जवाली पाली – जवाली रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के
ठहराव की मांग जोर पकड़ती जा रही हैं। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामीणों
ने मंडल रेल प्रबंधक के नाम स्टेशन अधीक्षक भगवान सहाय
बैरवा को ज्ञापन सौंपकर जवाली में राणकपुर, सूर्यनगरी,
जोधपुर-बैंगलोर, पूना भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव
की मांग एक बार फिर से उठाई। इसके अतिरिक्त आरक्षण
खिड़की और शेड की मांग के लिए भी ज्ञापन दिया।
स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देते समय जवाली के प्रशासक जुगराज जैन,
समाजसेवी उत्तमचन्द गांधी, गमनाराम चौधरी, सहकारी समिति
अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, दिलीप सिंह राजपुरोहित, कैलाश
प्रजापत, जगाराम चौधरी, पी पी परिहार, धनराज मेवाड़ा,
मानाराम देवली, तेजाराम साँवलता, नारंगी बाई, अनसीबाई,
मूली बाई, भंवरी बाई आदि जवाली एवं आस पास के ग्रामीण एवं
जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Category: Tour
-

जवाली रेलवे स्टेशन पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा रेल का ठहराव
-

Travel Tips: सफर के दौरान फिजूलखर्ची से बचें और करें स्मार्ट बचत
सारांश (Summary)
यात्रा का मजा तब तक अधूरा है जब तक आप स्मार्ट बजटिंग नहीं करते। थोड़ी-सी प्लानिंग और समझदारी से आप अपने ट्रैवल एक्सपीरियंस को और बेहतर बना सकते हैं। चाहे आप अकेले जा रहे हों या दोस्तों के साथ, नीचे दिए गए टिप्स से आप फिजूलखर्ची से बच सकते हैं और अगली यात्रा के लिए बचत कर सकते हैं।
1. पहले से करें टिकट बुकिंग (Advance Ticket Booking)
अक्सर लोग यात्रा की प्लानिंग आखिरी समय पर करते हैं, जिससे टिकट के दाम बढ़ जाते हैं। Last-minute bookings से बचें। अगर आप एडवांस में बुकिंग करते हैं, तो आप अच्छा खासा पैसा बचा सकते हैं।
Example: Flight या Train tickets 2-3 महीने पहले बुक करें।2. बजट फ्रेंडली ठहरने की व्यवस्था (Budget Accommodation)
महंगे होटलों की जगह सस्ते गेस्ट हाउस या होस्टल में ठहरने की कोशिश करें। Airbnb, Hostelworld, और Couchsurfing जैसी साइट्स से आप किफायती रहने के विकल्प खोज सकते हैं।
Tip: Trip से पहले ऑनलाइन रिव्यू जरूर पढ़ें।3. लोकल परिवहन का उपयोग (Use Local Transport)
Private taxis की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस, मेट्रो, या लोकल ट्रेन का इस्तेमाल करें। यह न सिर्फ पैसे बचाता है बल्कि आपको वहां की लोकल लाइफस्टाइल भी समझ में आती है।
Example: जयपुर घूमते वक्त लोकल बसें और ऑटो का इस्तेमाल करें।4. फ्री या सस्ते स्थानीय कार्यक्रम (Attend Local Events)
घूमने वाली जगहों पर कई बार फ्री म्यूजिक फेस्टिवल या सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। ये इवेंट्स आपको जगह की संस्कृति से जोड़ते हैं और आपका खर्चा भी नहीं बढ़ता।
Tip: यात्रा से पहले उस जगह का इवेंट कैलेंडर जरूर चेक करें।5. खाने-पीने में बचत (Save on Food Expenses)
महंगे रेस्टोरेंट्स की बजाय लोकल स्ट्रीट फूड का मजा लें। साथ ही, कुछ snacks और dry fruits अपने साथ ले जाएं ताकि भूख लगने पर महंगे फूड पर खर्च न करना पड़े।
Tip: लोकल ढाबे में खाना खाएं, जहां आपको सस्ता और स्वादिष्ट भोजन मिलेगा।6. शॉपिंग पर लगाम (Control Shopping Impulses)
ट्रैवल के दौरान शॉपिंग का मन होता है, लेकिन कोशिश करें कि सिर्फ स्मृति-चिह्न (souvenirs) या एंटीक आइटम्स खरीदें। कपड़े या ज्वेलरी जैसी चीजें आप कहीं और से सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।
Tip: अगर खरीदना जरूरी हो तो लोकल बाजार से ही खरीदें।7. ट्रिप का बजट बनाएं (Create a Travel Budget)
यात्रा शुरू करने से पहले एक बजट प्लान बनाएं जिसमें यात्रा का हर खर्च शामिल हो, जैसे ट्रांसपोर्ट, होटल, खाना, और एंट्री फीस। इससे आप फिजूलखर्ची से बचेंगे और अपनी लिमिट में रहेंगे।
Example: 5 दिन की यात्रा के लिए एक निश्चित रकम तय करें और उसी में सब कुछ मैनेज करें।8. ऑफ-सीजन में यात्रा करें (Travel in Off-Season)
अगर संभव हो तो ऑफ-सीजन में यात्रा करें। इस समय होटल्स, फ्लाइट्स, और टूरिस्ट स्पॉट्स की कीमतें कम होती हैं।
Tip: गोवा जैसी जगहें मानसून में सस्ती होती हैं और भीड़ भी कम होती है।9. मुफ्त एक्टिविटीज का आनंद लें (Enjoy Free Activities)
हर जगह कुछ न कुछ फ्री एक्टिविटीज होती हैं जैसे कि बीच वॉक, ट्रेकिंग, या पार्क विजिट। इससे आपके पैसे भी बचेंगे और आप अपनी ट्रिप का पूरा मजा ले पाएंगे।
Example: हिमाचल में कई खूबसूरत ट्रेक फ्री में कर सकते हैं।10. स्थानीय लोगों से जुड़ें (Connect with Locals)
लोकल लोगों से बात करके आप सस्ते में खाने-पीने और घूमने की सही जगहों की जानकारी ले सकते हैं। इससे आप एक अनोखा एक्सपीरियंस भी पाएंगे।
Tip: Travel forums और social media groups पर लोकल्स से कनेक्ट करें।निष्कर्ष (Conclusion)
थोड़ी-सी प्लानिंग और समझदारी से आप अपनी ट्रिप को बजट-फ्रेंडली बना सकते हैं। इस तरह आप सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि कई यात्राओं का आनंद उठा सकते हैं। याद रखें, पैसा खर्च करने से ज्यादा जरूरी है सही जगह और सही तरीके से खर्च करना।
तो अगली बार जब भी यात्रा की योजना बनाएं, इन टिप्स को जरूर अपनाएं और करें स्मार्ट बचत!
-

सांसद ने रेल्वेमंत्री से की मांग : सोमेसर स्टेशन ठहराव के लिए कई गाँवों को फायदा
सोमेसर – सोमेसर रेलवे स्टेशन पर
जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस के नियमित ठहराव
के लिए मंजूरी मिली। पाली सांसद पीपी चौधरी ने
इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री से मांग की। केंद्रीय
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से इस
ट्रेन (गाड़ी संख्या 20495/96) के ठहराव की
जानकारी सांसद चौधरी को दी। सांसद चौधरी
ने रेल मंत्री को लिखे अपने पत्र में बताया कि
जोधपुर-हडपसर (पुणे) एक्सप्रेस का सोमेसर
स्टेशन पर ठहराव नहीं है। स्थानीय लोगों ने लंबे
समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे।
इस मंजूरी से आसपास के सौ से अधिक
गांवों के लोगों को लाभ मिला। रेल मंत्री ने पत्र
भेजकर ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति दी। सांसद
चौधरी ने इस सुविधा के लिए रेल मंत्री का
आभार व्यक्त किया। -

अब जनरल रिजर्वेशन में भी पहले 15 मिनट में सिर्फ आधार से बुकिंग
नई दिल्ली – रेल मंत्रालय ने एक नया
नियम लागू करने का फैसला किया है। इसके
तहत 1 अक्टूबर 2025 से किसी भी ट्रेन के
जनरल रिजर्वेशन की शुरुआत के पहले 15
मिनट में केवल आधार से वेरिफाइड यूजर ही
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप से टिकट
बुक कर सकेंगे। अभी तक यह नियम सिर्फ
तत्काल टिकटों पर लागू था। रेलवे मंत्रालय ने
एक सर्कुलर जारी कर कहा कि यह कदम
इसलिए उठाया गया है ताकि आरक्षण प्रणाली
का लाभ आम यात्रियों तक पहुंचे और इसका
गलत इस्तेमाल न हो। पहले 15 मिनट के बाद
अधिकृत टिकट एजेंट भी ऑनलाइन बुकिंग
कर सकेंगे। -

