भामाशाह के सुझावोंएवं कार्यों को पूरामहत्व : दिलावर

भामाशाह रमेश पी शाह ने की जिले की 36 बालिका
विद्यालयों में सहयोग की घोषणा

सिरोही। राजस्थान के पंचायतीराज एवं शिक्षा मंत्री मदन
दिलावर के बंगलुरू में प्रवासी राजस्थानियों ने स्वागत किया।
समारोह में कालन्द्री के मूल निवासी व बंगलुरू में व्यवसायरत
भामाशाह एवं आरके ट्रस्ट बंगलुरू के संस्थापक रमेश पी शाह ने
प्रवासियों के साथ शिक्षा मंत्री का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान सिरोही जैन संघ बंगलुरू के पदाधिकारियों ने भी भाग
लिया एवं शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। राज्य के विभिन्न जिलों के
प्रवासियों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का स्वागत किया। शिक्षा मंत्री
के साथ आए अधिकारियों ने राजस्थान में शिक्षा क्षेत्र में हो रहे
परिवर्तनों की रूप रेखा रखी और किस तरह प्रवासी अपने अपने
क्षेत्रों में शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए सहयोगी बन कर जानकारी
दी।
शिक्षा क्षेत्र में सहयोग के लिए आगे आए भामाशाह
शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि राजस्थान में अब शिक्षा
विभाग भामाशाहों के सुझावों व उनकी रुचि के कार्यों को पूरा महत्व
देगा और भामाशाहों से मिलकर स्कूलों के विकास कार्यों को आगे
बढ़ाएगा। शिक्षा मंत्री ने प्रवासियों से कहा कि वे अपने अपने क्षेत्र में
शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आगे आएं और मदद करे। इस अवसर
पर भामाशाह रमेश कुमार पी शाह ने सिरोही जिले में चल रही 36
राजकीय बालिका विद्यालयों में उनकी जरूरतों को पूरा कराने में
मदद करने की घोषणा की तो पंडाल में करतल ध्वनि से इस घोषणा
का स्वागत किया गया।
कालन्द्री में मॉडल बालिका विद्यालय योजना
भामाशाह शाह ने कहा कि वे कालन्द्री में बालिका स्कूल को
एक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने को तत्पर है और वे
चाहते हैं कि यहां पर न केवल शिक्षण हो बल्कि बालिका कैसे
आत्मनिर्भर बने और कैसे वो रोजगार हासिल करें पर भी कर्य हो।
शिक्षा मंत्री ने बंगलुरू के पहले केई में भी राजस्थान के प्रवासियों से
मुलाकात कर उनसे भी सहयोगी बनने की अपील की। चेन्नई के
प्रवासियों ने भी शिक्षा मंत्री का स्वागत किया व भरोसा दिलाया कि वे
शिक्षा के कार्यों में सहभागी बनेंगे। शिशक्षा मंत्री के साथ सीएएसआर
के उप निदेशक दिलीप परिहार, सह प्रभारी राहुल गर्ग, ऊँ जगदीश
विजय, ओएसडी भी साथ थे। समारोह में बंगलुरू के व्यवसायी
जितेन्द्र राठौड़, सिरोही जैन संघ के अध्यक्ष रमेश सिंघवी, कुलदीप
बाफना, टीचर टेनिंग फाउंडेशन की माया मेनन, टीच फोर इण्डिया
के हेड अश्वस्त एवं आरके ट्रस्ट की संहिता समेत कई लोग मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *