भामाशाह रमेश पी शाह ने की जिले की 36 बालिका
विद्यालयों में सहयोग की घोषणा
सिरोही। राजस्थान के पंचायतीराज एवं शिक्षा मंत्री मदन
दिलावर के बंगलुरू में प्रवासी राजस्थानियों ने स्वागत किया।
समारोह में कालन्द्री के मूल निवासी व बंगलुरू में व्यवसायरत
भामाशाह एवं आरके ट्रस्ट बंगलुरू के संस्थापक रमेश पी शाह ने
प्रवासियों के साथ शिक्षा मंत्री का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान सिरोही जैन संघ बंगलुरू के पदाधिकारियों ने भी भाग
लिया एवं शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। राज्य के विभिन्न जिलों के
प्रवासियों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का स्वागत किया। शिक्षा मंत्री
के साथ आए अधिकारियों ने राजस्थान में शिक्षा क्षेत्र में हो रहे
परिवर्तनों की रूप रेखा रखी और किस तरह प्रवासी अपने अपने
क्षेत्रों में शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए सहयोगी बन कर जानकारी
दी।
शिक्षा क्षेत्र में सहयोग के लिए आगे आए भामाशाह
शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि राजस्थान में अब शिक्षा
विभाग भामाशाहों के सुझावों व उनकी रुचि के कार्यों को पूरा महत्व
देगा और भामाशाहों से मिलकर स्कूलों के विकास कार्यों को आगे
बढ़ाएगा। शिक्षा मंत्री ने प्रवासियों से कहा कि वे अपने अपने क्षेत्र में
शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आगे आएं और मदद करे। इस अवसर
पर भामाशाह रमेश कुमार पी शाह ने सिरोही जिले में चल रही 36
राजकीय बालिका विद्यालयों में उनकी जरूरतों को पूरा कराने में
मदद करने की घोषणा की तो पंडाल में करतल ध्वनि से इस घोषणा
का स्वागत किया गया।
कालन्द्री में मॉडल बालिका विद्यालय योजना
भामाशाह शाह ने कहा कि वे कालन्द्री में बालिका स्कूल को
एक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने को तत्पर है और वे
चाहते हैं कि यहां पर न केवल शिक्षण हो बल्कि बालिका कैसे
आत्मनिर्भर बने और कैसे वो रोजगार हासिल करें पर भी कर्य हो।
शिक्षा मंत्री ने बंगलुरू के पहले केई में भी राजस्थान के प्रवासियों से
मुलाकात कर उनसे भी सहयोगी बनने की अपील की। चेन्नई के
प्रवासियों ने भी शिक्षा मंत्री का स्वागत किया व भरोसा दिलाया कि वे
शिक्षा के कार्यों में सहभागी बनेंगे। शिशक्षा मंत्री के साथ सीएएसआर
के उप निदेशक दिलीप परिहार, सह प्रभारी राहुल गर्ग, ऊँ जगदीश
विजय, ओएसडी भी साथ थे। समारोह में बंगलुरू के व्यवसायी
जितेन्द्र राठौड़, सिरोही जैन संघ के अध्यक्ष रमेश सिंघवी, कुलदीप
बाफना, टीचर टेनिंग फाउंडेशन की माया मेनन, टीच फोर इण्डिया
के हेड अश्वस्त एवं आरके ट्रस्ट की संहिता समेत कई लोग मौजूद थे।
Category: Politics
-

भामाशाह के सुझावोंएवं कार्यों को पूरामहत्व : दिलावर
-

जल जीवन मिशन घोटाला राजस्थान : पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार
जयपुर। अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे महेश जोशी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। 9000 करोड़ रुपए के जल जीवन मिशन घोटाले में ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। कांग्रेस नेता महेश जोशी ईडी मुख्यालय पहुंचे थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने महेश जोशी को कई बार तलब किया था लेकिन वह व्यक्तिगत कारणों की वजह से नहीं जा रहे थे। ईडी के अधिकारियों ने उनसे जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े कई सवाल
किए। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
घोटाले में दो कंपनियों के नाम
