मुख्यमंत्री ने राजस्थान में नई प्रगति की घोषणा

प्रत्येक युवा को संबल देना सरकार का लक्ष्य

जयपुर – राज्य के परिवर्तित बजट 2024 -25 में युवाओं के लिए की गई ऐतिहासिक घोषणाओं के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार प्रकट किया. आभार सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश के स्वर्णिम भविष्य का आधार हैं.

युवाओं की ऊर्जा तथा उत्साह से राजस्थान प्रगति की एक नई योजना बनाई. हमारी सरकार युवाओं के सपनों तथा उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रति पल तथा प्रति क्षण काम कर रही हैं. शर्मा ने कहा कि इस बजट में युवाओं के लिए इस वर्ष में 1 लाख नौकरियां की घोषणा की गई है.

राज्य सरकार सार्वजनिक, निजी तथा व्यावसायिक सहित सभी क्षेत्रों में युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करेगी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं से मिलकर संवाद भी किया. कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे.

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरुरत है उस प्रतिभा को सामने लाने की. सरकार द्वारा इस वर्ष के बजट में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, संभाग स्तर पर स्पोर्ट्स कॉलेज तथा खेलो राजस्थान युथ गेम्स जैसी घोषणाओं के माध्यम से ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को सामने लाया जा सकेगा. पूर्ववर्ती सरकार के समय युवाओं के सपनों पर कुठाराघात किया गया था. पेपरलीक जैसे मामलों में कड़ी कार्यवाही करते हुए किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.

राजस्थान बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा. 2027 में हम बिजली खरीदने वाले नहीं बल्कि बेचने वाले बनेंगे. अगस्त में 10 हजार युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहां की वो जो कहेगा, हमारी सरकार वो काम करेगी. कार्यकर्ता जनता के बीच में कहें कि हम जो कहते हैं हमारी सरकार वो काम करती हैं. कार्यकर्ता जनता के दुख दर्द का हिस्सा बनें.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *