बसंत में निःशुल्क शिविर आँखों की जाँच एवं दवा वितरण

सांडेराव। राजकीय सरोजदेवी पुरुषोत्तमदास पुरोहित उप स्वास्थ्य केन्द्र(हेल्थ वेलनेस सेंटर) बसंत में नेत्र जांच शिविर का आयोजन पी. एच. पुरोहित रावतसिंह चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया। नेत्र जांच शिविर को संबोधित करते हुए पी.एच. पुरोहित रावतसिंह ट्रस्ट के न्यासी एवं सुमेरपुर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान पृथ्वीराज पुरोहित ने कहा कि आज पुरुषोत्तमदास रावतसिंह की ३३ वीं पुण्यतिथि में आयोजित यह नेत्र जांच शिविर मानव सेवा का एक प्रति स्वरुप है।

हम सभी ट्रस्टी गांव के ३६ कौम के प्रति एक जिम्मेदारी के साथ सेवा का कार्य कर रहे है। सभी लोगों को इंसान के काम आना चाहिए। क्योंकि इस जीवन में मानव सेवा ही सच्ची सेवा है एवं सही मायने में जन्मभूमि के यही दायित्व है कि हम अपने गांव के सभी लोगों को स्वस्थ रखने हेतु सतत रुप से इसी प्रकार के मानवी मूल्यों से ओतप्रेत नरसेवा नारायण सेवा की परिकल्पना साकार कर सकें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *