राणकपुर सादड़ी बांध सिंचाई एवं पेयजल की सुविधा

सिंचाई व पेयजल स्त्रोत राणकपुर सादड़ी बांध जिसकी भराव क्षमता ६२.७० फीट है। जिसमें २०५एमसीएफटी जलभराव क्षमता है। बांध से १७०० एकड़ कृषिभूमि सिंचित होती है। इस बार बिपरजॉय चक्रवात बारिश की वजह से १९ जून शाम ८ बजे बांध छलक गया था। जिसपर २५-२६ दिन बाद आज भी लगातार दोनों ओवरपÌलो पर चादर चल रही है।

जिससे मघाई नदी का पानी रानी होते हुए चाणोद बांध व खेतों तक पहुंच रहा है। जलसंसाधन विभाग के इस बांध पर इन दिनों बहती चादर व काई से बनी फिसलन होने के बावजूद इन पर बच्चे, युवा व वृद्ध तक इसे पार कर रहे है।

सरकुडाधड़ा ओवरपÌलो व मुख्य ओवरपÌलो पथरली चट्टानों के बीच बना हुआ बहुत गहरा है। पिछले वर्ष ओवरपÌलो से निकलती नदी में एक आदिवासी महिला की मौत हुई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *