उदयपुर शहर मानसून में घूमने का देश का शानदार शहर
ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल और मैगजीन ट्रैवल एण्ड लीजर ने इस साल मानसून में घूमने के लिए देश के बेस्ट 11 शहरों के नामचीन लिस्ट जारी की हैं. इसमें रेनी रिट्रीट के नाम से मानसून दौरान घूमने के लिए बेस्ट जगहों के बारे में बताया गया है. इस लिस्ट में राजस्थान से उदयपुर को 6वां स्थान मिला है.
इस लिस्ट में केरल, महाराष्ट्र, तामिलनाडू के दो-दो शहर शामिल किए गए हैं. लिस्ट में दक्षिण भारत राज्यों के ज्यादा आने का कारण मानसून की एंट्री ने इन राज्यों से होना है. मानसून के दौरान इन राज्यों के पर्यटन स्थल घूमने के लिए सबसे सुंदर माने जाते हैं. राजस्थान, अरुणाचल, दीव प्रदेश को छोड़कर सारे पर्यटन स्थल पश्चिम घाट के राज्यों में स्थित हैं.
पोर्टल ने लिस्ट जारी करते हुए लेकसिटी के लिए लिखा की झीलों का रोमांटिक शहर भारत के मानसून के मौसम में घूमने के लिए एक आदर्श स्थान है. उदयपुर में मानसून के दौरान मध्यम से भारी वर्षा होती है. इससे तापमान भी काफी गिर जाता है. यहां झीलें,
बगीचे, झरने और पहाड़ियां हरी-भरी हरियाली से जीवंत हो उठती है. यात्रा के दौरान सज्जनगढ़ मानसून पैलेस, पिछोला झील में बोटिंग और सिटी पैलेस संग्रहालय घूम सकते है. अभी हाल में ट्रैवल पोर्टल थ्रिलोफिलिया ने देश के 14 बेस्ट डेस्टिनेशन में नंबर एक पर उदयपुर को बताया था.इस लिस्ट में जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर को शामिल किया था. पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि मानसून में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश के चुनिंदा ट्रैवल ब्लॉगर्स को बुलाकर मार्केटिंग की गई हैं.
-

सादड़ी में भव्य पशु चिकित्सा शिविर
सादड़ी – श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, सादड़ी
के तत्वावधान में श्री वीर लोंकाशाह जैन मंडल, सादड़ी द्वारा
संचालित 28 वा तीन दिवसीय विशाल निःशुल्क पशु चिकित्सा
शिविर का आयोजन 24, 25 व 26 अक्टूबर 2025 को
आयोजित किया गया है। इस शिविर के संयुक्त सौजन्यकर्ता स्व.
श्रीमती ताईबाई मिश्रीमलजी पुनमिया परिवार सौ. विमलादेवी
जीवनराजजी पुनमिया-इचलकरंजी, स्व. श्रीमती गजरोबाई
रतनचंदजी मेहता परिवार-मुंबई, पुणे, USA है। निरंतर 27 वर्षों
से चलते आ रहे जीवदया के इस भगीरथ कार्य में संस्था के द्वारा
अब तक अंदाजित 4.5 लाख पशुओं का इलाज किया गया है जो
गोडवाड़ के इस क्षेत्र में अपने आप में एक उल्लेखनीय कीर्तिमान
है। श्री वीर लोंकाशाह जैन मंडल के इस वर्तमान कमेटी ने गत दो
वर्षों से इस शिविर के दरम्यान युवाओं के प्रोत्साहनार्थ दो दिवसीय
बॉक्स नाइट क्रिकेट का भी आयोजन करते है जिसे अभूतपूर्व
प्रतिसाद मिला है। मंडल की महिला सदस्याओं द्वारा भी प्रत्येक वर्ष
दो दिवसीय हर एक वर्ग के बच्चों, युवाओं, महिला और पुरुषों के
लिए विविध मनोरंजक गेम्स का भी आयोजन होता है। आप सभी
से सविनय निवेदन है कि भगवान महावीर स्वामीजी के उपदेश
अहिंसा परमोधर्म व जिओ और जीने दो के सिद्धांत को चरितार्थ
करने जीवदया के इस भगीरथ कार्य में आप सभी सहपरिवार
मित्रगण सहित उपस्थित रहकर जिन शासन कि शोभा में
अभिवृद्धि करेंगे। आपके आगमन की मंगलमय भावनाओ सहित
धन्यवाद। अध्यक्षः श्री जयेश केवलचंदजी पुनमिया वरी,
उपाध्यक्षः श्री सुरेंद्र जीवराजजी पुनमिया, मंत्री: श्री अजीत
नेमीचंदजी सोलंकी, कोषाध्यक्ष: श्री शैलेंद्र पोपटलालजी पुनमिया -