सूत्रों के मुताबिक जोशी अपने निजी सहायक के साथ ईडी ऑफिस पहुंचे थे। ईडी के अधिकारियों ने उन्हें कुछ कागज दिखाते हुए सवाल किए। सवाल-जवाब का लंबा दौर चला। देर शाम उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला केंद्र सरकार की ‘जल जीवन मिशन योजना’ से जुड़ा है। -

शीतल जल उपलब्ध करवाने प्याऊ प्रारंभ
सुमेरपुर। नाडोल मुख्य बस स्टैंड पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की प्रेरणा से आशापुरा कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी की ओर से शीतल जल प्याऊ खोली गई। मौका बेन धनाजी घांची एज्यकेशनल एंड हेल्थकेयर सोसायटी नाडोल के चैयरमेन डा. मुकेश भाटी ने बताया कि भीषण गर्मी का दौर जारी हैं। ऐसे में राहगीरों व लोगों को शीतल जल उपलब्ध करवाने के लिए टेंग मिलाकर शीतल जल उपलब्ध कराया जा रहा हैं। जिसका लोकार्पण विधिवत रूप से किया गया। लोगों ने प्याऊ पर शीतल जल ग्रहण कर राहत महसूस की।
-

स्कूल जाने वाले मुख्य मार्ग को भामाशाह ने कराया दुरुस्त
घाणेराव – घाणेराव कस्बे से करीब पांच किमी दूरी पर
स्थित गरासिया कॉलोनी राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल जाने
वाले मुख्य मार्ग पर मौजूद बरसाती नाले में डेढ़ माह पूर्व पानी की
आवक अधिक होने से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण
बच्चों को नाले में बहते पानी के अंदर होकर स्कूल जाना पड़ता
था। ऐसे बच्चों की परेशानी को देख भामाशाह बिपिन पुनमिया पुत्र
विमलचंद पुनमिया घाणेराव ने तुरंत प्रभाव से जेसीबी और ट्रैक्टर
लगाकर नाले के पानी को रोककर क्षतिग्रस्त नाले को दुरुस्त
करवाया। जिसके बाद बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।गरासिया कॉलोनी के लोगों ने बताया कि डेढ़माह पूर्व हुई
तेज बारिश के कारण बरसाती नाले में पानी की आवक अधिक
होने से नाले को क्षतिग्रस्त करते हुए कच्ची मिट्टी को बहा ले जाने
से तीन से चार फीट गहरा खड़ा हो गया। जिसमें लगातार पानी की
आवक हो रही थी, जिसके कारण बच्चों को स्कूल जाने में
परेशानी हो रही है।
वही ऐसे ग्रामीणों ने अस्थाई व्यवस्था करते हुए बहते पानी में
पेड़ों की बड़ी लकड़ी डालकर दी। जिसके सहारे बच्चे स्कूल जा
रहे। वही डेढ़ माह किसी ने भी क्षतिग्रस्त नाले को दुरुस्त नहीं
करवाया। -
कांग्रेस नेताओं के साथ किसानों ने दिए ज्ञापन
जालोर – जिला मुख्यालय पर बारिश में खराब हुई फसलों का सर्वे करवाने और मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर किसानों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, आहोर विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी और पीसीसी सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सवाराम चौधरी की मौजूदगी में जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और मुआवजा दिलाने के लिए नारेबाजी की। ज्ञापन में बताया कि आहोर विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि से खराब हुई खरीफ की फसलों का सर्वे करवाने, किसानों को मुआवजा व बीमा क्लेम जल्द से जल्द दिलवाया जाए। इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। लेकिन सर्वे कार्य करवाने में लेटलतीफी बरती जा रही है। आहोर विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश गांवों में फसले संपूर्ण रूप से खराब हो गई है। खेतों में बरसाती पानी भरा हुआ है। किसानों को आर्थिक रूप से काफ़ी नुकसान हुआ है। ऐसे में समय रहते फसल खराब का आकलन जरूरी है। 72 घंटों में फसल खराबें का सर्वे नहीं होने पर अक्सर सम्बन्धित बीमा कंपनियां किसानों को बीमा क्लेम देने में आनाकानी करती है। जो कि पहले भी कई बार किया जा चुका है। 