म्हारो रंगीलो राजस्थान…!!!
राजस्थानी लोगों को छोड़करशेष दुनिया को लगता है किराजस्थान में पानी नहीं है औरयहाँ खून सस्ता व पानी महँगाहैं … जबकि यहाँ सबसे शुद्धतावाला पानी जमीन में प्रचुर मात्रामें उपलब्ध है।
जैसलमेर का पत्थर अपनी अनूठी खूबसूरती के
कारण विश्व प्रसिद्ध हैं !
राजस्थान में चीन की दीवार जैसी ही दूसरी
उससे मजबूत दीवार भी है जिसे दुनिया में पहचान
नहीं मिली .! राजस्थानी लोगों को छोड़कर शेष
दुनिया को लगता है कि राजस्थान में कुछ भी
नहीं, जबकि यहाँ पेट्रोलियम का अथाह भंडार
मिला है, गैसों का अथाह भंडार मिला है, यहाँ
कोयले का अथाह भंडार मिला है ..! अकेले
राजस्थान में यहाँ की औरतों के पास का सोना
इकठ्ठा किया जाए तो शेष भारत की औरतों से
ज्यादा सोना होगा। सबसे ज्यादा सोने की बिक्री
भी राजस्थान के जोधपुर में होती हैं ! राजस्थान
के जलवायु के बारे में दुनिया समझती है यहाँ
बंजर भूमि और रेतीले टीले हैं जहाँ आँधियाँ
चलती रहती है जबकि राजस्थान में कई झीलें,
झरने और अरावली पर्वतमाला के साथ
रणथम्भौर पर्वतीय शिखर हैं जो विश्व के टॉप
टूरिज्म पैलेस हैं, इसके अलावा राजस्थान में
झीलों से निकला नमक शेष भारत में 80% नमक
की आपूर्ति करता है जो 100% शुद्ध प्राकृतिक
नमक हैं, इसके अलावा भी बहुत सारी ऐसी बातें
हैं जिन्हें दुनिया नहीं जानती और यह सब गलत
शिक्षा नीति की वजह से राजस्थान का
नकारात्मक चरित्र गढ़ा गया जिसे दुनियाभर में
सच समझा गया ..!
राजस्थान के लोगों को पूरे विश्व में सबसे
बड़े कंजूस कृपण समझा जाता है.जबकि पूरे
भारत के 95% बड़े उद्योगपति राजस्थान के हैं,
राममंदिर के लिए सबसे ज्यादा धन राजस्थान से
मिला है … राममंदिर निर्माण में उपयोग होने
वाला पत्थर भी राजस्थान का ही है ..!
राजस्थान के लोगों के बारे में दुनिया
समझती है ये प्याज और मिर्च के साथ रोटी खाने
वाले लोग हैं … जबकि पूरे विश्व में सर्वोत्तम और
सबसे शुद्ध भोजन परम्परा राजस्थान की हैं। पूरे
विश्व में सबसे ज्यादा देशी घी की खपत राजस्थान
में होती हैं, यहाँ का बाजरा विश्व के सबसे पौष्टिक
अनाज का खिताब लिये हुए है ..! राजस्थानी
लोगों को छोड़कर शेष दुनिया को लगता है कि
राजस्थान के लोग छप्पर और झौपड़ियों में रहते
हैं इन्हें पक्के मकानों की जानकारी कम
हैं.जबकि यहाँ के किले, इमारतें और उन पर
अद्भुत नक्काशी विश्व में दूसरी जगह कहीं नहीं
हैं। यहाँ अजेय किले और हवेलियाँ हजारों वर्ष
पुरानी हैं। मकराना का मार्बल, जोधपुर व
जैसलमेर का पत्थर अपनी अनूठी खूबसूरती के
कारण विश्व प्रसिद्ध हैं !
राजस्थान में बहन को प्यार से ‘बाईसा’
कहा जाता है, यहाँ चार बाईसा हुई जिन्हें हर
राजस्थानी बाईसा कहकर ही सम्बोधित करते
हैं … मीरा बाई, करमा बाई, सुगना बाई, नानी
बाई और मीरा ने ईश्वर को प्रेम भक्ति से ऐसा
वशीभूत किया कि ईश्वर को आना पड़ा! करमा
बाई ने निष्ठा भक्ति से ईश्वर को ऐसा अभिभूत
किया कि ईश्वर को करमा के हाथ से खाना पड़ा।
सुगना बाई ने राजस्थान की पीहर और ससुराल
परम्परा का ऐसा अनूठा स्त्रीत्व भक्ति पालन किया
कि ईश्वर को उनका उद्धार सुनना पड़ा और नानी
बाई ने ईश्वर की ऐसी विश्वास भक्ति की की ईश्वर
को उनके घर आना पड़ा। ये सब इसी युग में
वर्तमान में हुआ जिनकी भक्ति आस्था और
निष्ठा को राजस्थान के हर मंच से गाया जाता है।
नारी भक्ति का ऐसा उदाहरण शेष विश्व में और
कहीं नहीं।
यहाँ राजस्थान की बलुई मिट्टी पूनम की
रात में कुंदन की तरह चमककर स्वर्ण का
आभास कराती हैं … इन्ही पहाड़ों की वजह से
इसे ‘मरुधरा’ कहा जाता है! राजस्थान का
इतिहास गर्व से लबरेज और यहाँ का जीवन
सबसे शुद्ध हैं! कण कण वंदनीय और गाँव-
गाँव एक इतिहास में दर्ज कहानियों पर खड़ा है!
आनंद के चर्मोत्कर्ष पर आज आपको
‘मरुधरा’ के दर्शन करवाते हैं .. जो प्रकृति के
बेहद करीब है। इसी राजस्थान को देखने,
‘पधारो म्हारे देश’ …
हमारा राजस्थान खास क्यों .. हैं?
- भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों में
से 35 राजस्थानी व्यापारी हैं! - दंगों में हजारों लोग मारे गए हैं लेकिन
राजस्थान में 1 भी नहीं!
राजस्थान अकेले इतने सैनिक देश को
देता है जितना केरला, आन्ध्र प्रदेश और
गुजरात मिलकर भी नहीं दे पाते! - कर्नल सूबेदार सबसे ज्यादा राजस्थान से है!
- उच्च शिक्षण संस्थानों में राजस्थानी
इतने हैं कि महाराष्ट्र और गुजरात के मिलाने से
भी बराबरी नहीं कर सकते! - राजस्थान अकेला ऐसा राज्य है जहाँ
किसान कृषि कारणों से आत्म-हत्या नहीं करतें
जैसा कि मीडिया अन्य राज्यों में दिखाता है,
जबकि सबसे अधिक सूखा यहाँ पड़ता है, क्योंकि
राजस्थान में बुजदिल नहीं दिलेर पैदा होते है! - आज भी राजस्थान में सबसे ज्यादा
संयुक्त परिवार बसते हैं! - यहां एक रिक्शा चलानेवालों को भी
‘भाई’ कह कर बुलाते हैं! अतिथि को यहां आज
भी देवता के समान दर्जा देते हैं और यहां पर
अतिथियों की खातिरदारी में कोई कसर नहीं
छोड़ते।
जय भारत .. जय राजस्थान … म्हारो प्यारो
राजस्थान … म्हारो रंगीलो राजस्थान ..
ताज महल अगर प्रेम की निशानी है, तो
गढ़ चित्तोड़ एक शेर की कहानी है।
कुछ लोग हार कर भी जीत जाते हैं !
कुछ लोग जीत के भी हार जाते हैं !
नहीं दिखते है अकबर के निशान यहाँ कहीं
पर भी,
लेकिन …
राणा के घोड़े हर चौराहे पर आज भी नज़र
आते हैं।
जय जय राजस्थान ..!!!
- भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों में
-

पर्यटकों के स्वागत के लिए घरों के बाहर आकर्षक चित्रकारी
जोधपुर. भारत में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं जो प्राकृतिक प्रकृति, सुंदर मिठाइयों, बर्फीली घाटियों और भव्य वास्तुकला का दावा करते हैं। उन्हीम में से एक है जोधपुर। फिलहाल यह शहर अपने अनोख तरीके से पर्यटकों को अपनी ओर खिच रही है। ब्लू सिटी के नाम से अलग पहचान बनाने वाले जोधपुर शहर में पर्यटकों के स्वागत में घरों के बाहर सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं। शहर के भीतरी क्षेत्र में दीपावली पर्व की तैयारी में एक ओर मकानों पर नीले रंग से रंगाई-पुताई की गई हैं, वहीं दूसरी ओर पर्यटकों को रिझाने के लिए नीले रंग पर चित्रकारी से सेल्फी पॉइंट बनाने के साथ मंडला कला सहित विभिन्न तरह की चित्रकारी की गई हैं। घरों के दरवाजे व खिड़कियों को आकर्षक चित्रकारी से सजाया जा रहा हैं।
चित्रों से सजी हैं गलियां
शहर की गलियों में नीले रंग की दीवारों पर अनेक प्रकार के चित्र उकेरे हुए हैं। महिलाएं गणेश, मोर, बाघ, पुष्प व तितली सहित विभिन्न तरह के डिजाइन लाल, नारंगी, हरा, पीला, बैंगनी व नीले रंग से बनाकर सजा रही हैं। क्षेत्र की बुजुर्ग महिला प्रेमलता व्यास ने बताया कि पहले लोग घरों के आंगन को सजाने के लिए रंगोली व मांडणा बनाते थे। आजकल घर की दीवारों पर अलग-अलग रंगों से आकर्षक चित्र बनाए गए हैं। माणक चौक के नया बास में एक घर की दीवार पर बनाए सेल्फी पॉइंट को देख पर्यटक फोटोशूट करवाते हैं। ऐसे में भीतरी क्षेत्र में घूमने आने वाले पर्यटकों के साथ शहरवासी भी फोटो खिंचवाने से नहीं चूकते हैं। युवा अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के लिए फोटोशूट के साथ रील्स भी बनाते दिखाई दे जाते हैं। -