घर में अगर है वास्तु दोष, मिलते हैं ऐसे संकेत
वास्तु दोष: घर का वास्तु बहुत मायने रखता है. घर का
वास्तु सही हो तो बहुत सी चीजें सही हो जाती है, वहीं अहगर का
वास्तु खराब हो तो दिक्कते आने लग जाती है. आइये जानते हैं वास्तु
दोष के संकेत.
अक्सर वास्तु दोष की वजह से हमारे जीवन में तरह-तरह की
दिक्कतें और परेशानियां आने लगती है. लेकिन हम उन परेशानियों से
यह नहीं जान पाते कि यह दिक्कतें वास्तु की वजह से हैं.
अगर आपके घर का तुलसी का पौधा सूख रहा है तो इस बात
पर ध्यान दें. ऐसा होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का बढ़ना ये संकेत
देता है कि आपके घर में आर्थिक समस्याएं आने वाली हैं.
घर में बार-बार कांच का टूटना भी अशुभ माना जाता है.
जिसका अर्थ है किसी बड़े संकट की दस्तक या परिवार के सदस्यों के
बीच अनबन का होना. ये बात घर में वास्तु दोष का संकेत देती है.
सोना खोना, अगर आपके हाथ से बार-बार सोना खोता है तो
इसका अर्थ है आपके घर में वास्तु दोष है जिस वजह से ऐसा हो रहा है.
साथ ही ये आर्थिक स्थिति खराब होने का भी संकेत देता है.
घर के सदस्यों का बिमार होना भी इस बात का प्रतीक है कि
आपके घर में वास्तु दोष विराजमान है. बार-बार सदस्य का बीमार
होना घर में वास्तु दोष को दर्शाता है. -

वास्तु के इन उपायों से घर आएगी सुख-समृद्धि, भाग्य देगा साथ, मिलेगी अपार सफलता
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में सुख-समृद्धि और
खुशहाली के लिए वास्तु के कुछ खास टिप्स बहुत कारगर माने
जाते हैं। वास्तु के इन खास उपायों से जीवन की हर बाधा से
छुटकारा पाया जा सकता है।
हिंदू धर्म में जीवन के हर पहलू में वास्तु का बड़ा महत्व
है। वास्तु के अनुसार, जीवन में किए गए छोटे-छोटे शुभ कार्यों से
सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है और जातक का भाग्य चमकने
लगता है। व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। साथ
ही जीवन सुख-सुविधाओं और खुशहाली में व्यतीत होता है। घर
में सकारात्मक ऊर्जा और धन-संपन्नता के लिए वास्तु के कुछ
उपाय बहुत लाभकारी माने जाते हैं। इन उपायों से जीवन की हर
एक बाधा दूर की जा सकती है। चलिए जानते हैं …
तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं : रोजाना तुलसी के पौधे
पर जल चढ़ाने और शाम को दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न
होती है। धार्मिक मान्यता है कि इससे जातकों को जीवन में कभी
भी धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और जीवन सुख-
सुविधाओं से भरपूर रहता है।
कुबेर यंत्र स्थापित करें: घर के उत्तर-पूर्व कोने में कुबेर यंत्र
स्थापित करना बेहद मंगलकारी माना जाता है। वास्तु के
मुताबिक, घर में कुबेर यंत्र होने से सुख-समृद्धि और खुशहाली
आती है। लेकिन वास्तु के इन नियमों का पालन करने के साथ धन
का प्रबंधन भी समझदारी से करें।
गंगाजल छिड़के : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर की दरिद्रता
को दूर करने के लिए रोजाना घर के उत्तर-पूर्व कोने में गंगाजल का
छिड़काव करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की
सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
तिजोरी रखने की दिशा :
धन-दौलत में बढ़ोत्तरी के लिए घर की अलमारी रखते समय वास्तु
का खास ध्यान रखना चाहिए। घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में
अलमारी या तिजोरी रखने से धन-संपदा में वृद्धि होती है और
व्यक्ति आर्थिक रूप से सुखी और संपन्न रहता है।
इस दिशा में ना रखें फर्नीचर
घर के उत्तर-पूर्व दिशा में भारी फर्नीचर या जूते-चप्पल का रैक
नहीं रखना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। -