72 घंटे व्यतीत हो जाने के बाद बीमा कंपनी खराब की सूचना नहीं मिलने का बहाना बनाती है। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। आहोर विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे जालौर जिले में जल्द से जल्द फसल खराब को लेकर सर्वे कार्य तत्परता और तत्काल शुरू करवाया जाए और इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थित मॉनिटरिंग के लिए पाबंद किया जाए, ताकि एक भी व्यथित और पीड़ित किसान बीमा क्लेम और मुआवजे से वंचित ना रहे और किसानों का अहित न हो। शीघ्र गिरदावरी करवाकर नुकसान का आकलन कर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा व बीमा क्लेम दिलवाया जाए। वर्ष 2023 में भी फसल खराबें के आकलन का अभी तक कई किसानों को मुआवजा व बीमा क्लेम नहीं मिला है। इस संबंध में कई किसानों ने पीड़ा व्यक्त की है। उस राशि को भी जल्द से जल्द किसानों को दिलवाई जाए। इस दौरान किसानों ने जिला कलेक्टर जालोर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मांग की है कि भाद्राजून तहसील के गांव भोरड़ा, बाला, नीलकण्ठ, मोतीसरी, विजली, घाना, बरवा, रामा, रेवड़ा, तोड़मी, रातानाड़ा सहित सम्पूर्ण तहसील में लगातार व अत्यधिक बारिश से खरीफ की फसले बाजरा, मूंग, ग्वार, तिल, ज्वार और अरण्डी आदि नष्ट हो गई है। राजस्थान सरकार तुरन्त गिरदावरी करवाकर नुकसान का आंकलन करवाकर किसानों को मुआवजा दे और फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम राशि भी दिलवाए। किसान भाइयों ने खड़ाई, बुवाई, खाद, बीज, दवाइयों आदि पर काफी धन खर्च किया है। कई किसानों ने बार बार बुवाई की है जिस पर हर बार खर्च करने से खर्च अधिक हुआ है। कई किसानों ने बैंकों व सेठ साहूकारों से लोन लेकर खेती की है। राजस्थान सरकार तुरन्त सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा व बीमा क्लेम राशि दे। प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम सर्वे के लिए किसानों द्वारा बीमा कंपनी को कॉल करने पर कोई प्रति उत्तर प्राप्त नहीं हो रहा है तथा 72 घण्टे व्यतित हो जाने के बाद बीमा कंपनी खराब सूचना नहीं मिलने का बहाना कर किसानों की फसल बीमा क्लेम राशि देने से इनकार कर देगी। जिसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ेगा। किसानों द्वारा फसल खराबें की सूचना राजस्व अधिकारियों को व फसल बीमा कंपनी को दी गई है लेकिन बीमा कंपनी कोई ध्यान नहीं दे रही है।
-

बाली में संगठन मजबूत करने ‘आप’ की तैयारी
बाली – आम आदमी पार्टी ने पाली जिले की बाली
विधानसभा में संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी
है। प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस और सह प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज के
निर्देश पर रंजन सराय बाली में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
की गई। जिला कोर्डिनेशन टीम के सदस्य नरपतसिंह जैतावत ने
बैठक का उद्देश्य बताया। उन्होंने सभी विंग के लिए पांच-पांच
नाम प्रस्तावित करने को कहा। इन विंग में मेन, यूथ, महिला,
अल्पसंख्यक, एससी, एसटी, ओबीसी, लीगल और
ऑटो-मजदूर शामिल हैं। बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने
जिम्मेदारियां लेने की इच्छा जताई। आनंद कुमार जैन ने बाली
नगरपालिका क्षेत्र की जिम्मेदारी ली। नैनाराम ने सादड़ी
नगरपालिका क्षेत्र का कार्यभार संभाला। बाबूदास ने बाली
विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी स्वीकार की। कार्यकर्ताओं ने
आगामी नगरपालिका चुनावों में बाली, सादड़ी और खुडाला
(फालना) में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। पाली से
जेठाराम देवासी और सुमेरपुर से सवारामदेवासी ने भी बैठक में
हिस्सा लिया। बैठक में हरीश सादड़ी, भूराराम सिन्दरली, भरत
कुमार सादड़ी, मोहब्बतसिंह बोया, भरत भाई, छैलसिंह बोया,
आजाद सादड़ी, युनुस खान बाली, शाबिर अली बाली और
बस्तीमल टेलर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की
ओर से दी जाने वाली जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने का
वादा किया। -

पोसालिया में गांव तक सड़कें कम, गड्डों का साम्राज्य ज्यादा
पोसालिया – कस्बे गांव में उपखंड शिवगंज (जिला
सिरोही) राजस्थान की सड़कें अब सड़कें कम और गड्डों का जाल
ज्यादा नजर आ रहा हैं। पोसालिया में मुख्य मार्ग आज़ाद चौक,
ग्राम पंचायत के बाहर एवं मुख्य मार्गों पर हाल ही में किए गए
पैचवर्क को महीना भी नहीं गुजरा और सारी मेहनत बारिश की
कुछ बूंदों के साथ बहकर गायब हो गई। जहां-जहां गड्ढे भरे गए
थे, वहां अब फिर से गहरे गड्ढे मुंह फैलाए खड़े हैं। हालत यह है कि
पैदल चलना तो दूर, दुपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़कें
रोजाना मौत से जंग लड़ने जैसा अनुभव दे रही हैं। हर गली, हर
मोड़ पर उखड़ा कांक्रीट और बिखरी मिट्टी हादसे का जाल बिछाए
बैठी है। नतीजा यह कि मामूली फिसलन भी बड़े हादसे का सबब
बन सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर जिम्मेदार
पीडब्ल्यूडी विभाग गांव को गड्ढा मुक्त बनाने और सफाई व्यवस्था
सुधारने के बड़े-बड़े दावे किए थे। लेकिन जमीनी हकीकत इन
दावों की पोल खोल रही है। सवाल सीधा है कि आखिर
पीडब्ल्यूडी विभाग और जिम्मेदार अधिकारी, गांव की सुध क्यों
नहीं ले रहे हैं। मरम्मत का काम जनता के अनुसार सिर्फ खानापूर्ति
बनकर रह गया है। ठेकेदार और पी डब्ल्यू डी विभाग की
मिलीभगत से घटिया गुणवत्ता का काम कर जनता की गाढ़ी
कमाई को बर्बाद किया जा रहा है। आलम यह है कि हर टूटी
सड़क अब जिम्मेदारों की लापरवाही का जीवंत स्मारक बन चुकी
है। -

सांसद ने रेल्वेमंत्री से की मांग : सोमेसर स्टेशन ठहराव के लिए कई गाँवों को फायदा
सोमेसर – सोमेसर रेलवे स्टेशन पर
जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस के नियमित ठहराव
के लिए मंजूरी मिली। पाली सांसद पीपी चौधरी ने
इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री से मांग की। केंद्रीय
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से इस
ट्रेन (गाड़ी संख्या 20495/96) के ठहराव की
जानकारी सांसद चौधरी को दी। सांसद चौधरी
ने रेल मंत्री को लिखे अपने पत्र में बताया कि
जोधपुर-हडपसर (पुणे) एक्सप्रेस का सोमेसर
स्टेशन पर ठहराव नहीं है। स्थानीय लोगों ने लंबे
समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे।
इस मंजूरी से आसपास के सौ से अधिक
गांवों के लोगों को लाभ मिला। रेल मंत्री ने पत्र
भेजकर ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति दी। सांसद
चौधरी ने इस सुविधा के लिए रेल मंत्री का
आभार व्यक्त किया। -

बाली – नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप
बाली नगरपालिका अध्यक्ष पर डोली की जमीन पर बिना अनुमति निर्माण कार्य करवाने के आरोप लगे हैं. ज्ञापन: में बताया पूर्व प्रतिपक्ष नेता अब्दुल नासिर बिना अनुमति से निर्माण कार्य कर रहा है. इसको लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपा. ज्ञापन में बताया गया कि 79 बीघा भूमि पर निर्माण कार्य बिना अनुमति के हो रहा है. उन्होंने प्रशासन से मामले की जाँच की माँग की है.