संसार का दूसरा सबसे पसंदीदा शहर उदयपुर
उदयपर। राजस्थान का उदयपुर संसार का दूसरा सबसे पसंदीदा शहर बनकर उभरा है, ट्र ैवल प्लस लीजर रीडर्स अवार्ड ने दुनिया के टॉप २५ सबसे पसंदीदा शहरों की सूची तैयार की है,
जिसमें मैक्सिको का ओकासा पहले स्थान पर, उदयपुर दूसरे स्थान पर और मुंबई दसवें स्थान पर है। ट्रैवल प्लस लीजर ने दुनिया के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों की सूची जारी की है।
-

अरावली की गोद में हाथी पोल झरनाकलकल बहती धारा ने जीता सैलानियों का मन
सुमेरपुर – बरसात की बूंदें जब अरावली की पर्वतमाला पर
गिरती हैं तो यहां की पथरीली धरती से जैसे जीवन का संगीत फूट
पड़ता है। रणकपुर-उदयपुर रोड़ पर रणकपुर से करीब 12 किलोमीटर
आगे बसा यह हाथी पोल झरना इसी संगीत का अनमोल मोती बनकर
बह रहा है। बारिश में हरे-भरे जंगलों से घिरा, चट्टानों से टकराकर
गिरता निर्मल जल, पक्षियों की चहचहाहट और झरने की कलकल
आवाज सब मिलकर मन को ऐसी ठंडक देते हैं मानो गर्मी,
थकान और भागदौड़ कहीं खो गई हो। झरने के आसपास धनी
हरियाली, जंगली फूलों की महक और पहाड़ियों से टकराकर बहती
हवा, यह सब मिलकर यहां आने वाले हर व्यक्ति के मन को नई ऊर्जा
देते हैं। लोग यहां झरने के ऊपर नहाते हैं, ठंडी धाराओं को छूकर
तरोताजा होते हैं और प्राकृतिक सुंदरता के बीच सेल्फी लेकर इन पलों
को हमेशा के लिए सहेज लेते हैं। दूर-दूर से आने वाले राहगीर सड़क के
किनारे रुककर कुछ देर के लिए इस सुंदर नजारे को देखकर आनंदित
होते हैं। -

रेल टर्मिनस के इंतजार में भायंदरवाशी
भायंदर। मीरा-भायंदर शहर की वर्तमान में करीब १३ लाख की आबादी है, जिसमें अधिकांश संख्या उत्तर भारत, बिहार, राजस्थान, गुजरात, बंगाल, पंजाब आदि राज्य के प्रवासी लोगों की हैं। इन सभी को अपने मूल गांव जाने के लिए बोरीवली, बांद्रा, कुर्ला, मुंबई सेंट्रल या छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर ट्रेन पकड़ने के लिए जाना पड़ता है
, जिसमें समय और आर्थिक खर्च के अलावा उपनगरीय लोकल ट्रेन की भारी भीड़ का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए रेलवे पैसेेंजर्स एसोशिएशन के अध्यक्ष सोहनराज जैन पिछले १६ से १७ वर्षोेX से भायंदर रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की गािड़यों का हॉल्ट टर्मिनस बनाने की मांग कर रहे है।
जैन ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने उन्हें बार-बार यह जवाब दिया है कि भायंदर स्टेशन के पास इतनी जगह उपलब्ध नहीं हैं जहा पर लंबी दूरी की मेल, एक्सप्रेस या पैसेंजर की २५ डिब्बे वाली ट्रेन को रुकने का हॉल्ट बनाया जा सके।