पश्चिमी राजस्थान में अधिक रहा मानसून
जोधपुर – प्रदेश में इन दिनों मानसून विदाई ले चुका है। इस
बार राजस्थान में मानसून सीजन में 514.2 एमएम बारिश हुई।
पश्चिमी राजस्थान की बात की जाए तो इस बार मानसून सात से
आठ दिन अधिक रहा। अमूमन यहां पर मानसून की विदाई
सितंबर के करीब होती है और इस बार यह सितंबर के बीच रही।
हालांकि इस बार मानसून सीजन में अगस्त में करीब 18 दिन के
गैप की वजह से मूंग और मोठ की फसल को नुकसान पहुंचा।
इसके चलते उत्पादन करीब 20 से 25 फीसदी कम होने का
अंदेशा है। काजरी के मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक
डॉ. हरिमोहन मीणा ने इसको लेकर जानकारी दी। लगभग
मानसून आ गया था। जो पिछले साल के मुकाबले 8 से 9 दिन
पहले आया। इस बार जो मानसून रहा वो करीब 7/8 दिन ज्यादा
रहा। इस बार बारिश में अगस्त माह में करीब 18 दिन का गैप रहा।
इसी दौरान फसल की फ्लोरिंग सीजन होती है। इसके बाद जो
बारिश हुई है वो बारिश हवा के साथ थी। कुछ इलाके ऐसे थे जहां
पर खेतों में पानी भरने से मूंग की फसल काली पड़ गई, बाजरे की
फसल को भी नुकसान पहुंचा। बाजरा गिर गया। इसके चलते
करीब 20 से 25 प्रतिशत नुकसान का अंदेशा है। सहायक कृषि
अधिकारी विक्रम सिंह भाटी ने बताया कि जोधपुर जिले में 12
हजार 250 स्क्वायर किलोमीटर खेती का एरिया है। जिसमें
खरीफ फसल का 12 लाख 50 हजार हेक्टेयर है, वहीं रबी का 4
लाख 50 हजार हेक्टेयर एरिया है। आमतौर पर यहां के किसान
मूंग, मोठ, बाजरे, ग्वार, तिल की खेती करते हैं। हालांकि मोठ,
ग्वार की फसल कम पानी में भी ज्यादा दिन तक सर्वाइव कर जाती
है, लेकिन मोठ और ग्वार के भाव कम मिलने की वजह से किसान
इन्हें उगाना कम पसंद करते हैं। -

राजस्थान का पहला ऐसा सरकारी स्कूल, जहां लगा है सोलर ट्री
क्या कभी ऐसा पेड देखा है? जो विद्युत उत्पादन करता है, अगर नहीं देखा तो उदयपुर चले आइए। यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मदार जरूर जाएं, यहां आपको सोलर ट्री लगा मिलेगा, जो इस स्कूल में विद्युत आपूर्ति करता है। यह सोलर ट्री रोजाना करीब 20-25 यूनिट बिजली पैदा करता है। इस बिजली का उपयोग स्कूल के लिए वरदान साबित हुआ है। वैसे तो स्कूल में बारिश के दिनों में अक्सर बिजली गुल होने की समस्या बनी रहती थी। इससे स्कूल का काम प्रभावित होता था, वहीं बच्चों व स्टाफ को भी गमी में बैठना होता था। लेकिन, सोलर ट्री लगने के बाद 24 घंटा विद्युत आपूर्ति बनी रहती है और बिजली जाने के दौरान आसानी से सभी काम हो जाते हैं।
राजस्थान का पहला सोलर ट्री
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मदार उदयपुर जिले की बडगांव तहसील का एक जनजातीय विद्यालय है, जहां वर्तमान में 260 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। प्रधानाचार्य सीता मोगिया ने बताया कि महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगगकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) ने इस विद्यालय को गोद लिया है और स्मार्ट विलेज के अंतर्गत विद्यालय में वर्ष 2021 में राज्यपाल ने राजस्थान के प्रथम सौर वृक्ष का उद्घाटन किया था। इसके लगाने के बाद बिजली की समस्या दूर हुई, बल्कि जल कूप से पानी ऊपर टंकी में चढाने, स्कूल में लगी ट्यूबलाइट्स, कम्प्यूटर आदि को चलाने में इसी सौर ऊर्जा का उपयोग होता है। इससे स्कूल का बिजली बिल भी बहुत कम हो गया है तथा रात में भी दो स्ट्रीट लाइट इससे रोशन होती है।अब तक का उत्पादन
सोलर एक्सपर्ट ववक्रमादित्य दवे ने बताया कि दो साल पहले एमपीयूएटी ने नाबार्ड के रूरल इंफ्रास्ट्क्चर प्रोजेक्ट फंड से 5 किलोवाट का सोलर ट्री लगाया। इस पर 9.80 लाख रुपए का खर्च आया, जिसमें नाबार्ड ने 8.82 लाख और विवि ने 98 हजार रुपए का खर्च उठाया। इससे प्रतिदिन 20 से 25 यूनिट बिजली का उत्पादन होता है। अब तक 12 हजार यूनिट बिजली पैदा हो चुकी है और 1.20 लाख रुपए की बचत भी कर ली गई है। -

रावणा राजपूत छात्रावासमें पौधारोपण
फालना– मिशन हरियालो राजस्थान अभियान के तहत रावणा
राजपूत छात्रावास विकास संस्थान फालना में विद्यार्थियों द्वारा
पौधारोपण किया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता
बढ़ाना, छात्रों ने संकल्प लिया कि इन पौधों की नियमित देखभाल
करेंगे।
छात्रावास अधीक्षक सुख सिंह खंगारोत ने इस प्रयास की
सराहना करते हुए कहा कि यह सिर्फ पौधा लगाना नहीं बल्कि भविष्य
के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है, ऐसे कार्यक्रम छात्रों में
सामाजिक और पर्यावरण चेतना विकसित करने में मदद करते हैं। इस
अवसर पर कोमल, रितिक, विकास, लक्ष्मण सिंह चौहान, जयपाल
सिंह, नरेंन, हिमांशु आदि विद्यार्थी उपस्थित थे।