बाली नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप है कि उन्होंने डोली की जमीन पर बिना अनुमति के निर्माण कार्य शुरु करवाया. इस मामले में स्थानीय नेता और पूर्व अधिकारी ने ज्ञापन सौंपा और प्रशासन से इस मामले की विस्तृत जाँच की मांग की. ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 79 बीघा भूमि पर निर्माण कार्य बिना अनुमति के हो रहा है.
ज्ञापन सौंपने वालों ने प्रशासन से अनुरोध किया कि इस मामले की जाँच की जाए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाए. बाली नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ लगे इन आरोपों की सच्चाई जानने के लिए प्रशासन को मामले की जाँच करनी होगी और दोषियों को सजा देनी होगी.
प्रशासन को तुरंत इस मामले की जाँच करनी चाहिए. दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जानी चाहिए. भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त नियम और निगरानी तंत्र की आवश्यकता है. इस रिपोर्ट के माध्यम से हम उम्मीद करते हैं कि संबंधित अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेंगे और आवश्यक कदम उठाएंगे.
-

जीतने वाले गठबंधन की हार होने की धारणा कैसे बनी?
चुनाव नतीजों से संकेत मिलता है कि एनडीए गठबंधन स्पष्ट विजेता है, जबकि अच्छा लड़ने के बावजूद इंडिया गठबंधन बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया, लेकिन इन नतीजों को बहुत अलग तरीके से देखा जा रहा है. ऐसा संकेत दिया जा रहा है कि हारने वाला चुनाव जीत गया है, जबकि जीतने वाला चुनाव हार गया है. ऐसा मुख्य रूप से इसलिए हुआ क्योंकि नतीजे उम्मीदों की पृष्ठभूमि में देखे गए थे. भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के बहुत अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी. प्रधानमंत्री ने खुद अबकी बार 400 पार का नारा दिया था. जबकि कई लोगों को लगता था कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन खराब होगा, क्योंकि उसमें कई आंतरिक विरोधाभास थे. अंत में भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल करने में नाकाम रही और एनडीए 300 के आंकड़े से नीचे गिर गया. दूसरी ओर, कांग्रेस 100 के आंकड़े से सिर्फ एक सीट पीछे रह गई जबकि उसके सहयोगियों ने 98 सीटें जीतीं. इस सबने चुनावों का नैरेटिव बदल दिया.
एनडीए और इंडिया गठबंधन में दो महत्वपूर्ण भेद दिखाई दिए. सबसे पहले दोनों गठबंधनों की संरचना देखें. भाजपा की सीटें एनडीए गठबंधन का 80% हिस्सा थीं, जबकि कांग्रेस की सीटें इंडिया गठबंधन के 40% से थोड़ा अधिक थीं. दोनों गठबंधनों का हिस्सा न होने वालों की संख्या 18 तक सीमित रह गई थी. दूसरे, गैर-भाजपा एनडीए की संख्या 53 तक बढ़ गई (2019 में 50 की तुलना में) और भाजपा को 63 सीटों का नुकसान हुआ. दूसरे शब्दों में, एनडीए सिकुड़ गया क्योंकि उसके मुख्य नेता पर्याप्त प्रदर्शन करने में विफल रहे. वहीं इंडिया एक नया गठबंधन था- हालांकि वह कुछ हद तक संशोधित यूपीए ही था.
कांग्रेस ने अपनी सीटों में 80% की वृद्धि देखी और वह 52 से 99 तक पहुंच गई. इंडिया गठबंधन में अन्य दलों ने भी अपनी सीटों के हिस्से में वृद्धि देखी. इनमें प्रमुख सपा और टीएमसी थीं. इस प्रकार इंडिया के लगभग हर सदस्य ने लाभ उठाया और उसके समग्र प्रदर्शन में योगदान दिया. भाजपा की सीटों में गिरावट मुख्य रूप से हिंदी पट्टी के राज्यों यूपी, राजस्थान और बिहार में रही, वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक और बंगाल में भी उसे खासा नुकसान हुआ. तेलंगाना व ओडिशा में उसने कुछ भरपाई की, लेकिन वह खाटे की तुलना में कहीं कम रही.
भाजपा को भले ही कई सामाजिक वर्गों में बहुत ज्यादा नुकसान
न हुआ हो, फिर भी विभिन्न वर्गों के बीच राज्य स्तर पर हुए
धकेल दिया। इसी कारण उसके कुल वोट नुकसान ने उसे
बहुमत के अंक से नीचे शेयर में भी कोई इजाफा नहीं हुआ।जो लोग भाजपा को फिर से चुनने के पक्ष में थे, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, सुशासन और देश के विकास के आधार पर इसे उचित ठहराया. दूसरी ओर, मौजूदा सरकार के तीसरे कार्यकाल का विरोध करने वालों में से अधिकांश ने रोजगार और महंगाई को मुख्य कारण बताया. यह ध्रुवीकरण नतीजों में साफ तौर पर से अधिक ने भाजपा और उसके सहयोगियों को वोट दिखाई देता है. सरकार से संतुष्ट लोगों में से तीन-चौथाई दिया. मौजूदा सरकार से कुछ हद तक संतुष्ट लोगों में से आधे ने एनडीए को वोट दिया. सरकार से असंतुष्ट लोगों में से तीन-चौथाई से अधिक ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों को वोट दिया.
लगभग 50% मतदाताओं ने एक पार्टी के लिए मतदान किया, जबकि एक-तिहाई से थोड़े अधिक ने उम्मीदवार पर ध्यान केंद्रित किया। इन चुनावों में पार्टी वोटिंग की प्राथमिकता में गिरावट आई है. हर दस मतदाताओं में से सिर्फ एक ने नेतृत्व के फैक्टर को ध्यान में रखा. यदि 2024 और 2019 के आंकड़ों की तुलना की जाए तो प्रधानमंत्री के रूप में मोदी की पसंद में स्पष्ट रूप से 5% अंकों की गिरावट आई है. 2024 में पसंदीदा प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच का अंतर 2019 की तुलना में 9% अंकों से कम हो गया है. जिन लोगों ने भाजपा और उसके सहयोगियों को वोट दिया, उनके लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का प्रभाव अधिक रहा.
वेलफेयर योजनाओं का चुनावी नतीजों पर सीमित ही प्रभाव रहा. तीन चौथाई से ज्यादा मतदाताओं को सरकार की आवास योजनाओं से कोई फायदा नहीं मिला था. हर दस में से सात ने कहा कि उन्हें आयुष्मान भारत से कोई लाभ नहीं. दो-तिहाई को मनरेगा से सरोकार नहीं. सिर्फ पीडीएस व उज्ज्वला के ही अधिक लाभार्थी थे. मोटे तौर पर भाजपा ने दक्षिण और पूर्व में अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे यह देश भर में समान रूप से फैली हुई पार्टी बन गई. लेकिन इसी प्रक्रिया में, उसने उत्तर भारत के राज्यों में महत्वपूर्ण समर्थन भी खो दिया. इसका मतलब है कि भाजपा के सामाजिक आधार के राष्ट्रीयकरण की चल रही प्रक्रिया रुक गई है. भाजपा अब खुद को ऐसी स्थिति में पाएगी, जहां उसके वोटर विभिन्न राज्यों में अलग- अलग सामाजिक समूहों से आ रहे हैं.